सहारनपुर में बोर्ड परीक्षा पर सख्ती डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सहारनपुर, । जनपद में आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बी0एच0एस0 इंटर कॉलेज तथा कर्मचन्द चण्डी प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, शौचालय, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। कंट्रोल रूम से रखी जा रही कड़ी निगरानी अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की स्थिति का अवलोकन किया। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गहन मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा हॉल या परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है और इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के निर्देश एसएसपी अभिनंदन ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि सभी अभ्यर्थियों की विधिवत जांच और प्रवेश पत्र सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। किसी भी छात्र को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ ले जाने की अनुमति न दी जाए। साथ ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी अभ्यर्थी को असुविधा होने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है तथा ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करें।

- सहारनपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी।दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी व एसएसपी ने सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न करायी गई। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहले प्रश्न पत्र को देख परिक्षार्थियों के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। द्वितीय पाली में परीक्षा देने वाली आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हया अंजुम, अदीबा ताज़ीम, जैस्मीन कौर, लायबा खान, निगहत इस्लाम, श्रेया शर्मा, अनुष्का शर्मा आदि का कहना था की उनका हिंदी का पेपर अच्छा गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के बीच हुई परीक्षा में बेहद सख्ती देखी गई। परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।4
- स्कूल संचालक को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कड़ी चेतावनी1
- Post by HR02 City News1
- यमुना नगर बुढ़िया नहर मे दो सगे भाई पूजा करने जाते है और अचानक नहर मे पैर फिसलने से नहर मे ही गिर जाते है जिसे दोनों की मौत पानी मे डूबने से हो जाती है फिर सुबह उनका शव नहर से निकला जाता है1
- कभी-कभी इंसान को परखना चाहिए जाने पूरी कहानी1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशो का असर लगातार जनपद की पुलिसिंग में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नसीम पुत्र कय्यूम को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।1