Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी की नवाबगंज तहसील अंतर्गत बंकी ब्लॉक के गदिया रजबहा में एक अज्ञात किसान द्वारा बनाए गए अवैध बांध के कारण नहर की पटरी कटने लगी है। झंझरा पुलिया के पास किसान ने धान की रोपाई के लिए आ रहे पानी को रोकने के लिए यह बांध बना दिया था। पानी का दबाव अत्यधिक बढ़ने की वजह से पटरी कट रही है, जिससे आसपास के खेतों और पास ही स्थित डिग्री कॉलेज में जलभराव होने की आशंका बढ़ गई है। मामले की शिकायत संबंधित विभाग को की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिन खेतों में पानी की आवश्यकता नहीं है, वहां जलभराव होने से फसल को भारी नुकसान होने का डर बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत बांध को हटवाकर नहर की मरम्मत कराने और दोषी किसान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Anil Kumar Journalist
बाराबंकी की नवाबगंज तहसील अंतर्गत बंकी ब्लॉक के गदिया रजबहा में एक अज्ञात किसान द्वारा बनाए गए अवैध बांध के कारण नहर की पटरी कटने लगी है। झंझरा पुलिया के पास किसान ने धान की रोपाई के लिए आ रहे पानी को रोकने के लिए यह बांध बना दिया था। पानी का दबाव अत्यधिक बढ़ने की वजह से पटरी कट रही है, जिससे आसपास के खेतों और पास ही स्थित डिग्री कॉलेज में जलभराव होने की आशंका बढ़ गई है। मामले की शिकायत संबंधित विभाग को की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिन खेतों में पानी की आवश्यकता नहीं है, वहां जलभराव होने से फसल को भारी नुकसान होने का डर बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत बांध को हटवाकर नहर की मरम्मत कराने और दोषी किसान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी में सफर के महीने के अवसर पर बुधवार शाम 5 बजे नाते पाक महफ़िल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता सीकों सुलेमान ने किया। महफ़िल के दौरान पूरा माहौल नात और दुरूद शरीफ की आवाज़ से गूंजता रहा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, उलमा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए और उन्होंने बड़े ध्यान व एहतराम के साथ नाते पाक सुनी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी ने अपनी पुरकशिश आवाज में नाते ए पाक पढ़कर सुनाई। महफ़िल के अंत में वरिष्ठ भाजपा नेता सीकों सुलेमान व अन्य लोगों ने पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी को माला पहनाकर और दुआओं से नवाजते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि सफर माह में आयोजित होने वाली इस तरह की महफ़िलें समाज में मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती हैं।1
- जंतर-मंतर कूच के लिए निकले किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं को बाराबंकी में पुलिस ने रोक लिया है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की।4
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हरख ब्लॉक क्षेत्र स्थित टेसुआ सलेमचक सहकारी समिति पर मंगलवार सुबह यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान लंबी कतारों में खड़े रहे, लेकिन उन्हें न तो यूरिया खाद मिल सकी और न ही टोकन दिया गया। किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कई दिनों से समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। दौलतपुर निवासी किसान धनीराम वर्मा ने बताया कि मशीन में बार-बार नेटवर्क की समस्या आने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें बार-बार खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। इस पूरे मामले पर मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे समिति के सचिव सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि टोकन वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन दोहरी लाइन लगने और अव्यवस्था फैलने के कारण टोकन बांटना रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के पहुंचने के बाद व्यवस्थित तरीके से टोकन वितरित किए जाएंगे और सभी पात्र किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।4
- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने बाराबंकी के डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में जनसुनवाई कर 30 पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील और समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के बाद सदस्या ने महिला कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और सभी शिकायतों की कार्रवाई रिपोर्ट राज्य महिला आयोग तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान अंजू प्रजापति ने जिला कारागार और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर महिला बंदियों व पीड़ित महिलाओं को दी जा रही भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और परामर्श सेवाओं का जायजा लिया। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। कोठीडीह केंद्र पर 53 बच्चों के नामांकन के बावजूद पर्याप्त स्थान नहीं मिला, जबकि काशीराम कॉलोनी के केंद्र पर रजिस्टर और मौके पर मौजूद बच्चों की संख्या में बड़ा अंतर पाया गया। इस पर संबंधित सुपरवाइजरों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सदस्या ने महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर 112, 1090, 181 और 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का बेझिझक उपयोग करने की अपील की।1
- सूरत में हर किसी के मोबाइल फोन पर अचानक अलर्ट अलार्म बजने से लोगों के बीच भारी असमंजस और खौफ का माहौल बन गया है। अचानक बजे इस अलार्म को लेकर लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इसके पीछे का असली कारण क्या है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि यह अलार्म भारी बारिश की वजह से बजा है या फिर भूकंप आने के खतरे को लेकर जारी किया गया है। हर मोबाइल में एक साथ अलार्म बजने से लोग काफी डरे और परेशान नजर आ रहे हैं।1
- बाराबंकी के थाना सतरिख क्षेत्र स्थित मंजीठा गांव के श्री खाटू श्याम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल होकर भगवान की मूर्तियों पर चढ़े आभूषण तथा दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसकी खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सूचना पर थाना सतरिख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।4
- सुनील शुक्ला को अपनी चतुरंगिणी सेना में शामिल किए जाने पर गुरु जी की जय-जयकार की गई है। गुरु जी द्वारा सुनील शुक्ला को इस सेना में स्थान देने के फैसले का स्वागत करते हुए 'गुरु जी आपकी जय हो' का उद्घोष किया गया है।1