Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया ,यमुना जयंती पर यमुना तट पर स्थित प्राचीन विश्रांत पर हुआ यमुना आरती का दिव्य आयोजन औरैया यमुना जयंती पर यमुना तट पर स्थित प्राचीन विश्रांत पर हुआ यमुना आरती का दिव्य आयोजन। सैकड़ो भक्त हुए शामिल।
Jahid Akhter
औरैया ,यमुना जयंती पर यमुना तट पर स्थित प्राचीन विश्रांत पर हुआ यमुना आरती का दिव्य आयोजन औरैया यमुना जयंती पर यमुना तट पर स्थित प्राचीन विश्रांत पर हुआ यमुना आरती का दिव्य आयोजन। सैकड़ो भक्त हुए शामिल।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया (ब्यूरो)। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल अजीतमल) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-02 एवं मॉड्यूल-03 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 21 मार्च से 24 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया तथा उनके ही कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने प्रतिभाग कर चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। प्रशिक्षण में एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर (जिला संसाधन व्यक्ति) ने महिलाओं को रीढ़ पुस्तिका, छोटी-छोटी बचत की महत्ता, समूह में लेन-देन की प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा अवनीश राजावत (डीआरपी), बीआरपी रचना, वंदना, सुमन एवं दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में अजीतमल, बिधूना, अछल्दा एवं भाग्यनगर विकासखंड से महिलाओं को समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समूह सखियों में सुधा, राधा, रजनी,चांदनी, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी, चांदनी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में स्कूटी रैली मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई। यह रैली सदर कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करती हुई वापस में कोतवाली में संपन्न हुई।1
- औरैया। बहुचर्चित डबल मर्डर प्रकरण में मंगलवार को बड़ा फैसला सामने आया। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप नि0 अधि0 से संबन्धित 9 अभियुक्तों को दण्डित किया गया।उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के मामला 11 जुलाई 2020 को पंजीकृत किया गया था। न्यायालय ने कमलेश पाठक को छह वर्ष के कठोर कारावास के साथ एक लाख रुपये का अर्थदंड दिया, जबकि अन्य आठ दोषियों को पांच-पांच वर्ष की सजा और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।हालांकि, इस मामले में कमलेश पाठक के गनर अवनीश प्रताप को कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।1
- राजस्थान के जयपुर में 29 मार्च 2026 को सम्पूर्ण समाज को आवहन किया1
- औरैया जिले के रहने बाले तीन युवकों द्वारा बैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बायरल हो रहा था जिसको देखते हुए लड़को द्वारा सार्वजनिक माफ़ी मांगी गई...1
- नवरात्रि पर धार्मिक कार्यक्रमों के बीच भव्य जागरण, भक्तों की उमड़ी भीड़। औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल के ग्राम अमावता में नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। गांव में मातारानी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां का गुणगान किया। जागरण कार्यक्रम में भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम की आयोजक राधा बाल्मीक ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ मातारानी की आराधना करते हुए आयोजन को सफल बनाया। उनके नेतृत्व में पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा। जागरण में माता के भजन, कीर्तन और भक्ति गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दरबार में हाजिरी लगाने की अपील भी की है।1
- औरैया,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हो रही एक बातचीत में तीन युवक वेश्य समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वेश्य समाज में गहरी नाराज़गी व्याप्त है।बताया जा रहा है कि यह मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र का है। समुदाय के लोगों ने मांग की है कि ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।1
- औरैया बहुचर्चित गैंगस्टर मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला,पूर्व सपा MLC डॉ. कमलेश पाठक को 6 साल की सजा,कोर्ट ने लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना,MP/MLA कोर्ट ने सबूतों के आधार पर ठहराया दोषी,मामले में शामिल 8 सह-अभियुक्तों को 5-5 साल की सजा,सभी पर 50-50 हजार रुपये का लगाया जुर्माना,गनर को सबूतों के अभाव में अदालत ने किया बरी,गैंगस्टर एक्ट के मामले में वर्षों बाद आया बड़ा फैसला,जिला शासकीय अधिवक्ता(क्रिमिनल) अभिषेक मिश्रा से भारत समाचार संवाददाता पल्लवी सिंह से खास बातचीत1