Shuru
Apke Nagar Ki App…
Harsh Pundhir
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दुबई के डाउनटाउन इलाके में तेज धमाकों के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन बुर्ज खलीफा को खाली कराया और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।1
- रंगों के फुहार में डॉ. कंचन जैन पग-पग राग जागे, द्वेष का विराग भागे, मन के कुविचार त्यागे, शुचिता का वास हो। ईर्ष्या की समिधा हो, दम्भ की आहुति चढ़े, भीतर जो तिमिर है, उसका विनाश हो॥ अहंकार भस्म आज, होवे जग का समाज, सत्य का सुरीला साज, घट-घट भास हो। कलुष मिटायें सब, नेह को बढ़ायें अब, मानवता का ही जग, पावन सुवास हो॥ होली की जो ज्वाल उठे, संशय की भाल टूटे, कुटिलता साथ छूटे, शुभ का प्रकाश हो। बैर की दीवार ढहे, प्रेम की ही धार बहे, हृदय में सबके बस, राम सा निवास हो॥ क्रोध और मोह जले, सद्गुण का दीप पले, पंथ पर नेक चले, पूर्ण विश्वास हो। 'कंचन' सी काया बने, तप की ये अग्नि जने, रंगों की फुहार में, शिव का उल्लास हो॥1
- गंगीरी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मझोला गांव के काली मंदिर के पास बंबा के कच्चे रास्ते पर 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रूखाला निवासी संतोष के रूप में हुई है, जो कपड़े की फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अलीगढ़–गंगीरी मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इलाके में शोक का माहौल है।4
- हाथरस के कंचन नगर में यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरने पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरेय्या ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के चित्र के समक्ष पिंडदान किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंकज धवरेय्या 7 फरवरी से धरने पर हैं और यह कदम उन्होंने धरने के 23वें दिन उठाया। पुलिस व खुफिया तंत्र पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।1
- Aligarh के पालीमुकीमपुर इलाके के दीनापुर गांव से सामने आया एक चौंकाने वाला वीडियो पाखंड और अंधविश्वास की हदें पार करता दिख रहा है। वीडियो में कथित तौर पर एक व्यक्ति लोगों की जान से खिलवाड़ करता नजर आ रहा है। अंधविश्वास के नाम पर मासूम लोगों को गुमराह करना और उनकी जिंदगी को खतरे में डालना बेहद गंभीर मामला है। 👉 ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।1
- अलीगढ़ जमालपुर एरिया रमजान का महीना1
- मैहर के सोनवारी में ओवरलोड वाहनों का अनोखा सम्मान मैहर के ग्राम सोनवारी में विरोध का ऐसा अनोखा तरीका देखने को मिला जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। ओवरलोड खनिज ट्रकों और तेज रफ्तार सवारी वाहनों से बढ़ते हादसों के खिलाफ ग्रामीणों ने व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया। वाहनों को रोककर ड्राइवरों को फूलों की माला पहनाई, चंदन का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और तंज कसते हुए कहा—मोक्षदायिनी वाहन दौड़ाने के लिए धन्यवाद!ग्रामीणों का आरोप है कि हजारों शिकायतों के बावजूद प्रशासन सख्ती नहीं कर रहा, जबकि सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही हैं।अब बड़ा सवाल यही है—क्या प्रशासन जागेगा या सड़क पर यूँ ही मौत की रफ्तार दौड़ती रहेगी?1
- सूरजपुर के नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले, सूरजपुर के नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ संदिग्ध अवस्था में मिले फॉरेस्ट गार्ड को युवकों ने जमकर पीटा और गाने के धुन पर जबरजस्ती डांस करवाया #baikunthpur #surajpur #ambikapur #koriya #newsupdate1
- सांसद सतीश गौतम के होली मिलन समारोह में से लाइव1