Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली :रायबरेली जिले में देर रात आया आंधी तूफान के चक्कर में महिला थाने के पास मौजूद पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बाधित। स्थानीय लोगों ने वन विभाग सहित नगर पालिका को दी सूचना। मौके पर आवागमन बाधित होने के चलते महिला थाने के पास का चार पहिया वहां नहीं निकल पा रहे हैं जिससे लोगों को हो रही समस्या।
Journalist Anurag Srivastava
रायबरेली :रायबरेली जिले में देर रात आया आंधी तूफान के चक्कर में महिला थाने के पास मौजूद पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बाधित। स्थानीय लोगों ने वन विभाग सहित नगर पालिका को दी सूचना। मौके पर आवागमन बाधित होने के चलते महिला थाने के पास का चार पहिया वहां नहीं निकल पा रहे हैं जिससे लोगों को हो रही समस्या।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- raebareli1
- रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा खुर्द में देर रात चोरी की नियत से घर में घुसे तीन शातिर चोरों को ग्रामीणों ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए पकड़ लिया। छत के रास्ते घर में घुसते समय आहट मिलने पर युवक ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पूछताछ में अन्य साथियों के फरार होने की जानकारी सामने आई है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। पेड़ स्वामी की चोरी से एक खेत से पाँच कीमती पेड़ काटकर पार कर दिए गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गोकना गांव निवासी रामगोपाल पुत्र गंगरे ने बताया कि उनका एक खेत पड़ोसी गाँव'सराये भान' में स्थित है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने इस खेत में तीन चिलबिल, एक नीम और एक सिरसा का पेड़ लगाया था। ये पेड़ काफी बड़े और कीमती हो चुके थे। पीड़ित का आरोप है कि बीती रात को कुछ अज्ञात लोगों ने मिलीभगत कर उनके खेत से ये सभी पाँचों पेड़ चोरी-छिपे काट लिए और उन्हें वहां से उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित को अगले दिन हुई, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। लाखों का नुकसान और पुलिस की कार्रवाई रामगोपाल के अनुसार, काटे गए पेड़ों की कुल बाजार कीमत लगभग ₹50,000 के आसपास थी। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की, तो उन्हें धमकी दी गई। फिलहाल, पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले छानबीन करवाई जा रही है। वन विभाग से समन्वय स्थापित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।1
- Post by पत्रकार पवन कुमार1
- स्कूल में टापर छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित खबर सेण्ट जोसफ स्कूल हैदरगढ़ की बच्चों व अभिभावकों में खुशी की लहर ब्यूरो ओमप्रकाश श्रीवास्तव बाराबंकी। जनपद के शिक्षा क्षेत्र हैदरगढ़ नगर पंचायत हैदरगढ़ बछरावां रोड पर स्थित सेण्ट जोसफ स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति मेधावी छात्र-छात्राओं को अंक पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपरोक्त आयोजन में बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया गया। इस मौके प्रधानाचार्य विनोद कुमार पाण्डेय , एस. बी. सर, देव सर,आरबी सर, अनुराग सर, दीपक सर, मंजीत सर, विल्सन मैडम, आनामिका मैडम सृष्टि मैडम, आरती मैडम, सवी मैडम, वन्दना मैडम, मोनिका, पूर्णिमा,बीनू, अदीबा, अंशिका, सालिनी, शिवानी आदि। इसी क्रम में स्कूल टापर रहे बच्चे निम्नवत-- अंश प्रताप सिंह, अराध्यासिंह, वैदेही त्रिवेदी नम्रता शुक्ला प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान रखने वाले छात्र - सार्थक सिंह, शिवाय तिवारी, कार्तिक चौरसिया, आयुष कुमार,भूमि सिंह, शिवांश सिंह, उर्जित पटेल, अक्षत त्रिवेदी अग्रिमा शुक्ला, अराध्यापाल, अपना तिवारी उद्योश तिवारी हर्ष प्रताप सिंह, आयुष पाल, सोभित यादव, निळी द्विवेदी दिब्योशी यादव, सूर्यांश, युवराज,मधुकर पाण्डेय, आयुषी, राघवेन्द्र, दिशा आदि सम्मानित होकर प्रफुल्लित हुए।4
- Post by Rakesh Rawat1
- ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में पाक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई हैं। क्या है पूरा मामला? बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अमरबाबू पुत्र सरजू प्रसाद, निवासी निरंजनपुर, बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। सोमवार शाम मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक अभिज्ञान प्रताप सिंह, आरक्षी विनोद कुमार व महिला आरक्षी शांति मिश्रा की टीम ने रेलवे स्टेशन ऊंचाहार के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। बढ़ेगी आरोपी की मुश्किलें कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि बरामदगी के बाद किशोरी के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी अमरबाबू को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के परिवार ने राहत की सांस ली है1
- Post by पत्रकार पवन कुमार1
- आज लगभग 10:45 के करीब 11 हजार लाइन के चलते मेदवा में रामप्रसाद के गेहूं के खेत में आग लग गई थीं || कल रात की बारिश की वज़ह से गेहूं की फसल गिली थी || जिसके चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ हैं आग पर काबु मिल गया था लेकिन जिसके भी खेत लाइट के नीचे हैं वो लोग सावधान रहें ||2