ग्यारसपुर के किसानों का प्रदर्शन, तुलाई केंद्र की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र में आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक अहम पहल सामने आई। 10 अप्रैल 2026 को क्षेत्र के किसान भाइयों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ग्यारसपुर के किसानों का प्रदर्शन, तुलाई केंद्र की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र में आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक अहम पहल सामने आई। 10 अप्रैल 2026 को क्षेत्र के किसान भाइयों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने ग्यारसपुर मुख्यालय एवं अम्बर क्षेत्र में उपार्जन तुलाई केंद्र स्थापित करने की मुख्य मांग रखी। किसानों का कहना है कि ग्यारसपुर को अब तक गेहूं तथा चना–मसूर दोनों ही उपार्जन केंद्रों से वंचित रखा गया है, जिसके कारण उन्हें अपनी उपज बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थानीय स्तर पर तुलाई केंद्र शुरू किए जाएं, ताकि किसानों को दूर-दराज के केंद्रों पर न जाना पड़े और उन्हें समय पर उचित मूल्य मिल सके। इस ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्यारसपुर के अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, अटारीखेजरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रघुवंशी, जनपद उपाध्यक्ष प्रीति शंकरदयाल शर्मा, जगन्नाथ अहिरवार, महेंद्र सिंह ओलिंजा, होकम कुशवाहा, बबलू रघुवंशी, मोहन लोधी, रामदयाल कोरी, प्रेम सिंह, कल्याण सिंह यादव, आकाश यादव, हरेंद्र यादव, रघुवीर यादव, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।
ग्यारसपुर के किसानों का प्रदर्शन, तुलाई केंद्र की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र में आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक अहम पहल सामने आई। 10 अप्रैल 2026 को क्षेत्र के किसान भाइयों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ग्यारसपुर के किसानों का प्रदर्शन, तुलाई केंद्र की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र में आज किसानों की समस्याओं को लेकर एक अहम पहल सामने आई। 10 अप्रैल 2026
को क्षेत्र के किसान भाइयों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने ग्यारसपुर मुख्यालय एवं अम्बर क्षेत्र में उपार्जन तुलाई केंद्र स्थापित करने की मुख्य मांग रखी। किसानों का कहना है कि ग्यारसपुर को अब तक गेहूं तथा चना–मसूर दोनों ही उपार्जन केंद्रों से वंचित रखा गया है, जिसके कारण उन्हें अपनी उपज बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थानीय स्तर पर
तुलाई केंद्र शुरू किए जाएं, ताकि किसानों को दूर-दराज के केंद्रों पर न जाना पड़े और उन्हें समय पर उचित मूल्य मिल सके। इस ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्यारसपुर के अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, अटारीखेजरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रघुवंशी, जनपद उपाध्यक्ष प्रीति शंकरदयाल शर्मा, जगन्नाथ अहिरवार, महेंद्र सिंह ओलिंजा, होकम कुशवाहा, बबलू रघुवंशी, मोहन लोधी, रामदयाल कोरी, प्रेम सिंह, कल्याण सिंह यादव, आकाश यादव, हरेंद्र यादव, रघुवीर यादव, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।
- कोतवाली क्षेत्र में बाइक स्टंट व मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई – ₹5000 की चालानी कार्रवाई विदिशा जिले में कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र में रात्रि के समय दो युवकों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर सतत अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें थाना बुलाया। जांच के दौरान वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर पाया गया तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन भी सामने आए। इस पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 146/196, 198, 119/190(2) एवं 120/190(2) के अंतर्गत कुल ₹5000/- की चालानी कार्रवाई की गई। समझाइश एवं चेतावनी पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस द्वारा उन्हें सख्त समझाइश दी गई कि इस प्रकार के स्टंट एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। विदिशा पुलिस की अपील विदिशा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें एवं सड़क पर किसी भी प्रकार के स्टंट या मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें, जिससे सड़क सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।3
- Post by Ankit,kushwaha1
- Post by Vineet maheshwari1
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-विश्व हिंदू परिषद, एवं सनातन को मानने वाले शुक्रवार को तहसील परिसर पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक के नाम नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि छोटी बजरिया स्थित श्री राम जानकी मंदिर में 5 अप्रैल एवं 6 अप्रैल की मध्य रात्रि में श्रीराम मंदिर, छोटी बजरिया बीना में अज्ञात चोरों के द्वारा भगवान श्रीराम दरबार , अन्य के 9 चाँदी के छत्र एवं भगवान श्रीराम के चाँदी के धनुष बाण कीमती लगभग पाँच लाख रूपया के चोरी कर ले गये। हिन्दू धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाये लगातार बढ़ रही है। धार्मिक स्थलों पर चोरी की इन घटनाओं से हिन्दू धर्मामलंबियों की आस्था पर गहरी चोट पहुँचती है। ऐसी स्थिति में इन अज्ञात चोरों को अविलंब गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाना चाहिए। चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो बैठेंगे आमरण अनशन पर। इस मौके पर मंदिर की पुजारी प्रेम नारायण शर्मा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को जो रिपोर्ट दर्ज करही वह उन्होंने नहीं लिखी मेरे अनुमान से 5 से 6 लाख तक की चोरी हुई किंतु पुलिस ने मात्र 90000 आकलन किया। इसी तरह पुलिस थाने से मंदिर की दूरी 6 किलोमीटर लिखी गई जबकि पुलिस चौकी छोटी बजरिया से 500मीटर दूरी एवं मुख्य पुलिस थाने से 4 किलोमीटर दूरी होगी जिसे पुलिस ने 6 किलोमीटर दूरी बताई । पुजारी ने चेतावनी देते हुए कहा यदि मंगलवार तक चोरी का खुलासा नहीं किया जाता है तो हम आमरण अनशन करेंगे। इसी तरह पंडित दशरथ पुरोहित ने कहा कि शहर में बढ़ रही चोरियों की घटना एक चिंता का विषय है,जब मंदिर ही सुरक्षित नहीं तो फिर अन्य की बात ही क्या कहना, शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था बढाई जाना चाहिए इंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि लगातार चोंरियों की घटना थमने का नाम नहीं ले रही कभी कोई लूट रहा है, तो कभी मोटरसाइकिल चोरी हो रही है, तो कभी किस के ट्रैक्टर से चोरी हो रही, जगह जगह चोरियां होना आम बात हो गई प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही। प्रशासन को हिन्दू अन्य धार्मिक स्थलों पर रात्रि के समय गश्त बढ़ाई जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में पुजारी प्रेम नारायण शर्मा, सुनील सिरोठिया दशरथ पुरोहित, राजकुमार पाराशर , एडवोकेट राजकमल सोनी, पी पी नायक, सतीश तिवारी, इंदर सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र अग्रवाल,मुरारी गोस्वामी, प्रेम नारायण रैकवार, संजू असाटी, प्रवेंद्र गुप्ता, शिव नारायण कटारे, बबलू राय, अनिल नायक, ऋषि राय, राजा बुंदेला, जगदीश रजक,1
- लोकेशन:- बीना रिपोर्टर:- विजय चोहान बीना :- शुक्रवार को महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहिनी कश्यप के नेतृ1
- रायसेन वालों, क्या आपके यहाँ सरकार चल रही है या शराब माफियाओं का खुला राज? क्योंकि बाड़ी और अमरावद में आबकारी नीति 2026-27 के नाम पर जो 'लूट की खुली छूट' चल रही है, उसे देखकर तो यही लगता है कि पूरा का पूरा सिस्टम ही ठेकेदारों की जेब में गिरवी रखा है! बाड़ी की शराब दुकान आबकारी विभाग नहीं, बल्कि 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों के भरोसे चल रही है और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। गरीब और मजदूर जो 75 रुपये का सफेद क्वार्टर लेने जाता है, उसकी जेब से सरेआम 100 रुपये निकाले जा रहे हैं, यानी हर क्वार्टर पर सीधे 25 रुपये की दिन-दहाड़े डकैती! युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने का इनका खतरनाक मास्टरप्लान देखिए; नई पीढ़ी को लत लगाने के लिए बीयर कैन एमआरपी पर दिए जा रहे हैं, लेकिन जो आदी हो चुके हैं उनसे बीयर की बोतल पर 60 रुपये तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। हर दिन 3 से 4 लाख रुपये की अवैध और दो नंबर की शराब बिना किसी रिकॉर्ड के गांवों में खपाई जा रही है। बरेली, बाड़ी और अमरावद के ठेकेदारों की इस वर्चस्व की जंग में अब ग्रामीण क्षेत्रों में शराब माफियाओं के बीच किसी भी दिन भयानक 'गैंगवार' हो सकता है, लेकिन आबकारी विभाग ने तो जैसे कानों में रुई और आंखों पर पट्टी बांध रखी है। इसलिए आज 'केके' पूछ रहा है सिस्टम से ये 5 तीखे सवाल: पहला- क्या सरकार अपनी ही आबकारी नीति पर पूरी तरह से नियंत्रण खो चुकी है? दूसरा- 75 का क्वार्टर 100 में बिकने पर आबकारी विभाग ओवररेटिंग के खिलाफ मौन क्यों है? तीसरा- गांवों में जो रोज लाखों की अवैध शराब पहुंचाई जा रही है, उसमें किस-किस साहब का कमीशन सेट है? चौथा- 'सोम' कंपनी के कर्मचारियों को सरकारी दुकान चलाने का ठेका किस नियम के तहत सौंप दिया गया? और पांचवा, सबसे कड़क सवाल- जब गांवों में इन ठेकेदारों का गैंगवार होगा और लट्ठ चलेंगे, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा... ये बिकाऊ सिस्टम या बेलगाम शराब माफिया?1
- खबर जिला सागर के बीना से। देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं। बीते रोज एक न बालिक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा। गम्भीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती। इसी प्रकार 20, दिन पहले एक वृद्ध को कुचला गया था। जिससे वृद्धा की मौत हो गई थी। फिर भी प्रशासन मौन क्यों है।1
- वंदे मातरम् विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पार्षद का पुतला दहन इंदौर के मुसाखेड़ी राम मंदिर चौराहे पर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शिवाजी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्षद पर “वंदे मातरम्” नहीं बोलने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वे राष्ट्र सम्मान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन में विधानसभा 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में वार्ड 54 के पार्षद महेश वासवाल, मंडल अध्यक्ष उमेश मांगरोल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नारायणी बरेठा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शेखर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए और अंत में “वंदे मातरम्” का गायन किया5