सत्य पथ धर्म यात्रा का छठवां दिन पराइंच,मौ ,बड़े पुरा, सलम पुरा में हुए कार्यक्रम भिंड , अखिल भारतीय संत समिति के तत्वाधान में समाज में जन जागरण ,नैतिक मूल्यों की रक्षा, बेटी, गौ,बुजुर्ग , पेड़ नदी इनके प्रति हो ईश्वर सम भाव ,नशा से दूरी , शिक्षा ही खोल सकती है बिकास का द्वार ,आदि विषयों को लेकर आज सत्य पथ धर्म यात्रा के छठवें दिन कई बड़ेपुरा, धुअर, पररांच, सलमपुरा, मौ,झांकरी, चितौरा सहित कई गांव,मजरे ,टोलो में प्रवचन हुए ,आज संत कालीदास महाराज के साथ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री हरिनिवास अवधूत चिलोंगा महाराज भी पद यात्रा में साथ चले ,इस अवसर पर चिलोंगा महाराज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गुटखा,तंबाखू ,शराब में इतने रुपए खर्च कर देते हैं पर एक गाय को बांधकर खिलाने में असमर्थ हो जाते हैं हम सभी किसानों को संकल्पित होना होगा किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे और एक गाय को बांधकर खिलाएंगे , संत समिति जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा कि परिवार जोड़कर रखना है समाज में फैल रही पशुता को रोकना है तो हम सभी को सपरिवार बैठकर रामायण का अध्ययन करना होगा , भाई,बहिन , मां,पिता के रिश्ते तक अपनी मर्यादा तोड़ रहे हैं समाज कलि काल की भयावह की स्थिति से गुजर रहा है आज की यात्रा में संत सोमेश्वर दास चित्रकूट,संत रामधन दास,संत कृपाल दास,संत रामेश्वर दास,संत जगमोहन दास,संत जगराम दास,संत हरिओम आनंद,सन्यासी बाबा ,संत रतनदास , समाज सेवियों में जीतू भदौरिया जामपुरा, अनुराग सिंह भदौरिया, गौरव सिंह तोमर, भारत सिंह , कौशल सिंह पटेल ,, गंगा सिंह, बखत सिंह,, समर सिंह, बाबू सिंह , उपेंद्र सिंह यादव ,बंटू लाल सिंह,भूरे सिंह ,बादशाह सिंह,सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे
सत्य पथ धर्म यात्रा का छठवां दिन पराइंच,मौ ,बड़े पुरा, सलम पुरा में हुए कार्यक्रम भिंड , अखिल भारतीय संत समिति के तत्वाधान में समाज में जन जागरण ,नैतिक मूल्यों की रक्षा, बेटी, गौ,बुजुर्ग , पेड़ नदी इनके प्रति हो ईश्वर सम भाव ,नशा से दूरी , शिक्षा ही खोल सकती है बिकास का द्वार ,आदि विषयों को लेकर आज सत्य पथ धर्म यात्रा के छठवें दिन कई बड़ेपुरा, धुअर, पररांच, सलमपुरा, मौ,झांकरी, चितौरा सहित कई गांव,मजरे ,टोलो में प्रवचन हुए ,आज संत कालीदास महाराज के साथ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री
हरिनिवास अवधूत चिलोंगा महाराज भी पद यात्रा में साथ चले ,इस अवसर पर चिलोंगा महाराज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गुटखा,तंबाखू ,शराब में इतने रुपए खर्च कर देते हैं पर एक गाय को बांधकर खिलाने में असमर्थ हो जाते हैं हम सभी किसानों को संकल्पित होना होगा किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे और एक गाय को बांधकर खिलाएंगे , संत समिति जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा कि परिवार जोड़कर रखना है समाज में फैल रही पशुता को रोकना है तो हम सभी को सपरिवार बैठकर
रामायण का अध्ययन करना होगा , भाई,बहिन , मां,पिता के रिश्ते तक अपनी मर्यादा तोड़ रहे हैं समाज कलि काल की भयावह की स्थिति से गुजर रहा है आज की यात्रा में संत सोमेश्वर दास चित्रकूट,संत रामधन दास,संत कृपाल दास,संत रामेश्वर दास,संत जगमोहन दास,संत जगराम दास,संत हरिओम आनंद,सन्यासी बाबा ,संत रतनदास , समाज सेवियों में जीतू भदौरिया जामपुरा, अनुराग सिंह भदौरिया, गौरव सिंह तोमर, भारत सिंह , कौशल सिंह पटेल ,, गंगा सिंह, बखत सिंह,, समर सिंह, बाबू सिंह , उपेंद्र सिंह यादव ,बंटू लाल सिंह,भूरे सिंह ,बादशाह सिंह,सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे
- यह कहावत यदावत है, जाको राखे साईं मार सके ना कोई....इस वायरल वीडिओ में ऐसा ही हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पैदल एक छात्र जा रहा था.. तभी पीछे से एक तेज रफ़्तार कार उसे जोरदार टक्कर मारती है और छात्र करीब दो से तीन फ़ीट हवा में उछलता, फिर जमीन पर गिरता है. इसी दौरान छात्र के कुछ मित्र दौड़ते हुए आते है और उसे उठाते है, लेकिन छात्र को सिर्फ मामूली चोट आती है... वायरल वीडिओ एमपी के ग्वालियर का बताया जा रहा है. अब यह वीडिओ लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन: जसवंतनगर में पुराने मीटर बहाल करने की मांग जसवंतनगर में सोमवार दोपहर को विद्युत उपभोक्ता महिलाओं ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के विरोध में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं और बिना सूचना के बिजली काट दी जाती है, जबकि उपभोक्ताओं से पहले ही अग्रिम भुगतान लिया जाता है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जसवंतनगर स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि वर्तमान स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। प्रदर्शन में शामिल श्याम किशोरी, कांति देवी, सरस्वती, उषा, सुषमा तोमर, बेबी शर्मा, साधना, शीला, रूबी, मंजू, आशा, राजकुमारी और सत्य प्रकाश सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि पुराने मीटर जबरन हटाए गए थे। उन्हें यह भी बताया गया था कि दोबारा मीटर लगाने पर पुलिस को बुलाया जाएगा और 10,000 या 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे संगठित होकर बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान की मांग की। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी आनंद पाल सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रकार की समस्या पूरे उत्तर प्रदेश में सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को शासन स्तर से जैसे ही कोई निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार समस्या का समाधान कराया जाएगा। फोटो में विद्युत कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करती है महिलाएं1
- Post by Akib Khan1
- *(RY) UP: CM योगी ने अधिकारियों को वीसी में दिशा निर्देश दिए.....!!* 👉होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि, नकल अथवा अफवाह पर होगी सख्त कार्रवाई- CM भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों को राहत के निर्देश, हर केंद्र पर पानी, चिकित्सा और सुचारु यातायात व्यवस्था अनिवार्य- CM 👉स्मार्ट मीटर शिकायतों के समाधान के लिए सभी जिलों में हर फीडर पर शिविर लगे ,स्मार्ट मीटर से जुड़ी आशंकाओं का होगा यथोचित समाधान, शीघ्र आएगी विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट - CM जातीय तनाव भड़काने की साजिशों पर कड़ी नजर, अराजक तत्वों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें- सीएम। औद्योगिक अशांति की कोशिशें नहीं होंगी बर्दाश्त, 30 अप्रैल से 2 मई के बीच विशेष सतर्कता बरतें - CM बारूद गोदामों व आतिशबाजी कारखानों का सभी जिलों में हो निरीक्षण, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न हो- CM पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य, पैनिक की जरूरत नहीं, सभी जिलाधिकारी स्वयं करें समीक्षा- मुख्यमंत्री योगी।1
- मेरठ से मोहम्मद सुल्तान खान की रिपोर्ट ------------------------------------------------- पृथ्वी दिवस पर “धरती संवाद” में गूंजा, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प। ------------------------------------------------- पृथ्वी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था "द ग्रोइंग पीपल" द्वारा आयोजित “धरती संवाद” कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और स्वच्छता संदेश का दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए और सभी ने मिलकर धरती को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर सिंह मुख्य अतिथि रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आई आई एम टी के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने की। वरिष्ठ शिक्षाविद एवं दीवान ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक एच. एन. राउत तथा ग्रोइंग पीपल के संरक्षक विवेक गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वीरेश त्यागी कार्यक्रम के संयोजक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा वन्दे मातरम् के गान के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचारक प्रमुख कृपा शंकर सिंह ने कहा कि “आज के समय में जल और प्रकृति का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यदि हम अपनी दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें, तो हम एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।” उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईआईएमटी के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। जब विद्यालय और विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं, तब वास्तविक बदलाव शुरू होता है।” उन्होंने कहा कि आज का यह प्रयास एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत अभियान की शुरुआत है, जो आने वाले समय में समाज में व्यापक परिवर्तन लाएगा। संस्था की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि “हम धरती से जन्म लेते हैं, धरती का दिया खाते हैं, धरती का दिया पहनते हैं, धरती पर जीवन यापन करते हैं और अंततः उसी में समाहित हो जाते हैं। धरती का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संस्था द्वारा चलाए जा रहे “ आई विल” अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही, विद्यालयों में गठित की जा रही “स्टूडेंट इको काउंसिल” के विद्यार्थियों को बैज पहनाकर उन्हें “स्वच्छता,जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का एंबेसडर” घोषित किया गया। कार्यक्रम में दीवान पब्लिक स्कूल,राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, शिशुलोक जूनियर हाई स्कूल, दधीचि पब्लिक स्कूल,विमल एकेडमी, डीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल, आईआईएमटी एकेडमी, नोबल पब्लिक स्कूल, आरके इंटरनेशनल आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अलावा कार्यक्रम में रवि शर्मा, मुकेश गोयल, सुदेश यादव ‘ज़ख्मी’, नरेन्द्र शर्मा, मोहम्मद सुल्तान खान, अरीब सिद्दीकी, डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, कल्पना यादव, विनय गोयल, महेश चौहान, विपिन पाल एवं गौरव राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- Post by विनोद राजपूत1
- *(RY) UP: मिर्जापुर में बड़ा हादसा, ब्रेक फेल ट्रक ने बोलेरो गाड़ी में टक्कर मारी, गाड़ी में आग लगी, गाड़ी में अंदर बैठे सभी लोग जिंदा जल गए। संख्या कितनी थी, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है......!!*1
- जिला आगरा थाना बाह निवासी अशोकनगर का रहने वाला दीपक पुत्र राजेश कुमार की शादी 20 अप्रैल 2026 की थी जिससे दीपक को तेज बुखार आने के कारण डॉ. अखिलेश द्वारा इंजेक्शन लगा दिया!वो इंजेक्शन रेक्शन होने कारण आगरा हॉस्पिटल मै मृत्यु हो गया! ऐसे डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए1