Shuru
Apke Nagar Ki App…
Congratulations Sonam nareda todabhim ❤️🩹❤️🩹 sonam/Jitender todabhim/Badoda Karauli/gangapur
Ramkesh Nareda
Congratulations Sonam nareda todabhim ❤️🩹❤️🩹 sonam/Jitender todabhim/Badoda Karauli/gangapur
More news from राजस्थान and nearby areas
- रुह कंपा रहा वीडियो यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल , मां बाप को दे रहा चेतावनी1
- रविवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जीसीसी हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जीजीसी हंटर्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका।एक छोर पर अमित भारद्वाज नाबाद 25 रन बनाकर टिके रहे। पर अन्य बल्लेबाजों ने डीएस साइंस एकेडमी की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। पूरी टीम महज 93 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। डीएस की ओर से शाहबाज,अशोक सिंह, योगी धनकर ने 2-2 विकेट लिए। 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे डीएस साइंस एकेडमी को शुरुआत में ही समी उल हक ने दो विकेट लेकर तगड़ा झटका दिया।पर इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका। डीएस की ओर से अशोक सिंह ने नाबाद 50 रन और कपिल ने नाबाद 29 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टॉस के बॉस प्रतीक अवस्थी शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक रहें। कैच ऑफ द मैच नितिन , बोलर ऑफ द मैच शाहबाज खान ,सिक्स ऑफ द मैच नंदू तोमर, मैन ऑफ द मैच अशोक सिंह रहे। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एफसीए डॉमिनेटरर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान कुलदीप के विकेट गिरने के बाद अमन और राजवीर ने अपनी टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की। राजवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को 20 ओवर में 148 रनों तक पहुंचाया। ओप्पो की ओर से ऋतिक ने 2 सफलता हासिल की। 149 रनों के लक्ष्य के दबाव को ओप्पो की टीम सहन नहीं कर पाई। महज 21 रन पर ही 3 ओपनर बल्लेबाज पवेलियन पहुंच गए। इसके बाद ऋतिक 33 और मयंक सारस्वत 34 रनों की पारी खेल टीम की मैच में वापसी कराई। पर उनके आउट होते ही कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। पूरी टीम महज 103 रनो पर ऑल आउट हो गई। एफसीए डॉमिनेटरर्स की ओर से बलराम ने 3 विकेट लिए। एफसीए डॉमिनेटरर्स ने 45 रनों से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में टॉस के बॉस क्षितिज गुप्ता सीपी हॉस्पिटल रहें। कैच ऑफ द मैच अमन , बॉलर ऑफ द मैच बलराम मीणा , सिक्स ऑफ द मैच मयंक , मैन ऑफ द मैच राजवीर सिंह रहे। मैच के दौरान जीपीएल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी मन की बात के 131 में संस्करण को भाजपा कार्यकर्ता ने सुना इस मौके पर निरवर्तमान नगर परिषद सभापति शिव रतन अग्रवाल मौजूद रहे1
- राजगढ़ अलवर मार्ग स्थित खवासजी का बाग के देवी माता मन्दिर से खाटूश्यामजी की 24वीं पदयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना हुई। गोवर्धन श्री श्याम मित्र मण्डल राजगढ़ की अध्यक्ष बिमला देवी ने बताया कि पदयात्रा का शुभारम्भदेवी मां एवं ध्वजा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद खाटूश्याम बाबा के सुसज्जित रथ के साथ पदयात्रा बैण्ड-बाजों के साथ मेला का चौराहा, बस स्टैण्ड, गणेश पोल, पुराना पुलिस थाना रोड़, गोविन्द देवजी बाजार, चौपड़ बाजार, गोल सर्किल, मेला का चौराहा होती हुई बांदीकुई मार्ग की ओर रवाना हुई। पदयात्रा में श्रद्धालु महिला-पुरुष भजनों पर नृत्य करते हुए और जयकारें लगाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। यह पदयात्रा प्रमुख मार्गो से होती हुई 26 फरवरी को रिंगस पहुंचेगी और 27 फरवरी को सुबह श्रद्धालु श्याम बाबा के मन्दिर में ध्वजा चढ़ाकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा प्रसाद अर्पित करेंगे। पदयात्रा में मुकेश सैनी, पंकज टांक, कपिल टांक, त्रिमोल सैनी, प्रहलाद टांक, विजय कुमार, बिट्टू सिंह चौहान सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।4
- Post by Rajesh choudhary1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- महिला से धर्म पूछा फिर कंबल वापस लिया... आज टोंक जिले के निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में पूर्व टोंक सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया पहुंचे थे जहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम महिला को पहले कंबल वितरण करके फिर वापिस ले लिया गया,,, ग्रामीणों ने सांसद साहब की इस कार्यशैली का विरोध किया तो उन्होंने धमकी तक दे डाली,,, ग्रामीणों ने इस भेदभाव पर कड़ा ऐतराज जताया।।1
- गंगापुर सिटी में श्री खंगार सेना जयपुर के तत्वाधान में गंगापुर सिटी के छावां गांव में कुल देवी सती रानक देवी मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया1
- झालावाड़ बारां लोकसभा से सांसद दुष्यंत सिंह की चार दिवसीय जनसंवाद पदयात्रा का तीसरा चरण का शुभांरभ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केसरिया झंडा दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का प्यार सबसे अनमोल है जनसभा में पूर्व सीएम ने जोर देकर कहा कि धन दौलत सब कुछ नहीं होता जनता क्या प्यार ही अनमोल है पदयात्रा खोयरा से बकानी होते हुए खेड़ा पहुंची जहां रात्रि विश्राम किया गया 22 फरवरी को यात्रा खेड़ा से कोली गांव तक चलेगी 23 फरवरी को यह कोली से पाटलीया तक पहुंचेगी 24 फरवरी को कोलाना से गोवर्धनपुरा में इसका समापन होगा राजा ने कहा कि चार दिवसीय यात्रा के दौरान सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत करवाई की जाएगी और जिले की समग्र विकास के लिए नियंत्रण प्रयास जारी रहेगे4