बीएसए की अध्यक्षता में एआरपी और एसआरजी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभागार में शुक्रवार को एआरपी (ऐडमिक रिसोर्स पर्सन) और एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बीएसए की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निपुण भारत मिशन, एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) प्रशिक्षण, सपोर्टिव सुपरविजन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीएसए ने जिले के सभी एआरपी, एसआरजी को शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ब्लॉक में गुणवत्तापूर्ण एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरपी को विद्यालयों में शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय और सकारात्मक कार्य संस्कृति बनाने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करने को कहा। बीएसए ने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों में सपोर्टिव सुपरविजन लंबित है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पर्यवेक्षण कराया जाए और निपुण प्लस ऐप के जरिए विद्यार्थियों का नियमित व गुणवत्तापूर्ण आकलन सुनिश्चित किया जाए। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने आगामी निपुण आकलन को लेकर तैयार की गई माइक्रो प्लानिंग की जानकारी सभी एआरपी के साथ साझा की। एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने उपस्थित सदस्यों को रोड सेफ्टी विषय पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सौरभ श्रीवास्तव ने ब्लॉकवार एआरपी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक के समापन पर बीएसए ने सभी एआरपी और एसआरजी को दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए सभी को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा।

- समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा। #Big_Breaking_News 🚨समाधान दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:भ्रष्ट और लापरवाह बिजली विभाग के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा।🚨 🚨कानपुर देहात के तहसील सिकंदरा में #समाधान_दिवस पर ग्राम बलियापुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!🚨 ➡️ #kanpurdehat_बिजली_विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी, जिससे प्रार्थी की दो भैंसें और सामान जल गया।आरोप है कि लाइनमैन बिना पैसे लिए टूटा तार नहीं जोड़ता।इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ➡️ #मुख्यमंत्री_जी @myogiadityanath और उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि इस भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्रवाई की जाए,ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर बदला जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।3
- 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद जैनपुर और सट्टी पावर हाउस के 14 फीडर प्रभावित रहेंगे कानपुर देहात के राजपुर में शनिवार को जैनपुर और सट्टी पावर हाउस से जुड़े कुल 14 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी मुख्य लाइन के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। जैनपुर पावर हाउस के अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि जैनपुर पावर हाउस से राजपुर, भाल अफसरिया, जैनपुर और कुंवरपुर सहित 10 फीडर प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सट्टी पावर हाउस के चार फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी। यह विद्युत कटौती 33 केवी मुख्य लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। साहू ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कर लें।1
- पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को पुलिस ने पकड़ा1
- सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1