logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर श्री नारायन ने ली समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की प्राथमिकता वाले विषयों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, खाद्य सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, आबकारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि जिले के सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें- बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देश दिए कि जिले के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रसोई व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का परीक्षण किया जाए। जहां भी कमियां पाई जाएं, वहां संचालकों को बिंदुवार नोटिस जारी कर समय-सीमा में सुधार सुनिश्चित कराया जाए। 18 सितम्बर को ग्राम तराई में आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर - मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने बताया कि आगामी 18 सितम्बर को विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम तराई में जनसमस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री नारायन ने कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न होकर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बने, इसके लिए सभी विभाग पूर्व तैयारी के साथ उपस्थित हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर हेतु चयनित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों एवं लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 50 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रस्तुत करेंगे प्रतिवेदन- महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने शहर के 50 आंगनबाड़ी केन्द्रों का जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला विकास द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं निर्धारित आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंचकर भवन, पोषण आहार वितरण, बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करें। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों की फोटोग्राफ सहित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके। पीएमएफएमई योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा के दौरान योजना की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उप संचालक उद्यानिकी को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही योजना के प्रचार-प्रसार एवं लक्ष्य पूर्ति के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश- कलेक्टर श्री नारायन ने आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों एवं विशेष अवसरों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मलेरिया प्रभावित छात्रावासों के अधीक्षकों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस- स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान हर्रई एवं तामिया विकासखंड के कुछ आदिवासी छात्रावासों में विद्यार्थियों के मलेरिया संक्रमित पाए जाने की जानकारी प्रस्तुत की गई। इस पर कलेक्टर ने चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। सुआम गांव में बालिका की मृत्यु के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश- बैठक में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने ग्राम सुआम में निर्माण कार्य के दौरान खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय बालिका की हुई मृत्यु की घटना की समीक्षा की। उन्होंने इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सुआम से दोबरीढाना मार्ग पर संचालित निर्माण कार्य के ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। नरवाई जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई - बैठक में उप संचालक कृषि द्वारा खरीफ वर्ष 2026 में फसल कटाई उपरांत नरवाई प्रबंधन की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कलेक्टर श्री नारायन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नरवाई जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी नरवाई जलाने के प्रकरण सामने आएं, वहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नरवाई प्रबंधन एवं उससे संबंधित कार्रवाई की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगे। सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें - बैठक के अंत में कलेक्टर श्री नारायन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं अन्य लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित राहत एवं समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

3 hrs ago
user_यश भारत
यश भारत
Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
efba7406-f531-449d-acf7-71dc285ffa9b

कलेक्टर श्री नारायन ने ली समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की प्राथमिकता वाले विषयों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, खाद्य सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, आबकारी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि जिले के सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें- बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देश दिए कि जिले के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रसोई व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का परीक्षण किया जाए। जहां भी कमियां पाई जाएं, वहां संचालकों को बिंदुवार नोटिस जारी कर समय-सीमा में सुधार सुनिश्चित कराया जाए। 18 सितम्बर को ग्राम तराई में आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर - मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने बताया कि आगामी 18 सितम्बर को विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम तराई में जनसमस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री नारायन ने कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न होकर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बने, इसके लिए सभी विभाग पूर्व तैयारी के साथ उपस्थित हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर हेतु चयनित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों एवं लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 50 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रस्तुत करेंगे प्रतिवेदन- महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने शहर के 50 आंगनबाड़ी केन्द्रों का जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला विकास द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं निर्धारित आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंचकर भवन, पोषण आहार वितरण, बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करें। निरीक्षण के दौरान केन्द्रों की फोटोग्राफ सहित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके। पीएमएफएमई योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा

b8d3e19b-d66d-4186-a31f-9f0c6024656e

के दौरान योजना की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उप संचालक उद्यानिकी को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही योजना के प्रचार-प्रसार एवं लक्ष्य पूर्ति के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश- कलेक्टर श्री नारायन ने आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों एवं विशेष अवसरों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मलेरिया प्रभावित छात्रावासों के अधीक्षकों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस- स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान हर्रई एवं तामिया विकासखंड के कुछ आदिवासी छात्रावासों में विद्यार्थियों के मलेरिया संक्रमित पाए जाने की जानकारी प्रस्तुत की गई। इस पर कलेक्टर ने चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। सुआम गांव में बालिका की मृत्यु के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश- बैठक में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने ग्राम सुआम में निर्माण कार्य के दौरान खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय बालिका की हुई मृत्यु की घटना की समीक्षा की। उन्होंने इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सुआम से दोबरीढाना मार्ग पर संचालित निर्माण कार्य के ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। नरवाई जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई - बैठक में उप संचालक कृषि द्वारा खरीफ वर्ष 2026 में फसल कटाई उपरांत नरवाई प्रबंधन की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कलेक्टर श्री नारायन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नरवाई जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी नरवाई जलाने के प्रकरण सामने आएं, वहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नरवाई प्रबंधन एवं उससे संबंधित कार्रवाई की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगे। सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें - बैठक के अंत में कलेक्टर श्री नारायन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं अन्य लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित राहत एवं समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं : अभाविप छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 2017 से बंद छात्रसंघ चुनावों को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा ने प्रदेश सरकार से शीघ्र चुनाव बहाल करने की मांग की है। अभाविप ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए निर्वाचित छात्र प्रतिनिधित्व आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोकतांत्रिक परंपराओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए कार्य करती रही है। परिषद् द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं अधिवेशनों में पारित शैक्षिक प्रस्तावों के माध्यम से सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की जाती रही है। अभाविप ने कहा कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भी छात्रसंघ चुनाव के संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात सरकार की ओर से सितंबर माह में चुनाव आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक चुनाव संबंधी कोई आधिकारिक सूचना अथवा चुनाव सारणी जारी नहीं की गई है। इससे प्रदेश के विद्यार्थी समुदाय में निराशा का भाव है। अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अकादमिक कैलेंडर के अनुसार तथा लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर प्रत्यक्ष, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव शीघ्र आयोजित किए जाएं। अभाविप का स्पष्ट मत है कि छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक परिसरों में लोकतांत्रिक संस्कृति एवं विद्यार्थी नेतृत्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की इस दीर्घकालिक एवं न्यायसंगत मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। जिला संयोजक पियूष श्रीवास जी ने कहा कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थी लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार को विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अब किसी प्रकार की देरी किए बिना छात्रसंघ चुनाव की आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए। अभाविप विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों एवं छात्रहित के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी।
    4
    मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं : अभाविप
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 2017 से बंद छात्रसंघ चुनावों को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा ने प्रदेश सरकार से शीघ्र चुनाव बहाल करने की मांग की है।
अभाविप ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए निर्वाचित छात्र प्रतिनिधित्व आवश्यक है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोकतांत्रिक परंपराओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए कार्य करती रही है। परिषद् द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं अधिवेशनों में पारित शैक्षिक प्रस्तावों के माध्यम से सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की जाती रही है।
अभाविप ने कहा कि माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भी छात्रसंघ चुनाव के संबंध में राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके पश्चात सरकार की ओर से सितंबर माह में चुनाव आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक चुनाव संबंधी कोई आधिकारिक सूचना अथवा चुनाव सारणी जारी नहीं की गई है। इससे प्रदेश के विद्यार्थी समुदाय में निराशा का भाव है।
अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छिंदवाड़ा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अकादमिक कैलेंडर के अनुसार तथा लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर प्रत्यक्ष, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव शीघ्र आयोजित किए जाएं।
अभाविप का स्पष्ट मत है कि छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक परिसरों में लोकतांत्रिक संस्कृति एवं विद्यार्थी नेतृत्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की इस दीर्घकालिक एवं न्यायसंगत मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल करे।
जिला संयोजक पियूष श्रीवास जी ने कहा कि प्रदेश के लाखों विद्यार्थी लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार को विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अब किसी प्रकार की देरी किए बिना छात्रसंघ चुनाव की आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए। अभाविप विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों एवं छात्रहित के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • कृषि समाचार मक्के की फसल कम होने की संभावना किसान चिंतन में जन जीवन में असर बारिश कम होने का असर कृषि और किसानों की चिंता बढ़ गई है जैसे तैसे मक्का की फसल हो जाएगी किंतु मध्य प्रदेश में गेहूं की फसल में किसानों की चिंता बढ़ सकती है उसका असर आम इंसान को पड़ेगा
    1
    कृषि समाचार मक्के की फसल कम होने की संभावना
किसान चिंतन में  जन जीवन में असर
बारिश कम होने का असर कृषि और किसानों की चिंता बढ़ गई है 
जैसे तैसे मक्का की फसल हो जाएगी किंतु मध्य प्रदेश में गेहूं की फसल में किसानों की चिंता बढ़ सकती है 
उसका असर आम इंसान को पड़ेगा
    user_Ranjeet Dehariya
    Ranjeet Dehariya
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोगों से आए दिन मारपीट करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्ते छिंदवाड़ा शहर में आए दिन लोगों से मारपीट करने वाले आरोपी को आज पुलिस में दबोच लिया न्यायालय जाते समय पुलिस का भांग खराब होने के बाद आरोपी को पैदल न्यायालय ले जाया गया इस दौरान उसे उठक बैठक भी लगवाई गई
    4
    लोगों से आए दिन मारपीट करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्ते 
छिंदवाड़ा शहर में आए दिन लोगों से मारपीट करने वाले आरोपी को आज पुलिस में दबोच लिया न्यायालय जाते समय पुलिस का भांग खराब होने के बाद आरोपी को पैदल न्यायालय ले जाया गया इस दौरान उसे उठक बैठक भी लगवाई गई
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आज शाम सिंगोड़ी में आसमान ने ऐसा रंग दिखाया कि हर किसी की नजरें बस चाँद पर ही टिक गईं। नीले-सुनहरे आसमान में चमकता चाँद और उसके करीब टिमटिमाता तारा, मानो आसमान पर कोई कहानी लिख रहा हो। ये दिलकश मंजर इतना खूबसूरत था कि जो भी देख रहा था, उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी - वाह! क्या नज़ारा है। कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया तो कई बस ठहर कर इस सुकून भरे पल को महसूस करते रहे। क्या आपके शहर में भी आज चाँद का ऐसा ही हसीन नज़ारा दिखा? कमेंट में अपने शहर का नाम जरूर बताएं। आज शाम सिंगोड़ी में आसमान ने ऐसा रंग दिखाया कि हर किसी की नजरें बस चाँद पर ही टिक गईं। नीले-सुनहरे आसमान में चमकता चाँद और उसके करीब टिमटिमाता तारा, मानो आसमान पर कोई कहानी लिख रहा हो। ये दिलकश मंजर इतना खूबसूरत था कि जो भी देख रहा था, उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी - वाह! क्या नज़ारा है। कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया तो कई बस ठहर कर इस सुकून भरे पल को महसूस करते रहे। क्या आपके शहर में भी आज चाँद का ऐसा ही हसीन नज़ारा दिखा? कमेंट में अपने शहर का नाम जरूर बताएं।
    1
    आज शाम सिंगोड़ी में आसमान ने ऐसा रंग दिखाया कि हर किसी की नजरें बस चाँद पर ही टिक गईं। 

नीले-सुनहरे आसमान में चमकता चाँद और उसके करीब टिमटिमाता तारा, मानो आसमान पर कोई कहानी लिख रहा हो। ये दिलकश मंजर इतना खूबसूरत था कि जो भी देख रहा था, उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी - वाह! क्या नज़ारा है।

कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया तो कई बस ठहर कर इस सुकून भरे पल को महसूस करते रहे।

क्या आपके शहर में भी आज चाँद का ऐसा ही हसीन नज़ारा दिखा? 
कमेंट में अपने शहर का नाम जरूर बताएं।
आज शाम सिंगोड़ी में आसमान ने ऐसा रंग दिखाया कि हर किसी की नजरें बस चाँद पर ही टिक गईं। 
नीले-सुनहरे आसमान में चमकता चाँद और उसके करीब टिमटिमाता तारा, मानो आसमान पर कोई कहानी लिख रहा हो। ये दिलकश मंजर इतना खूबसूरत था कि जो भी देख रहा था, उसके मुंह से बस एक ही बात निकल रही थी - वाह! क्या नज़ारा है।
कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया तो कई बस ठहर कर इस सुकून भरे पल को महसूस करते रहे।
क्या आपके शहर में भी आज चाँद का ऐसा ही हसीन नज़ारा दिखा? 
कमेंट में अपने शहर का नाम जरूर बताएं।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • mehrakhapa dadaji darbar me Rishi Panchami har sal ki tarah aaj bi dhum dham se manaya gaya jai shree dadaji ki
    1
    mehrakhapa dadaji darbar me Rishi Panchami har sal ki tarah aaj bi dhum dham se manaya gaya jai shree dadaji ki
    user_Reva maiya
    Reva maiya
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • *ग्राम कोटकसा मे महिलाएं व पुरुषो ने सामूहिक नशा मुक्ति अभियान रैली निकाल ग्रामीणों को दिया संदेश* *शराब बेचने वाले व पीने वाले उत्पादियों को करेंगे पुलिस के हवाले* बादलपार-- आदिवासी विकासखंड कुरई के अंतर्गत आने वाली बादल पार चौकी के ग्राम कोटकसा में 15 सितंबर मंगलवार को ग्राम की महिलाएं व पुरुषों ने सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति शराब निकाल कर नही बचेगा और नाही शराब पीकर उत्पाद मचाएगा अगर जो भी गांव में उत्पाद मचाएगा उन्हें समिति पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा इसे लेकर आज गांव की महिलाएं एवं पुरुषों रैली निकाल कर घर-घर संदेश दिया इस दौरान बताया गया कि गांव में शराब से घर में शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं जिससे आए दिन रोज लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं जिससे समाज धीरे-धीरे खोखला होते चला जा रहा है, जिसे अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है, महिलाएं घर में बहुत परेशान हो जाती है एवं पूर्व में कई बड़ी-बड़ी घटनाएं गांव में घटित हो चुकी है जिसे लेकर आज महिलाओं एवं पुरुषों ने पुलिस चौकी बादल पार को भी सूचना देकर गांव में बुलाई एवं पुलिस ने भी हर संभव मदद करने की बात कही ग्राम पंचायत सरपंच अनीता कुडापे,सचिव केके गोस्वामी चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले एवं आसपास की स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी जिसमें गांव में शराब बंदी को लेकर लिया गया था निर्णय में गांव में कोई शराब बचेगा ना कोई पिएगा एवं जो पीके उत्पाद मचाएगी उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी इस दौरान गांव की रविता तिजरे ,सीमा देशमुख, रोशनी देशमुख , श्यामलता देशमुख, सविता सोनी,बिस्तो मालाधारी, राधा हिंगे, गीता मालाधारी, रुक्मणी वर्मा, रंजीत वर्मा, इतवारा वर्मा, गीता देशमुख ,सुनील सोनी, प्यारती परते, लक्ष्मी परते, बबीता कहार, ज्योति वर्मा, जूली वर्मा, बेबी वरकड़े सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गयाl
    1
    *ग्राम कोटकसा मे  महिलाएं व पुरुषो ने सामूहिक नशा मुक्ति अभियान रैली निकाल ग्रामीणों को दिया संदेश*
*शराब बेचने वाले व पीने वाले उत्पादियों को करेंगे पुलिस के हवाले*
बादलपार--
आदिवासी विकासखंड कुरई के अंतर्गत आने वाली बादल पार चौकी के ग्राम कोटकसा में 15 सितंबर मंगलवार को ग्राम की महिलाएं व पुरुषों ने सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति शराब निकाल कर नही बचेगा और नाही शराब पीकर उत्पाद मचाएगा अगर जो भी गांव में उत्पाद मचाएगा उन्हें समिति पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा इसे लेकर आज गांव की महिलाएं एवं पुरुषों रैली निकाल कर घर-घर संदेश दिया इस दौरान बताया गया कि गांव में शराब से घर में शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं जिससे आए दिन रोज लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं जिससे समाज धीरे-धीरे खोखला होते चला जा रहा है, जिसे अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है, महिलाएं घर में बहुत परेशान हो जाती है एवं पूर्व में कई बड़ी-बड़ी घटनाएं गांव में घटित हो चुकी है जिसे लेकर आज महिलाओं एवं पुरुषों ने पुलिस चौकी बादल पार को भी सूचना देकर गांव में बुलाई एवं पुलिस ने भी हर संभव मदद करने की बात कही  ग्राम पंचायत सरपंच अनीता कुडापे,सचिव केके गोस्वामी चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले एवं आसपास की स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी जिसमें गांव में शराब बंदी को लेकर लिया गया था निर्णय में गांव में कोई शराब बचेगा ना कोई पिएगा एवं जो पीके उत्पाद मचाएगी उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी इस दौरान गांव की रविता तिजरे ,सीमा देशमुख, रोशनी देशमुख , श्यामलता देशमुख, सविता सोनी,बिस्तो मालाधारी, राधा हिंगे, गीता मालाधारी, रुक्मणी वर्मा, रंजीत वर्मा, इतवारा वर्मा, गीता देशमुख ,सुनील सोनी, प्यारती परते, लक्ष्मी परते, बबीता कहार, ज्योति वर्मा, जूली वर्मा, बेबी वरकड़े सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गयाl
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • ग्राम बोथिया में जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा दो स्थानों पर दबिश देकर 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,130 नगद और ताश बरामद पांढुर्णा | 15 सितंबर 2026 पांढुर्णा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बड़ चिचोली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम बोथिया में जुआ खेल रहे 10 लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, एसडीओपी बृजेश भार्गव और थाना प्रभारी अमित दानी के निर्देशन में की गई। पुलिस को ग्राम बोथिया में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर चौकी बड़ चिचोली की टीमों ने दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दोनों स्थलों से पांच-पांच यानी कुल 10 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पहले मामले में मनेश डोंगरे निवासी बोथिया, सुनील इनवाती निवासी कोडर, रतन चौधरी निवासी आजनगांव, सूरज नवसरे निवासी बोथिया और प्रवीण खड़से को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ₹2,480 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। दूसरे मामले में शुभम पाटील निवासी बड़ चिचोली, मुरलीधर राउत निवासी बोथिया, जावेद निवासी बड़ चिचोली, यश मानमोड़े निवासी बोथिया और संजय खड़से निवासी बोथिया पकड़े गए। इनके कब्जे से ₹2,650 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹5,130 नगद और ताश के पत्ते जब्त करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम के ये सदस्य रहे शामिल इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद डोंगरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके, आरक्षक ओमबीर, आरक्षक पंकज शर्मा और आरक्षक रोहित तिलानते की सराहनीय भूमिका रही। बड़ चिचोली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा चलाने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    ग्राम बोथिया में जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा
दो स्थानों पर दबिश देकर 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹5,130 नगद और ताश बरामद
पांढुर्णा | 15 सितंबर 2026 पांढुर्णा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बड़ चिचोली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम बोथिया में जुआ खेल रहे 10 लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, एसडीओपी बृजेश भार्गव और थाना प्रभारी अमित दानी के निर्देशन में की गई।
पुलिस को ग्राम बोथिया में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर चौकी बड़ चिचोली की टीमों ने दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान दोनों स्थलों से पांच-पांच यानी कुल 10 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
पहले मामले में मनेश डोंगरे निवासी बोथिया, सुनील इनवाती निवासी कोडर, रतन चौधरी निवासी आजनगांव, सूरज नवसरे निवासी बोथिया और प्रवीण खड़से को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ₹2,480 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।
दूसरे मामले में शुभम पाटील निवासी बड़ चिचोली, मुरलीधर राउत निवासी बोथिया, जावेद निवासी बड़ चिचोली, यश मानमोड़े निवासी बोथिया और संजय खड़से निवासी बोथिया पकड़े गए। इनके कब्जे से ₹2,650 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹5,130 नगद और ताश के पत्ते जब्त करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस टीम के ये सदस्य रहे शामिल
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद डोंगरे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके, आरक्षक ओमबीर, आरक्षक पंकज शर्मा और आरक्षक रोहित तिलानते की सराहनीय भूमिका रही।
बड़ चिचोली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टा चलाने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छिंदवाड़ा में आए दिन विवाद और मारपीट कर लोगों में दहशत फैलाने वाले दबंगों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से जुलूस के रूप में न्यायालय तक ले जाकर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता था, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो।
    4
    छिंदवाड़ा में आए दिन विवाद और मारपीट कर लोगों में दहशत फैलाने वाले दबंगों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से जुलूस के रूप में न्यायालय तक ले जाकर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता था, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस का कहना है कि असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.