प्रेम बना मौत का कारण! प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका शव, मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात का खुलासा बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार हत्या में इस्तेमाल चाकू, तमंचा और मृतका का मंगलसूत्र बरामद गोरखपुर। शहर में हुए चर्चित प्रेमिका हत्याकांड का गोरखपुर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प्रेम संबंधों में अविश्वास और शक के चलते अपनी प्रेमिका की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी थी और शव को छावनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार भागने की फिराक में था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम लगातार बिहार सीमा की ओर जाने वाले रास्तों पर निगरानी कर रही थी। शनिवार की भोर में कुसम्ही जंगल के पास संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह जंगल की ओर भागने लगा और पीछा कर रही टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान, पापड़ फैक्ट्री में करता था काम गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजधारी यादव पुत्र रघुनाथ यादव निवासी बोधरवा, मैनाटांड़, पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। वह गोरखपुर के हुमायूंपुर इलाके में रहकर पापड़ फैक्ट्री में राजगीर मिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और मृतका का मंगलसूत्र बरामद किया है। शक बना हत्या की वजह जांच में सामने आया कि आरोपी का महाराजगंज जिले की रहने वाली महिला बर्फी से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात एक परिचित के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। लेकिन आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को बिहार घुमाने के बहाने बुलाया और लौटते समय 5 मई की रात छावनी रेलवे स्टेशन के पास सुनसान इलाके में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। तीन दिन बाद हुई शव की पहचान घटना के बाद इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक किनारे महिला का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में पहचान नहीं हो सकी थी। तीन दिन बाद मृतका की पहचान महाराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र निवासी बर्फी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि महिला 4 मई को ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस बोली— हर पहलू की हो रही जांच एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और शक की बात सामने आई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड और पुलिस मुठभेड़ की चर्चा पूरे गोरखपुर और आसपास के जिलों में बनी हुई है।

- गोरखपुर के सहजनवां तहसील में 11 मई को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे। मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार गिरी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।3
- किसान यूनियन लोक शक्ति के सहजनवा विधानसभा प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी माताओं और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।1
- बीजेपी युवा मोर्चा ने गोरखपुर में अखिलेश यादव का पुतला फूंका, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसके जवाब में सपा नेता आज़म लारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए पलटवार किया।1
- गोरखपुर के सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में खाकी मेरा ईमान फिल्म का हुआ भव्य लॉन्चिंग बड़ी संख्या में कलाकार और अतिथि रहे मौजूद। खाकी मेरा ईमान एक ऐसी फिल्म है जिसमें पुलिसकर्मियों की समाज के प्रति जवाबदेही तथा लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। इस फिल्म का निर्देशन साहिल खान ने किया है जबकि धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक सौरभ पांडे ने कुशल नेतृत्व के जरिए फिल्म को मजबूती से पेश करने में भूमिका निभाई है इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य अतिथियों सहित गोरखपुर हलचल के संस्थापक सईद आलम खान भी मौजूद रहे।1
- 16 फरवरी 2027 से होगा दिव्य भव्य रामकथा,राजन जी के भजनों का रसपान कर सकेंगे श्रद्धालु अश्विनी कुमार पाण्डेय संतकबीरनगर जनपद के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य की बात है कि पहली बार पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह दिव्य कथा 16 फरवरी से 24 फरवरी तक मुखलिसपुर गायघाट में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी स्वयं पूज्य राजन जी महाराज ने गोंडा में चल रही कथा के दौरान श्रद्धालुओं को दी। सूचना मिलते ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कथा आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कथा के संयोजक महंत बलराम दास वेदांती जी ने बताया कि कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया जाएगा तथा हजारों श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। पूज्य राजन जी महाराज अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा शैली के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। संत कबीर नगर में पहली बार उनका आगमन होने से भक्तों में विशेष उत्साह बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।।1
- अपने शहर खलीलाबाद का कार्यक्रम.......... SHAILENDRA KUMAR PANDEY1
- उत्तर प्रदेश में पवन पंडित नामक युवक पर लड़कियों की तस्वीरें AI से अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। वह पीड़ितों और उनके परिवारजनों को बदनाम करने और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।1
- गोरखपुर के कलेश्वर चौराहे पर टोल टैक्स से बचने के लिए भारी वाहनों के आने से हर शाम भीषण जाम लगता है, जिससे आए दिन आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। हाल ही में एक बाइक सवार बड़ी मुश्किल से दुर्घटना में बाल-बाल बचा; अब स्थानीय लोग प्रशासन से इस पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग कर रहे हैं।2