मतदाता पुनरीक्षण को गति देने खुद पंचायत भवन पहुँची BDO अनुष्का श्रीवास्तव बहराइच। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी शिवपुर अनुष्का श्रीवास्तव पूरी तन्मयता के साथ कार्य में जुटी हुई हैं। SIR सुनवाई के दौरान परिवार रजिस्टर की नकल को लेकर उत्पन्न अव्यवस्था की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ स्वयं पंचायत भवन लौकिहा पहुँचीं और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद परिवार रजिस्टर की नकल जारी कर रहे कर्मचारियों से उन्होंने सीधे बातचीत की और सख्त निर्देश दिए कि किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। बीडीओ ने नकल लेने पहुंचे लोगों से लाइन में लगकर सहयोग करने की अपील की, ताकि सभी का काम व्यवस्थित रूप से हो सके। अव्यवस्था को खत्म करने के लिए पंचायत भवन में अलग-अलग टेबल लगाकर एक ही स्थान पर मांझादरिया बुर्द, पाठकपुरवा, चौकसाहार और बेलामकन गांवों के लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई गई, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। प्रशासन की इस पहल से लोगों को काफी राहत मिली और मतदाता पुनरीक्षण से जुड़ा कार्य भी सुचारू रूप से आगे बढ़ता नजर आया।
मतदाता पुनरीक्षण को गति देने खुद पंचायत भवन पहुँची BDO अनुष्का श्रीवास्तव बहराइच। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी शिवपुर अनुष्का श्रीवास्तव पूरी तन्मयता के साथ कार्य में जुटी हुई हैं। SIR सुनवाई के दौरान परिवार रजिस्टर की नकल को लेकर उत्पन्न अव्यवस्था की शिकायतों
को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ स्वयं पंचायत भवन लौकिहा पहुँचीं और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद परिवार रजिस्टर की नकल जारी कर रहे कर्मचारियों से उन्होंने सीधे बातचीत की और सख्त निर्देश दिए कि किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। बीडीओ
ने नकल लेने पहुंचे लोगों से लाइन में लगकर सहयोग करने की अपील की, ताकि सभी का काम व्यवस्थित रूप से हो सके। अव्यवस्था को खत्म करने के लिए पंचायत भवन में अलग-अलग टेबल लगाकर एक ही स्थान पर मांझादरिया बुर्द, पाठकपुरवा, चौकसाहार और बेलामकन गांवों के लोगों को
परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई गई, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। प्रशासन की इस पहल से लोगों को काफी राहत मिली और मतदाता पुनरीक्षण से जुड़ा कार्य भी सुचारू रूप से आगे बढ़ता नजर आया।
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में स्थित गांव की खलिहान एवं कब्रिस्तान की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में 24 लोगों को नोटिस जारी किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बरदहा बाजार निवासी मंजूर हसन ने तहसील प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव की सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे इमामगंज नहर चौराहे पर आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दोबारा उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को क्षेत्राधिकारी महसी व प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट आनंद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। लेखपाल विक्की कुमार और राजस्व निरीक्षक शिवपुर श्याम सुंदर ने बताया कि मौके पर 24 अवैध कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इनमें पप्पू, शेर अली, जमाल, मटरू, गब्बर, गुड्डू, फैयाज, लल्लन सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में कब्जा न हटाने पर बलपूर्वक हटाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।4
- कौवा भारी ग्राम पोस्ट सर्रा मुंदरी क्षेत्र की परेशानी इस क्षेत्र में ऐसी परेशानी है कि गर्मियों में भी टूटी बंजारा और पानी भराव कीचड़ दर सड़के देखती हैं लेकिन यहां के प्रधान और ना तो क्षेत्र के अधिकारियों को इस पर कोई ध्यान नहीं जा रहा है आजादी के 78 साल पूरे हो जाने के बावजूद भी इस गांव में मैं रास्ता पूरी तरीके से नहीं कच्ची सड़क और जल भराव रहती हैं1
- महसी/बहराइच जिले में इमामगंज नहर चौराहे के पास खलिहान व कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा का मामला.1
- बहराइच नानपारा थाना के अंतर्गत वर्मा ढाबा के आगे ओवरटेक करते समय दो वाहन आपस में भिड़े जिसमें चालक सहित चार लोग जख्मी हुए है मटेरा थाना पुलिस ने पहुंच कर घायलों को 112 की सहायता से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया है नानपारा थाना के जंगली बाबा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है3
- दुबई मे फंसे बेटे को वतन वापस लाने और एजेंट द्वारा फ्राड करने के मामले मे पीड़ित माता पिता ने डीएम से मुलाक़ात कर की शिकायत बहराइच। बहराइच ले बकशीपुरा क्षेत्र के इमामगंज भिंगा बस स्टैंण्ड के रहने वाले मोहम्मद वसीम ने जिलाधिकारी कार्यलय अपनी पत्नी के साथ पहुंच कर एक शिकायती पत्र दिया है। उनका कहना है की खाने की तंगी और परिवार की आजीविका चलाने के लिए उसका बेटा मोहम्मद सलमान रोजगार के लिए दुबई गया था लेकिन लखनऊ निवासी एजेंट सचिन गुप्ता ने नौकरानी दिलाने का झांसा देकर उसे दुबई भेजा और उसके साथ फ्राड कर दिया जिससे उसका बेटा वहाँ फंस गया है। उन्होंने बेटे के वतन वापसी और आरोपी एजेंट पर कार्यवाही की मांग की है।4
- वाराणसी -: दालमंडी में कार्यवाही के दौरान एक युवक ने अपने घर में लगाई आग, वीडियो हुआ वायरल,,,, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।1
- बहराइच तेजवापुर ब्लॉक में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी व पाइपलाइन निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीण अनशन पर बैठे। सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी सीएम से मिलने पैदल निकले, लेकिन प्रशासन ने तिकोरा मोड़ पर रोककर उन्हें बहराइच डीएम कार्यालय ले जाया गया हैं।अब इससे भ्रष्टाचार का अनुमान लगाया जा सकता हैं । #up #2026viralpost #2026challenge #UttarPradesh #Bahraichnews #2026Ready1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच- हैदराबाद से लूट और चोरी कर नेपाल भाग रहे दो लुटेरों को एस एस बी की 42 वी बटालियन ने भारत -नेपाल सीमा से लूट के माल के साथ गिरफ्तार किया है दोनों अभियुक्तों पर कार्य वाही की जा रही है l2
- बल्ला साइ खेड़ा से निकली कलश यात्रा जोगनी मंदिर जा रही थी दहिला पोखरा मार्ग के पास खैरा वीरू के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे सात आठ लोग घायल हो गये दो बच्चो की हालत गम्मभीर जिनको सीएससी त्रिवेदी गंज से जिला अस्पताल बाराबंकी भेज दिया गया1