Shuru
Apke Nagar Ki App…
कल्याणी नंद गिरी का प्रतापगढ़ आगमन पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत कल्याणी नंद गिरी का प्रतापगढ़ आगमन पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत।प्रयागराज से प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने बाबागंज स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन और आरती किया।
VBed Vyas
कल्याणी नंद गिरी का प्रतापगढ़ आगमन पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत कल्याणी नंद गिरी का प्रतापगढ़ आगमन पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत।प्रयागराज से प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने बाबागंज स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन और आरती किया।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बन रही सीसी रोड के निर्माण कार्य में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायत मिलने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर ही अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि घटिया निर्माण कार्य का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क का निर्माण तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप दोबारा नहीं किया जाएगा, तब तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहले से बनी सड़कों की तरह ही इस सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।प्रभात साहू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। जानकारी के अनुसार यह सड़क लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही थी। अब इसे दोबारा सही मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।2
- यह बहुत अच्छा कार्यक्रम लग रहा है 👍 मैं आपके दिए गए बैनर के अनुसार एक प्रोफेशनल प्रेस नोट तैयार कर देता हूँ 👇 📰 प्रेस नोट अष्टराग्राम सभा, प्रतापगढ़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई जनपद प्रतापगढ़ के ग्राम अष्टराग्राम सभा (पट्टी क्षेत्र) में 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। समारोह के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। इस आयोजन में ग्राम के सम्मानित नागरिकों एवं आयोजकों का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- प्रतापगढ़, - पट्टी तहसील के डडवा मोहखरी गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत खड़ंजा मार्ग का निर्माण कार्य सोमवार सुबह शुरू हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष ने रास्ते की चौड़ाई और सीमा को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि खड़ंजा उनकी निजी जमीन में आ रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे सार्वजनिक रास्ता बता रहा है। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और कहासुनी हाथापाई में बदल गई। सूचना पर पट्टी थाने की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष पट्टी ने बताया कि "फिलहाल दोनों पक्षों को शांत कराकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। राजस्व टीम से पैमाइश कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA2
- जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अम्बेडकर चौराहे पर डा0 अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। डीएम ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर लोगों को बधाई दी और बताया कि अम्बेडकर न केवल संविधान के निर्माता थे बल्कि एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, कानूनविद, लेखक और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ भी थे।1
- प्रतापगढ़। सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने की प्रेसवार्ता, अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का दिया विवरण, सांसद निधि, पीएमजीएसवाई व पीडब्ल्यूडी से जिले में बनेगी सड़कें : सांसद, सौभाग्य योजना के अंतर्गत 200 गांवों में बिजली की व्यवस्था की : सांसद, किसानों को उचित मूल्य व रोजगार के लिए संसद में आंवला फैक्ट्री का प्रस्ताव रखा : डॉ. एसपी सिंह पटेल, रेलवे में अंडरपास, ओवरब्रिज, प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अन्य सुविधाओं का प्रस्ताव भेजा है : सांसद, इस दौरान उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी कांति सिंह भी रही मौजूद,2
- नहर किनारे युवती की गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका से सनसनी अमेठी । गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुबह नहर की ओर गए ग्रामीणों की नजर युवती के शव पर पड़ी। खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की हालत देख ग्रामीणों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेकर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।1
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान बोले हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत घबराएं हुए हैं, सोचो डिप्टी सीएम ने सीएम की तस्वीर हटा दी और सीएम, डिप्टी सीएम को नहीं हटा सकते हैं‼️1