logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपराध गोष्ठी में एसपी अमित कुमार ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर। संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण, नशे के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और रात्रि गश्त प्रभावी करने के निर्देश। झालावाड़, 25 अगस्त। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद मीटिंग सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। सुबह 10.30 बजे आयोजित गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिले के आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा के साथ कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों एवं पर्वों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों के साथ बेहतर व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर भी जोर दिया। नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश अपराध गोष्ठी में स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत अधिकाधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई बढ़ाने तथा गलियों और अन्य स्थानों पर नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा गया। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज होने पर पिट एनडीपीएस की कार्रवाई करने तथा पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा लंबित चालान एवं एफआर के मामलों का भी जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों पर निगरानी एसपी ने कहा कि जिन आरोपियों के विरुद्ध छह या उससे अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनके संबंध में हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा लागू कानूनी प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस द्वारा की जा रही बरामदगी का प्रतिशत बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिसिंग को बेहतर और मजबूत बनाने पर जोर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिंग को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए थाना स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस थानों और पुलिस लाइन के प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों में बेहतर साफ-सफाई, रिकॉर्ड का व्यवस्थित संधारण तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक घटना की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बारिश के मौसम में जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों एवं पर्वों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

19 hrs ago
user_Hadoti Khabar
Hadoti Khabar
Newspaper publisher Jhalrapatan, Jhalawar•
19 hrs ago
1a56c90a-94ab-4ba1-8ecf-a62902e92baf

अपराध गोष्ठी में एसपी अमित कुमार ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर। संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण, नशे के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और रात्रि गश्त प्रभावी करने के निर्देश। झालावाड़, 25 अगस्त। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद मीटिंग सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। सुबह 10.30 बजे आयोजित गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिले के आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा के साथ कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों एवं पर्वों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों के साथ बेहतर व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर भी जोर दिया। नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश अपराध गोष्ठी में स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत अधिकाधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई बढ़ाने तथा गलियों और अन्य स्थानों पर नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा गया। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज होने पर पिट एनडीपीएस की कार्रवाई करने तथा पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा लंबित चालान एवं एफआर के मामलों का भी जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों पर निगरानी एसपी ने कहा कि जिन आरोपियों के विरुद्ध छह या उससे अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनके संबंध में हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा लागू कानूनी प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस द्वारा की जा रही बरामदगी का प्रतिशत बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिसिंग को बेहतर और मजबूत बनाने पर जोर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिंग को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए थाना स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस थानों और पुलिस लाइन के प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों में बेहतर साफ-सफाई, रिकॉर्ड का व्यवस्थित संधारण तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक घटना की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बारिश के मौसम में जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों एवं पर्वों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड_जिले मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम,झालावाड मे मुस्लिम समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,चाकरान मस्जिद से मामा भांजा चौराहे तक निकला जुलूस,लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद,जुलूस के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया,शहर काजी सहित उलेमाओं की सरपरस्ती में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, पुलिस का जाप्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में रहा तैनात । झालावाड़-जिले में भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला मुख्यालय झालावाड़ सहित झालरापाटन,चौमेहला और अन्य कस्बो में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । मुस्लिम समाज की सीरत पाक वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस जुलूस मे बच्चे बूढ़े और जवान हुजूर की शान में नारेबाजी करते और झंडा लहराते हुए चल रहे थे । इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी । झालावाड़ शहर की चाकरान मस्जिद से शुरू हुआ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा सहित प्रमुख बाजारों से होता हुआ मामा भांजा चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ । इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा शहर के बाजारों में फूल बरसा कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया । वहीं शहर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बाजारों में भी विशेष सजावट की गई थी । वहीं जिले के चौमेहला व झालरापाटन कस्बे में भी मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में हल्की बारिश के बीच भी पूरे हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला । इस दौरान सभी जगह पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।
    4
    झालावाड_जिले मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम,झालावाड मे मुस्लिम समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,चाकरान मस्जिद से मामा भांजा चौराहे तक निकला जुलूस,लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद,जुलूस के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया,शहर काजी सहित उलेमाओं की सरपरस्ती में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, पुलिस का जाप्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में रहा तैनात ।
झालावाड़-जिले में भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला मुख्यालय झालावाड़ सहित झालरापाटन,चौमेहला और अन्य कस्बो में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । मुस्लिम समाज की सीरत पाक वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस जुलूस मे बच्चे बूढ़े और जवान हुजूर की शान में नारेबाजी करते और झंडा लहराते हुए चल रहे थे । इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी ।
झालावाड़ शहर की चाकरान मस्जिद से शुरू हुआ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा सहित प्रमुख बाजारों से होता हुआ मामा भांजा चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ । 
इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा शहर के बाजारों में फूल बरसा कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया । वहीं शहर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बाजारों में भी विशेष सजावट की गई थी । वहीं जिले के चौमेहला व झालरापाटन कस्बे में भी मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में हल्की बारिश के बीच भी पूरे हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला । इस दौरान सभी जगह पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की झालावाड़। जिला परिषद सभागार में जिले के सभी एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त को मजबूत करने और परिवादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट, विशेषकर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने तथा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों में पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को भी कहा गया। बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, लंबित चालान एवं एफआर का त्वरित निस्तारण तथा मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ छह से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थानों एवं पुलिस लाइन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों में साफ-सफाई, बेहतर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
    1
    एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की
झालावाड़। जिला परिषद सभागार में जिले के सभी एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसपी ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त को मजबूत करने और परिवादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट, विशेषकर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने तथा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों में पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को भी कहा गया।
बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, लंबित चालान एवं एफआर का त्वरित निस्तारण तथा मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
एसपी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ छह से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थानों एवं पुलिस लाइन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों में साफ-सफाई, बेहतर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया। बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया। बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया। इस दौरान जलसा बिलाल मस्जिद से शुरू हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला।  इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जलसे में शामिल हुए। जलसे के दौरान लोगों ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। जलसे का विभिन्न राजनीतीक दलों, सहित अन्य समुदाय के लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस दौरान  जलसे को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल नजर आया। साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेदी के साथ एक्टिव रहा
    2
    बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया।

बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया।
बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया।
इस दौरान जलसा बिलाल मस्जिद से शुरू हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला।  इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जलसे में शामिल हुए। जलसे के दौरान लोगों ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। जलसे का विभिन्न राजनीतीक दलों, सहित अन्य समुदाय के लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस दौरान  जलसे को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल नजर आया। साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेदी के साथ एक्टिव रहा
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सुकेत में अकीदत के साथ निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस* *सुकेत (कोटा) -* पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत के मौके पर सुकेत नगर में 12 रबीउल अव्वल का जुलूस बड़ी अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत नगर के जुल्मी रोड स्थित गुलशन-ए-बगदाद से हुई। वहां से जुलूस हाट चौक, टंकी तिराहा होते हुए नगर के मुख्य चौराहा बड़ी मस्जिद पहुंचा। बड़ी मस्जिद पर सभी जुलूस एक जगह जमा हुए और नात-ओ-नारों की सदाओं के साथ कोटा रोड होते हुए होली खूंट पहुंचा। जुलूस के समापन के बाद सुकेत के अंजुमन मदरसे में जुलूस में शामिल जायरीनों के लिए तबर्रुक तकसीम किया गया और फातेहा खानी हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामगंजमंडी डिप्टी और सुकेत थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ चाक-चौबंद नजर आए। पुलिस की मुस्तैदी के चलते जुलूस पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
    1
    सुकेत में अकीदत के साथ निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस*
*सुकेत (कोटा) -* पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत के मौके पर सुकेत नगर में 12 रबीउल अव्वल का जुलूस बड़ी अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकाला गया।
जुलूस की शुरुआत नगर के जुल्मी रोड स्थित गुलशन-ए-बगदाद से हुई। वहां से जुलूस हाट चौक, टंकी तिराहा होते हुए नगर के मुख्य चौराहा बड़ी मस्जिद पहुंचा। बड़ी मस्जिद पर सभी जुलूस एक जगह जमा हुए और नात-ओ-नारों की सदाओं के साथ कोटा रोड होते हुए होली खूंट पहुंचा।
जुलूस के समापन के बाद सुकेत के अंजुमन मदरसे में जुलूस में शामिल जायरीनों के लिए तबर्रुक तकसीम किया गया और फातेहा खानी हुई।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामगंजमंडी डिप्टी और सुकेत थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ चाक-चौबंद नजर आए। पुलिस की मुस्तैदी के चलते जुलूस पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
    user_Shahrukh Khan
    Shahrukh Khan
    Speech Therapist रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कड़ोदिया में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का हुआ आयोजन। रायपुर क्षेत्र के कड़ोदिया ग्राम पंचायत में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष राम गोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आगामी वर्ष सदस्यता अभियान पर प्रभावी योजना बनाई गई। प्रांत गोसेवा प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार ने भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रांत, संभाग सहित जिला कार्यकारिणी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    कड़ोदिया में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का हुआ आयोजन।
रायपुर क्षेत्र के कड़ोदिया ग्राम पंचायत में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष राम गोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आगामी वर्ष सदस्यता अभियान पर प्रभावी योजना बनाई गई। 
प्रांत गोसेवा प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार ने भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।
बैठक में प्रांत, संभाग  सहित जिला कार्यकारिणी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अमझार नदी से पवित्र जल लेकर ढाबादेह पहुंची कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से ज़ोरदार स्वागत मोड़क क्षेत्र के अमझार नदी से सावन माह के पवित्र माह में पवित्र जल लेकर ढाबादेह चौराहे पर पहुंची कांवड़ यात्रा का कस्बे के दुकानदार और ग्रामीणों ने किया कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से ज़ोरदार स्वागत , कांवड़ यात्रा अमझार नदी से जल भरकर असकली जा रहीं थी,इस बीच ढाबादेह में कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से ज़ोरदार स्वागत किया गया,साथ हीं सभी कांवड़ियों के लिए फल फूट जल कि सेवा रखीं गई, कस्बे में पहुंचती है, बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा कस्बा,हर तरफ सब भक्ती में डूबा हुआ था,खूब बजे डिजे और जमकर भजनों पर झूमते गाते हुएं आंनद लेते नज़र आएं भक्त इसके बाद कांवड़ यात्रा आनंद पूर्व असकली के लिए रवाना हो गई, असकली पहुंचनें पर ग्रामीणों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया, इसके बाद कांवड़ यात्रा शिव मंदिर पहुंची जहां भोले बाबा का जल अभिषेक किया गया,इस अवसर पर मौजूद रहें, मोहनलाल मेघवाल राजू सुमन रोहित शर्मा पीरु जाट राजू बना हरिश रायका लालचंद सेन पदम जाट मनोज सुमन शुभम् गुप्ता नीरज बंजारा मनोज धाकड़ चंचल धाकड़ छोटू धाकड़ शंकर सुमन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहें।
    4
    अमझार नदी से पवित्र जल लेकर ढाबादेह पहुंची कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से ज़ोरदार स्वागत 
मोड़क क्षेत्र के अमझार नदी से सावन माह के पवित्र माह में  पवित्र जल  लेकर ढाबादेह चौराहे पर पहुंची कांवड़ यात्रा का कस्बे के दुकानदार और ग्रामीणों ने किया कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से ज़ोरदार स्वागत , कांवड़ यात्रा अमझार नदी से जल भरकर असकली जा रहीं थी,इस बीच ढाबादेह में कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से ज़ोरदार स्वागत किया गया,साथ हीं सभी कांवड़ियों के लिए फल फूट जल  कि सेवा रखीं गई, कस्बे में पहुंचती है, बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा कस्बा,हर तरफ सब भक्ती में डूबा हुआ था,खूब बजे डिजे और जमकर भजनों पर झूमते गाते हुएं आंनद लेते नज़र आएं भक्त इसके बाद कांवड़ यात्रा आनंद पूर्व  असकली के लिए रवाना हो गई, असकली पहुंचनें पर ग्रामीणों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया, इसके बाद कांवड़ यात्रा शिव मंदिर पहुंची जहां भोले बाबा का जल अभिषेक किया गया,इस अवसर पर मौजूद रहें, मोहनलाल मेघवाल राजू सुमन रोहित शर्मा पीरु जाट राजू बना हरिश रायका लालचंद सेन पदम जाट मनोज सुमन शुभम् गुप्ता नीरज बंजारा मनोज धाकड़ चंचल धाकड़ छोटू धाकड़ शंकर सुमन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहें।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का कल से होगा शुभारंभ हरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी डेलनपुर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष की जन्माष्टमी के अवसर पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार लववंशी ने बताया कि हर वर्ष की बातें इस वर्ष भी झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेले के अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है जिसका शुभारंभ 27 अगस्त गुरुवार से होगा जहां कलश यात्रा के साथ जुलूस निकाला जाएगा तत्पश्चात श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। कथा का सरवन श्री राम दास जी महाराज लॉटरी वालों के श्री मुख से कथा का श्रवण करवाया जाएगा।
    4
    झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का कल से होगा शुभारंभ
हरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी डेलनपुर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष की जन्माष्टमी के अवसर पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है। 
श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार लववंशी ने बताया कि हर वर्ष की बातें इस वर्ष भी झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेले के अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है जिसका शुभारंभ 27 अगस्त गुरुवार से होगा जहां कलश यात्रा के साथ जुलूस निकाला जाएगा तत्पश्चात श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। कथा का सरवन श्री राम दास जी महाराज लॉटरी वालों के श्री मुख से कथा का श्रवण करवाया जाएगा।
    user_Anil Kumar Lovevanshi
    Anil Kumar Lovevanshi
    Salesperson छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दरा अभ्यारण क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को मारी टक्कर कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा अभ्यारण क्षेत्र में हादसा हो गया,जब मंगलवार सुबह NH 52 पर दरा वन क्षेत्र में अबली मणी महल के समीप भीषण सड़क हादसा हों गया, जानकारी के अनुसार डाक पार्सल ट्रक ने आगे चल रहें ट्रक कों ज़ोरदार टक्कर मार दीं। और ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रक हादसे का शिकार हो गया, हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हों गया। घटना कि सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल चालक को बाहर निकाला घटना में चालक के पैर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए कोटा अस्पताल भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद दोनों और वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गईं। जिससे 1 घंटे तक यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और वाहन रेंग-रेंगकर चलें , मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और फिर से यातायात व्यवस्था संभाली और यातायात व्यवस्था कों सुचारू करवाया पुलिस हादसे के कारणों कि जांच कर रही,।
    4
    दरा अभ्यारण क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को मारी टक्कर 
कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा अभ्यारण क्षेत्र में हादसा हो गया,जब मंगलवार सुबह NH 52 पर दरा वन क्षेत्र में अबली मणी महल के समीप  भीषण सड़क हादसा हों गया, जानकारी के अनुसार डाक पार्सल ट्रक ने आगे चल रहें ट्रक कों ज़ोरदार टक्कर मार दीं। और ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रक  हादसे का शिकार हो गया, हादसा इतना जबरदस्त था कि  ट्रक  का  केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हों गया। घटना कि सूचना मिलते हीं  पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल चालक को बाहर निकाला घटना में चालक के पैर  में गंभीर चोट लगने के बाद उसे  गंभीर हालत में  उपचार के लिए कोटा अस्पताल भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद  
दोनों और वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गईं। जिससे 1 घंटे तक यातायात व्यवस्था बिगड़ गई और वाहन रेंग-रेंगकर चलें , मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और फिर से यातायात व्यवस्था संभाली और यातायात व्यवस्था कों सुचारू करवाया पुलिस हादसे के कारणों कि जांच कर रही,।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.