Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारी शक्ति का नया सवेरा! 🌅✨ 76 वर्षों का लंबा इंतज़ार अब समाप्त हुआ! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी के सपनों को नई उड़ान देने वाला एक ऐतिहासिक संवैधानिक बदलाव है। अब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि एक हकीकत होगी। लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण के साथ, देश की बेटियां अब 'दर्शक' नहीं बल्कि निर्णयकर्ता बनेंगी। जब नारी बढ़ेगी, तभी तो भारत बढ़ेगा! 🇮🇳💪
Sapna thakur
नारी शक्ति का नया सवेरा! 🌅✨ 76 वर्षों का लंबा इंतज़ार अब समाप्त हुआ! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि भारत की आधी आबादी के सपनों को नई उड़ान देने वाला एक ऐतिहासिक संवैधानिक बदलाव है। अब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि एक हकीकत होगी। लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण के साथ, देश की बेटियां अब 'दर्शक' नहीं बल्कि निर्णयकर्ता बनेंगी। जब नारी बढ़ेगी, तभी तो भारत बढ़ेगा! 🇮🇳💪
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Sapna thakur1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहाँ कुछ ही क्षण में पाँच जिंदगीयाँ हमेशा के लिए खामोश हो गई | दिल्ली हावड़ा रुट पर कालका मेल से उतरे यात्री और देखते ही देखते मौत उनके सामने दौड़ती हुई आ गई | बुद्धवार की शाम 15 अप्रैल 2026 की शाम सब कुछ सामान्य था कालका मेल अपनी रफ़्तार से आगे बढ़ रही थी तभी अचानक एक यात्री बाहर गिर गया | हालत बिगड़ते देख चैन पुल्लिंग की गई और ट्रैन कों बीच ट्रैक पर रोक दिया गया | कुछ लोग नीचे उतर गए जिसके बाद नीचे उतरे यात्री इधर उधर फ़ोन पर तो कुछ पटरी के किनारे खड़े होकर पता करने लगे कि क्या हुआ है उन्हें ये नहीं पता था कि मौत दबे पॉव से उनकी और तेजी से आ रही है इसी दौरान मिर्ज़ापुर की ओर से तेजी से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर आ रही थी रफ़्तार इतनी तेज थी कि किसी कों सभलने का मौका तक नहीं मिला और फिर एक खौफनाक मंजर | पलक झपकते ही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच लोगों कों कुचलती हुई निकल गई किसी कों भागने तक का मौका नहीं मिला एक कुछ ही सेकंड में 5 ज़िन्दगीयाँ खत्म हो गई | चारों और चीखपुकार मच गई | ये मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा उसकी रूह काँप गई | इस हादसे में 19 साल का आकाश जों कोलकाता में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उसकी ज़िन्दगी का सफर यहीं खत्म हो गया उसके साथ सफर कर रहे अजय और मिर्ज़ापुर का रहने वाला सुनील भी इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया | मृतको में फ़िरोज़ाबाद के आकाश, बलराम, उनकी भाभी और एक अन्य सहित एक ही परिवार के 4 लोग शामिल है पांचवे युवक की पहचान मिर्ज़ापुर के नीवी विसुंद पुर के निवासी सुनील गुप्ता के रूप में हुई है | मौके पर मौजूद लोगों का रों रों कर बुरा हाल था उनको कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अचानक एक ही झटके में सब कुछ खत्म कैसे हो गया | सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस रेलवे पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गई | पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है वह बेहद चौंकाने वाली है ट्रैक पर उतरना सुरक्षा नियमों को नज़रअंदाज करना और दूसरी ट्रैन के आने का अंदाजा ना लगना यही लापरवाही इस हादसे की सबसे बड़ी वजह सामने आ रही है | Updated News-16/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत1
- संवाददाता आशीष पुरोहित जोधपुर/राजस्थान पुलिस-जन संवाद होगा मजबूत, पारदर्शिता और सेवा व्यवस्था में आएगा सुधार --- जोधपुर, 15 अप्रैल। पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना परिसर में बुधवार को नव निर्मित स्वागत कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य थाने में आने वाले आम नागरिकों को बेहतर, सुव्यवस्थित और सहज सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में एसीपी रविंद्र बोथरा, थाना प्रभारी हरिश सोलंकी सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। उद्घाटन समारोह में मातृ शक्ति, सीएलजी सदस्य, महिला सखी समूह और शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि स्वागत कक्ष के शुरू होने से थाने में आने वाले लोगों को अब एक ही स्थान पर मार्गदर्शन और सहायता मिल सकेगी। इससे न केवल नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद भी पहले से अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह स्वागत कक्ष आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जहां शिकायत दर्ज कराने, जानकारी प्राप्त करने और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इससे सेवा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और पुलिस कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।1
- आगरा: स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का बिजली घर पर हंगामा एंकर आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र स्थित बिजली घर पर स्मार्ट मीटर को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध जताने के लिए पहुंच गईं। महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई। वियो मामला एत्मादपुर बिजली घर का जहां प्रदर्शन कर रही रहनकला गांव की महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में अत्यधिक बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक माह का बकाया होने पर भी बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है, जबकि बिल जमा करने के बाद भी दो-दो दिन तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती। महिलाओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर पुराने मीटर के माध्यम से ही बिजली आपूर्ति शुरू की जाए। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ महिलाओं और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में हालात को काबू में किया गया है। लेकिन कई घंटे तक महिलाएं हंगामा करती रहीं। रिपोर्ट: मोहित सिसोदिया एत्मादपुर2
- Post by राहुल अग्रवाल क्राइम रिपोर्टर1
- Post by Jammmnu1
- अंबेडकर जयंती पर समाजवादी पार्टी की मुख्य अखिलेश यादव ने नीले रंग का गमछा पहन तो इस सवाल पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य क्या-क्या बोल गए इस वीडियो में सुनिए1
- Post by Sapna thakur1