कार वर्कशॉप में गैस सिलिंडर लीक से भड़की आग, सामान बचाने में जिंदा जला मासूम, तीन झुलसे बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरखन मार्ग स्थित शिवा धर्मकांटे के पास शनिवार रात एक कार वर्कशॉप में सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद भीषण आग लग गई। आग बुझाने और शादी का सामान बचाने की कोशिश में 13 वर्षीय अजीत कुमार समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान अजीत की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, महावीर के बेटे द्वारा संचालित एसके श्री श्याम मोटर वर्कशॉप में शनिवार रात घर की महिलाएं खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। शादी का सामान बचाने दौड़े, आग में झुलसे बताया गया कि महावीर की बेटी विनीता की रविवार को लग्न और सोमवार को बारात आनी थी। शादी के लिए खरीदा गया बेड, शृंगारदान और सोफा समेत काफी सामान वर्कशॉप में रखा था। सामान को जलता देख महावीर, रजा हुसैन, अजीत और साहिल उसे बचाने के लिए आग में कूद पड़े, जिससे चारों गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को आनन-फानन में महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अजीत कुमार ने दम तोड़ दिया।अजीत वर्कशॉप में काम करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। तीन सिलिंडरों से हो रही थी गैस लीक स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्कशॉप में रखे तीन सिलिंडरों से गैस लीक हो रही थी। परिजन जब स्थिति देखने पहुंचे, तभी आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

- बिग ब्रेकिंग............ पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।1
- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की झांकी को रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, धर्म और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- Post by समाचार Crime News1
- *हजारा: राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई* पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- Post by Pankaj gupta1
- Uttar Pradesh ek ladka ne apne ghar per baithkar gana Baja kar gana ga raha tha uska naam hai Sonu da leta hai aaj ka breaking news like share comment jarur Karen2
- #ज्ञानवापी मस्जिद कयामत तक मस्जिद है, मस्जिद के नाम पर किसी से समझौता नहीं किया जा सकता,#1
- Post by समाचार Crime News1