Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीमार पत्नी के लिए पति बना ‘एंबुलेंस’, बाइक पर खाट बांधकर कर रहा इलाज की जद्दोजहद कवर्धा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक मजबूर पति अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को बाइक पर खाट बांधकर इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। बताया जा रहा है कि सरकारी सुविधाएं न मिलने और हालात बेहद खराब होने के कारण उसने बाइक को ही जुगाड़ एंबुलेंस बना लिया। पिछले करीब एक साल से वह इसी तरह अपनी पत्नी को अस्पतालों और दफ्तरों के चक्कर लगवा रहा है, लेकिन अब तक उसे कोई ठोस मदद नहीं मिल सकी है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक मदद पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पति ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
बीमार पत्नी के लिए पति बना ‘एंबुलेंस’, बाइक पर खाट बांधकर कर रहा इलाज की जद्दोजहद कवर्धा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक मजबूर पति अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को बाइक पर खाट बांधकर इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। बताया जा रहा है कि सरकारी सुविधाएं न मिलने और हालात बेहद खराब होने के कारण उसने बाइक को ही जुगाड़ एंबुलेंस बना लिया। पिछले करीब एक साल से वह इसी तरह अपनी पत्नी को अस्पतालों और दफ्तरों के चक्कर लगवा रहा है, लेकिन अब तक उसे कोई ठोस मदद नहीं मिल सकी है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक मदद पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पति ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर के महाराजपुर इलाके में एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। परिजनों ने बच्चे को शिक्षा के लिए गुरुकुल भेजा था, लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी मौत की खबर घर पहुंची। परिवार का आरोप है कि गुरुकुल में बच्चे के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और अंततः उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने गुरुकुल संचालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और संस्थानों की निगरानी को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश में एक दुखद घटनाक्रम में पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने भी जान दे दी आगरा निवासी शिक्षक दंपति जितेंद्र गोयल और पिंकी सिंघल की शादी वर्ष 2020 में हुई थी, दोनों बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात थे और अलग-अलग जिलों में कार्यरत थे बताया गया कि कुछ दिन पहले पिंकी आगरा स्थित ससुराल आई थीं, जहां बुधवार को उन्होंने आत्महत्या कर ली घटना के बाद पिंकी के परिजनों ने पति जितेंद्र, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया इसके अगले ही दिन गुरुवार को जितेंद्र गोयल ने लखनऊ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस मामले की जांच कर रही है1
- राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के दौलतगंज स्थित मकबरे वाली मस्जिद के पास आज एक शराबी युवक अचानक गहरे नाले में कूद गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओम वीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ठाकुरगंज पुलिस का सराहनीय कार्य समय रहते पहुंची पुलिस ने बड़ी घटना टालते हुए युवक की जान बचा ली।1
- #viralvideo #shuruapp1
- लखनऊ ब्रेकिंग बार एसोसिएशन के चुनाव में जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू भाई एडवोकेट को महामंत्री पद पर विजय प्राप्त होने पर बधाईयों का दौर जारी ।।1
- Hardoi ke थाना मझिला पर जानलेवा हमला करने वाले 2 बाल अपचारी को थाना प्रभारी मझिला ने नियमानुसार संरक्षण में लेने तथा घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र बरामद किए।ई रिक्शे का पीछा करते हुए 10 वर्षीय बालिका को मारी थी गोली, थाना मझिला क्षेत्र के लोकपुर के पास अज्ञात बाईक सवार युवकों ने ई रिक्शे पर बैठी 10 वर्षीय बालिका को गोलों मर दी।जिससे वह लहूलुहान हो गई।क्षेत्र के लोकपुर गांव के पास सफेद मुखौटा बांधे तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा का पीछा करते हुए उसपर बैठी बालिका को गोली मार दी।गोली किशोरी के पैर में लगकर आर-पार हो गई। घायल किशोरी आयुषी 10 पुत्री बृजेश, निवासी फर्रुखाबाद अपने ननिहाल ग्राम पारा में रिश्तेदारी में आई थी। वह अपनी बहन के यहां से वापस अपने घर जा रही थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल किशोरी को सीएचसी पिहानी पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- The verbal battle between Mamata Banerjee and Narendra Modi has taken an unusual turn, with street snacks now being used as political metaphors. As elections approach, even the smallest everyday symbols are becoming major campaign messages. Is this simple rhetoric or a smart strategy to connect with voters in West Bengal? Hashtags: #WestBengalPolitics #MamataBanerjee #NarendraModi #ElectionBuzz #PoliticalDrama #BengalPolls #IndiaPolitics #BreakingNews #TrendingNow #PoliticalStrategy #VoterConnect #NewsUpdate1
- सूरत में दिनदहाड़े 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद भारी आक्रोश देखने को मिला करीब 40 वर्षीय मोहम्मद अज़ीज़ पर आरोप है कि उसने अलथान स्थित अटलांटा मॉल के पास ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ की लड़की के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी पुलिस के पहुंचने के बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और आरोपी को पुलिस वाहन से खींचकर दोबारा पीटा गया देर रात करीब 4 हजार लोग अलथान थाने के बाहर जमा हो गए और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे, स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान भी आरोपी को भीड़ ने फिर से पीट दिया।1
- लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में हुई 75 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुमित गुप्ता को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात 5 अप्रैल को होटल सेवी ग्रैंड के पास हुई थी, जहां स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से 75 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पहले ही मास्टरमाइंड राहुल यादव समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन सुमित गुप्ता फरार था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। फिलहाल इस लूट कांड में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।1