राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन टिहरी 30 मार्च : सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल) के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर (24.03.2026 से 30.03.2026) के समापन समारोह का आयोजन राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, सुरसिंहधार में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ धन सिंह नेगी जी उपस्थित रहे। जिनके साथ अतिथि के रूप में श्री बलवीर सिंह नेगी जी एवं श्री दारा सिंह चौहान जी उपस्थित रहे। माननीय पूर्व विधायक डॉ धन सिंह जी द्वारा छात्र छात्राओं को अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन तथा समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया।समापन अवसर पर सात दिवसीय शिविर में विभिन्न टीमों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया,जिसमें सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक टीम के रूप में टीम-बी एवं स्वच्छता में विशेष कार्य के लिए टीम-ई तथा टीम वर्ग में उपविजता के रूप में टीम-डी तथा विजेता के रूप में टीम-सी को पुरस्कृत किया गया।इसके अतिरिक्त शिविर के सर्वश्रेष्ठ कैम्पर के रूप में छात्रा वर्ग में क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर मीनाक्षी- बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर, संजना- बीएससी द्वितीय सेमेस्टर तथा साक्षी-बीए द्वितीय सेमेस्टर एवं छात्र वर्ग में शुभ ओम कुमार -बीएससी द्वितीय सेमेस्टर, अजीत कुमार-बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर तथा निखिल-बी.कॉम. द्वितीय सेमेस्टर रहे। सात दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना समिति की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशा डोभाल, द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी अरविंद सिंह रावत तथा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कर्मचारी के रूप में मान सिंह, भीम सिंह, बीना तथा पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष युवराज शाह तथा वर्तमान छात्र संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

- 📍 The Aman Times | । 🚩 काशीपुर में CM धामी का भव्य स्वागत!! उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऊधमसिंह नगर के काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चैती मेला एवं भजन संध्या कार्यक्रम में सहभाग कर जनसमुदाय का अभिवादन किया। 🌼 कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। 🛕 मुख्यमंत्री धामी ने सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ✨ धर्म, संस्कृति और जनसेवा—इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड1
- GFC थैरेपी बालों के के टूटने या गंजापन होने पर करते है.. ये बालों को ताकत और बालों को मोटा करता है..1
- ▓▓▓ UTTARAKHAND HOUSING DEVELOPERS PVT. LTD. ▓▓▓ 🏗 DREAM HOME CONSTRUCTION IN DEHRADUN 🔥 HOOK: “घर बनाना है? सही builder मिल गया तो आधी tension खत्म!” ✨ हम क्या देते हैं? • Modern Luxury Design 🏡 • Strong & Durable Construction 🧱 • Complete Turnkey Solution 🔑 • Site Supervision by Experts 👷♂ • Transparent Pricing 💯 📐 Design से लेकर finishing तक – हर काम professional तरीके से 💎 आपका प्लॉट – हमारी जिम्मेदारी 💎 Budget में premium quality construction 📝 क्यों चुनें हमें? ✔ Experienced Team ✔ Quality Material ✔ On-Time Delivery ✔ Customer Satisfaction First 🚧 अभी construction शुरू करवाएं और अपने सपनों का घर reality बनाएं! 📞 CALL NOW: 📲 9528242511 📲 8077606460 📲 8475834020 #ConstructionDehradun #DreamHome #UttarakhandHousing #HomeConstruction #LuxuryHomes #BuilderDehradun #RealEstateIndia #ModernHomes #TurnkeyProject #DehradunProperty1
- देहरादून में पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर देहरादून, 29 मार्च (भाषा) देहरादून में हंगामा करने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गए प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान की रायपुर थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जांच के आदेश दिए और रायपुर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीआरडी जवान की पहचान सुनील रतूड़ी (45) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी ने बताया कि लाडपुर स्थित महादेव पेट्रोल पंप से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद रुपये नहीं दे रहा है और नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर उसे थाने ले जाया गया और उसके वाहन को जब्त कर लिया। बलूनी ने बताया कि थाने में उसका नाम-पता दर्ज करने के बाद एल्कोमीटर से जांच की गई, जिसमें रतूड़ी के नशे में होने की पुष्टि हुई जिसे बाद उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि थाने में भी लगातार शोर-शराबा करने और कार्य में बाधा डालने के कारण पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात में बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि कुछ देर बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच की तो वह बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। उसे तुरंत हवालात से निकालकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- एसडीआरएफ लक्सर टीम का लगातार चला सर्च अभियान, एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में टीम कई दिनों से गंग नहर में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। पहले युवक मोनिस का शव पहले ही रुड़की के पास मिला था, 17 वर्षीय मोनिस निवासी कुमाऊं कॉलोनी काशीपुर का शव पूर्व में गंग नहर से बरामद किया गया था। आज दूसरे युवक आसिफ का शव भी बरामद 17 वर्षीय आसिफ निवासी लोनी गाजियाबाद का शव भी गंग नहर से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया।1
- हरिद्वार: पानी का कनेक्शन काटने पर बवाल, व्यापारी ने महिला JE को दी धमकी, मामला पहुंचा कोतवाली हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में पानी के बिल को लेकर एक विवाद तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि हजारों रुपये का बकाया होने पर जल संस्थान की महिला जूनियर इंजीनियर (JE) ने एक व्यापारी के घर का पानी का कनेक्शन काट दिया। इस कार्रवाई के बाद गुस्साए व्यापारी ने महिला JE को फोन पर कथित रूप से धमकाया। इतना ही नहीं, व्यापारी ने घर में घुसकर "इलाज करने" जैसी गंभीर धमकी भी दे डाली। घटना के बाद मामला और गरमा गया। इस व्यवहार से नाराज जल संस्थान के इंजीनियर संघ ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर आरोपी व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि धमकी भरी बातचीत का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल ऑडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- 🚨 देहरादून ब्रेकिंग राजपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। 👉 टायर पर की गई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई 👉 अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत 🚗 फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवारों के बीच हुआ था विवाद 👮♂️ आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश शुरू की ⚠️ मामूली विवाद बना जानलेवा घटना1