Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजीपुर शहर क्षेत्र में सुगम यातायात के संचालन हेतु नो इंट्री लगा दी गई है।
Star News Plus
गाजीपुर शहर क्षेत्र में सुगम यातायात के संचालन हेतु नो इंट्री लगा दी गई है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- BREAKING NEWS: नानौता में खूनी खेल, देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट! सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र की 'नाइयों वाली गली' रविवार रात चीखों और दहशत से गूंज उठी। एक सिरफिरे देवर ने अपनी ही सगी भाभी की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घंटों तक लाश के पास फावड़ा लेकर पहरा देता रहा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। विस्तृत रिपोर्ट: घटना का विवरण: नानौता निवासी सलमान राव की पत्नी, सना नाज (23 वर्ष), घर में अकेली थी। तभी उसके देवर आमिर ने घर में घुसकर फावड़े से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि सना की मौके पर ही मौत हो गई। लाश को बनाया बंधक: हत्या करने के बाद आरोपी आमिर भागा नहीं, बल्कि खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास ही बैठ गया। जब पड़ोसियों और परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उसने किसी को भी कमरे के अंदर नहीं घुसने दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपी ने काफी देर तक छकाया। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी को हिरासत में लिया। हत्या की संभावित वजह: शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सना ने कुछ महीने पहले ही पड़ोस में रहने वाले सलमान से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि इस शादी से परिवार के कुछ सदस्य खुश नहीं थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह 'ऑनर किलिंग' का मामला है या इसके पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश थी। पुलिस का बयान: "आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार (फावड़ा) बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।" खौफ का माहौल: इस वारदात के बाद से नानौता इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और लोग इस बात से हैरान हैं कि एक देवर इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि अपनी भाभी की हत्या कर उसके शव को बंधक बना ले। बने रहिए हमारे साथ पल-पल की अपडेट के लिए।1
- उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए विधायक एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल राय के प्रयासों से “हीट वेव राहत अभियान” की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य इलाके के मजदूरों, रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी वालों और खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों को तेज गर्मी से राहत पहुंचाना है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर राहत कैंप लगाए गए, जहां लोगों को गर्मी से बचाव के लिए गमछे वितरित किए गए। साथ ही शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस (ORS) घोल भी बांटा गया। इसके अलावा लोगों को लगातार पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक स्थायी जल सेवा केंद्र की भी शुरुआत की गई, ताकि राहगीरों और मजदूर वर्ग को गर्मी के दौरान राहत मिल सके। गोपाल राय ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है, ऐसे में आम लोगों विशेषकर मजदूर वर्ग की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाबरपुर विधानसभा में यह अभियान लगातार चलाया जाएगा और जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व निगम पार्षद रेखा त्यागी सहित स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को जनहित में एक सराहनीय कदम बताया और लोगों से अपील की कि गर्मी के दौरान सावधानी बरतें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर राहत केंद्रों का लाभ उठाएं। बाइट — गोपाल राय, आप पूर्व मंत्री एवं विधायक, बाबरपुर1
- थाना धौलाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर ग्राम देहरा में शोभायात्रा के दौरान आपस में हुई पत्थरबाजी की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार थाना धौलाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर ग्राम देहरा में शोभायात्रा के दौरान आपस में हुई पत्थरबाजी की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार एवं संदेह के आधार पर 05 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक हापुड़ श्री कुंवर ज्ञानंजय सिह का आधिकारिक वक्तव्य...!1
- स्पेशल स्टाफ, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम ने दो वांछित, खतरनाक और कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया। इनके नाम हैं: (1) दीपांशु उर्फ साहिल उर्फ बाउंसर, निवासी फैज़ रोड, अशोका पहाड़ी, करोल बाग, दिल्ली (उम्र 28 वर्ष); और (2) अविनाश, निवासी तिब्बिया कॉलेज, करोल बाग, दिल्ली (उम्र 24 वर्ष)। यह गिरफ्तारी 09.05.2026 की रात को प्रतिभा विद्यालय, तुर्कमान रोड (ज़किर हुसैन कॉलेज के पास), कमला मार्केट, दिल्ली के पास, पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद की गई।1
- Bhalswa dairy Elake Me Beeti Rat Ek Nablik ki hatya Kr Di gaai1
- अभी अभी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हुआ है दो बाइक पर सवार थे दोनों की मोके पर ही मौत हो गई है1
- विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न।1
- पिछले 20 दिन से बिजली को तरसते क्षेत्रीय लोग परेशान है अधिकारियों से लगा रहे गौहर पिछले 20 दिन से बिजली को तरसते क्षेत्रीय लोग परेशान है अधिकारियों से लगा रहे गौहर क्या मूलभूत समस्याओं के लिए भी जनता को अधिकारियों को देनी पड़ेगी कीमत यह बात जिला गाजियाबाद से उसे समय उठकर सामने आई जब लोगों से बिजली देने के नाम पर विभागीय अवर अभियंता द्वारा जनता से 250000 रुपए मांगने की बात जनता ने बताई बताया जा रहा है कि कॉलोनी में ट्रांसफार्मर भी है खंबे भी है बिजली के तार भी है और घरों में लटकते मी भी है लेकिन नहीं है तो सिर्फ विद्युत सप्लाई अब जनता ऐसी गर्मी में करें तो क्या करें छोटे-छोटे बच्चों के साथ घरों के बाहर बैठकर महिलाएं हाथ से पंखा चलने को मजबूर है ऐसे में क्या कोई नेता या अधिकारी सुनेगा उनकी बात, उत्तर प्रदेश सरकार के दावे बड़े-बड़े हैं लेकिन अधिकारी उनकी नीतियों पर पलीता लगाते नजर आते हैं बात करें लोनी गोल्डन सिटी वार्ड नंबर 40 गांव पावी लगभग 20 से 22 दिनों से लाइट न होने के कारण जनता परेशान लोग पूछ रहे हैं कहां है योगी सरकार का वादा क्यों अधिकारी जनता से मांग रहे हैं पैसे, क्या मूलभूत सुविधाओं के लिए जे.ई और एसडीओ को जनता को चुकानी पड़ेगी कीमत मकान पर लटक रहे हैं बिजली मीटर लेकिन लाइट गायब।4