सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका: सरकार ने लॉन्च किया ‘बैंकनेट’ पोर्टल नई दिल्ली: सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सपना अब और आसान हो गया है। वित्त मंत्रालय ने ‘BAANKNET’ नाम का नया पोर्टल लॉन्च किया है, जो ई-ऑक्शन वाली प्रॉपर्टीज के लिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल पर देश के सभी सरकारी बैंकों द्वारा जब्त की गई प्रॉपर्टीज की जानकारी एक जगह मिलेगी। इनमें कमर्शियल शॉप्स, इंडस्ट्रियल प्लॉट, कृषि और गैर-कृषि भूमि जैसी कई कैटेगरी शामिल हैं। खास बात यह है कि ये प्रॉपर्टीज अक्सर बाजार भाव से कम कीमत पर नीलाम होती हैं। ‘बैंकनेट’ पोर्टल संभावित खरीदारों और निवेशकों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन की तरह काम करेगा, जहां वे अलग-अलग बैंकों की ई-नीलामी प्रॉपर्टीज को आसानी से खोज और तुलना कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आम लोगों को सस्ती दरों पर प्रॉपर्टी खरीदने का बेहतर मौका भी मिलेगा।

- User2895पिंपळगांव🙏1 hr ago
- yah auto Rampur se Muradabad Muradabad se Rampur chalte hain1
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के छजलैट क्षेत्र में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एक जवान के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है, जहां वीडियो में कुछ लोगों द्वारा जवान को गाड़ी से उतारकर बुरी तरह पीटते हुए दिखाया गया है, जबकि आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है। सोशल मीडिया यूजर्स और स्थानीय लोग @Uppolice और @moradabadpolice को टैग कर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि एक सैनिक पर हमला देश के सम्मान के खिलाफ माना जा रहा है और ऐसी घटनाओं में त्वरित न्याय जरूरी है।1
- Post by वसीम खान संपादक1
- संभल की शाही जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा में जुम्मा अलविदा की नमाज की तैयारी है बरसात के बीच हो रही नमाज को प्रशासन का कड़ा पहरा है वहीं बरसात से बचाव को मस्जिद कमेटी ने टैंट तंबू लगवाए हैं. जुम्मा अलविदा की नमाज को जामामस्जिद एवं मस्जिद के सभी तीनों रास्तों पर फोर्स तैनात है. अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार भी इलाके में मौजूद हैं सत्यवृत पुलिस चौकी में स्थापित इंटिग्रेटेड कमांड सेंटर सीसीटीवी से इलाके की निगरानी कर रहा है.जहां कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज की तैयारी है।4
- बेमौसम बरसात में ओलों की हुई बौछार किसान की फसल हुई बर्बाद कई राज्यों में आज बारिश ने ढाया कहर ताबड़ तोड़ बारिश का अभी भी जारी है कहर पूरा मामला संभल का है1
- हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभा यात्रा, झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत ठाकुरद्वारा, संवाददाता। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 एवं आर्य समाज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुध बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर से भव्य वार्षिक शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और परंपरागत तरीके से निकाली गई। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा नगर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर अजय प्रताप सिंह एवं मंत्री संजीव सिंघल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में शामिल विद्यालयों के बच्चों ने महर्षि दयानंद, वीर विक्रमादित्य, स्वामी विवेकानंद, झांसी की रानी, भारत माता, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, योगेश्वर श्रीकृष्ण सहित यज्ञ की आकर्षक और मनमोहक झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया, जिन्हें देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों व गणमान्य लोगों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। गुलाब सिंह वर्मा, इंदुकांत आर्य, अनिल चौहान, संजय शर्मा, राकेश चंद्र, धर्मेंद्र पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, मोहित सिंघल, कुशाग्र सिंघल, गौरव चौहान सहित अनेक लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पंडित ललित प्रसाद शास्त्री द्वारा विधिवत यज्ञ संपन्न कराया गया तथा हिंदू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार, वरिष्ठ निरीक्षक विजेंद्र सिंह यादव, कस्बा इंचार्ज रजत चौधरी, ओमपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा और यात्रा के समापन तक सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहा। पूरे आयोजन के दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और भक्तिमय बना4
- Uttar Pradesh ke Rampur jile ki khabar hai jab man bank se paise nikaalne I Thi bete ne apni hi man ko mara yah ghatna Pratima Bank ke andar ki hai1
- महोबा के सीएमओ कार्यालय में परिवार कल्याण (फैमिली प्लानिंग) विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतेश सोनी ने एक संविदा कर्मचारी से ट्रांसफर कराने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। झांसी से आई विजिलेंस टीम ने होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया, जहां पहली किस्त के 2 लाख रुपये लेते हुए वह घिर गए। पकड़े जाने के बाद जीतेश सोनी फूट-फूटकर रोने लगे, हाथ-पैर झटकते हुए माफी मांगते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1