logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि यंत्र कारखाने में सेंध, डेढ़ लाख की चोरी; अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर* *रेलवे रोड स्थित कृषि यंत्र कारखाने में सेंध, डेढ़ लाख की चोरी; अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर* *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट✍️* एटा/जलेसर, 1 अगस्त। कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग ₹1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी ₹5,000 से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब ₹1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

1 hr ago
user_Ravendra Jadon पत्रकार
Ravendra Jadon पत्रकार
Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कृषि यंत्र कारखाने में सेंध, डेढ़ लाख की चोरी; अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर* *रेलवे रोड स्थित कृषि यंत्र कारखाने में सेंध, डेढ़ लाख की चोरी; अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर* *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट✍️* एटा/जलेसर, 1 अगस्त। कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग ₹1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी ₹5,000 से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब ₹1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दबंग ने ट्रेक्टर स तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही दबंग ने तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकी खुर्द कला मैं दबंग ने पड़ोस में बन रहे मकान की 4 फीट ऊंची दीवार एवं पिलर के लिए खड़े की गई सरिया को भी तोड़ा विरोध करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की की धमकी कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई घटनाक्रम के संबंध में ग्राम महकी खुर्द कला निवासी सूरज प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया से उनके मकान का निर्माण कार्य हो रहा था मकान में पिलर के लिए सरिया जाम कर दी गई थी वही 4 फीट ऊंची दीवार भी बनाई गई थी 27 जुलाई को गांव के दबंग नरेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ट्रैक्टर पिलर को तोड़ने के साथ-साथ 4 फीट ऊंची दीवार भी गिरा दी विरोध करने पर उक्त दबंग नरेंद्र सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को 28 जुलाई को की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है क्या पुलिस प्रशासन दबंग के विरुद्ध कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा पीड़ित सूरज प्रताप सिंह मैं शिकायती पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के साथ उच्च अधिकारियों को भी भेजा है
    2
    दबंग ने ट्रेक्टर स तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही 

दबंग ने तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही 
जलेसर 
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकी  खुर्द कला मैं दबंग ने पड़ोस में बन रहे  मकान की 4 फीट ऊंची दीवार एवं पिलर के लिए खड़े की गई सरिया को भी तोड़ा विरोध करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की की धमकी कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई 
घटनाक्रम के संबंध में ग्राम महकी खुर्द कला निवासी सूरज प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया से उनके मकान का निर्माण कार्य हो रहा था मकान में पिलर के लिए सरिया जाम कर दी गई थी वही 4 फीट ऊंची दीवार भी बनाई गई थी 27 जुलाई को गांव के दबंग नरेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ट्रैक्टर पिलर को तोड़ने के साथ-साथ 4 फीट ऊंची दीवार भी गिरा दी विरोध करने पर उक्त दबंग नरेंद्र सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को 28 जुलाई को की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है क्या  पुलिस प्रशासन दबंग के विरुद्ध कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा
पीड़ित सूरज प्रताप सिंह मैं शिकायती पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के साथ उच्च अधिकारियों को भी भेजा है
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई। समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    1
    कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत
एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई।
समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मैनपुरी ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
    1
    मैनपुरी ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Mainpuri, Uttar Pradesh•
    33 min ago
  • मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है ससुरालीजनों में विवाहिता को दहेज की खातिर निकला घर से बाहर,, दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कटरा परसट रठेह की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार उपासना की शादी 28 मई 2025 को इटावा निवासी दिनेश पुत्र नरेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाना किशनी में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    3
    मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है ससुरालीजनों में विवाहिता को दहेज की खातिर निकला घर से बाहर,,
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी। से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले 
जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कटरा परसट रठेह की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार उपासना की शादी 28 मई 2025 को इटावा निवासी दिनेश पुत्र नरेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाना किशनी में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके
    1
    राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके

राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। 
बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.