logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहना में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के सामने गंदगी का अंबार, छात्राओं की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर संकट मोहना में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के सामने गंदगी का अंबार, छात्राओं की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर संकट गांव मोहना में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के ठीक सामने लंबे समय से जमा गंदगी का अंबार अब गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बदबू और गंदगी के कारण जहां राहगीरों को नाक बंद कर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है, वहीं स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं भी इससे खासा परेशान हैं। गंदगी से उठती दुर्गंध स्कूल परिसर तक पहुंच रही है, जिससे छात्राओं का पढ़ाई में मन नहीं लग पा रहा और उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय के सामने जमा कचरा, गंदा पानी और सड़ा-गला अपशिष्ट लंबे समय से साफ नहीं किया गया है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। बदबू के कारण स्कूल के कमरों में बैठना मुश्किल हो जाता है, जिससे छात्राओं की एकाग्रता प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। गांव के रहने वाले यशपाल अत्री ने बताया कि यह गंदगी का अंबार काफी समय से लगा हुआ है। यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। बदबू के कारण सांस लेना कठिन हो जाता है और बीमारी फैलने का डर बना रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं हुई। वहीं ग्रामीण सतवीर अत्री ने कहा कि गंदगी का असर सिर्फ राहगीरों पर ही नहीं, बल्कि स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों और छात्राओं पर भी पड़ रहा है। बदबू भरे माहौल में बच्चों का पढ़ाई में ध्यान कैसे लगेगा? स्वास्थ्य को लेकर भी सभी चिंतित हैं। इस संबंध में बीडीपीओ अंशु डागर ने बताया कि मामले की जानकारी सरपंच और पंचायत सचिव को दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही गंदगी की सफाई कराई जाएगी और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल के सामने नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कचरा जमा न होने दिया जाए, ताकि छात्राएं स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई कर सकें और गांववासियों को भी राहत मिल सके।

12 hrs ago
user_Haryana Khabar Vadi
Haryana Khabar Vadi
Mohna St, Faridabad•
12 hrs ago

मोहना में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के सामने गंदगी का अंबार, छात्राओं की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर संकट मोहना में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के सामने गंदगी का अंबार, छात्राओं की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर संकट गांव मोहना में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के ठीक सामने लंबे समय से जमा गंदगी का अंबार अब गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बदबू और गंदगी के कारण जहां राहगीरों को नाक बंद कर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है, वहीं स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं भी इससे खासा परेशान हैं। गंदगी से उठती दुर्गंध स्कूल परिसर तक पहुंच रही है, जिससे छात्राओं का पढ़ाई में मन नहीं लग पा रहा और उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय के सामने जमा कचरा, गंदा पानी और सड़ा-गला अपशिष्ट लंबे समय से साफ नहीं किया गया है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। बदबू के कारण स्कूल के कमरों में बैठना मुश्किल हो जाता है, जिससे छात्राओं की एकाग्रता प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। गांव के रहने वाले यशपाल अत्री ने बताया कि यह गंदगी का अंबार काफी समय से लगा हुआ है। यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। बदबू के कारण सांस लेना कठिन हो जाता है और बीमारी फैलने का डर बना रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं हुई। वहीं ग्रामीण सतवीर अत्री ने कहा कि गंदगी का असर सिर्फ राहगीरों पर ही नहीं, बल्कि स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों और छात्राओं पर भी पड़ रहा है। बदबू भरे माहौल में बच्चों का पढ़ाई में ध्यान कैसे लगेगा? स्वास्थ्य को लेकर भी सभी चिंतित हैं। इस संबंध में बीडीपीओ अंशु डागर ने बताया कि मामले की जानकारी सरपंच और पंचायत सचिव को दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही गंदगी की सफाई कराई जाएगी और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल के सामने नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कचरा जमा न होने दिया जाए, ताकि छात्राएं स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई कर सकें और गांववासियों को भी राहत मिल सके।

More news from Haryana and nearby areas
  • गुरुग्राम के सेक्टर-69 से एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय बीएससी बायोटेक छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया। आरोप है कि चरित्र पर शक के चलते आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा, सिर पर वार किए, चाकू से हमला किया और हैवानियत की हद पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में युवती का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    गुरुग्राम के सेक्टर-69 से एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय बीएससी बायोटेक छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया। आरोप है कि चरित्र पर शक के चलते आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा, सिर पर वार किए, चाकू से हमला किया और हैवानियत की हद पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में युवती का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Riddhima Yadav
    Riddhima Yadav
    Advocate Faridabad, Haryana•
    19 hrs ago
  • राष्ट्रपति भवन में राजगोपालाचारी की प्रतिमा मुर्मू बोलीं ब्रिटिश जनता से दूरी बना कर रखते थे, कांग्रेस के समय घोटालेबाजों से विदेशी डरते थे बोले मोदी, अपने दोस्तों से शर्म करें मोदी जी - राहुल, ऑटो चालक बना भारत टैक्सी में डायरेक्ट, व्यवसाय के लिए भगवा बदलने की जरूरत नहीं योगी का संदेश और अखिलेश बोल भगवाधारी जापान और सिंगापुर गए हैं.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
    1
    राष्ट्रपति भवन में राजगोपालाचारी की प्रतिमा मुर्मू बोलीं ब्रिटिश जनता से दूरी बना कर रखते थे, कांग्रेस के समय घोटालेबाजों से विदेशी डरते थे बोले मोदी, अपने दोस्तों से शर्म करें मोदी जी - राहुल, ऑटो चालक बना भारत टैक्सी में डायरेक्ट, व्यवसाय के लिए भगवा बदलने की जरूरत नहीं योगी का संदेश और अखिलेश बोल भगवाधारी जापान और सिंगापुर गए हैं.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Faridabad, Haryana•
    21 hrs ago
  • रफ्तार पर ब्रेक, वरना बढ़ता खतरा: मोहना यमुना पुल के पास कुत्ते को बचाने में बोलेरो गड्ढे में गिरी, टली बड़ी अनहोनी
    1
    रफ्तार पर ब्रेक, वरना बढ़ता खतरा: मोहना यमुना पुल के पास कुत्ते को बचाने में बोलेरो गड्ढे में गिरी, टली बड़ी अनहोनी
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • फरीदाबाद के बल्लभगढ़ तिगांव रोड पर फर्नीचर व्यापारी के द्वारा बीस लाख रुपए फिरौती नहीं देने पर बदमाशों ने डर फैलाने के लिए कि पत्थरबाजी , दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    1
    फरीदाबाद के बल्लभगढ़ तिगांव रोड पर फर्नीचर व्यापारी के द्वारा बीस लाख रुपए फिरौती नहीं देने पर बदमाशों ने डर फैलाने के लिए कि पत्थरबाजी , दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    user_Vikrambhardwaj Faridabad
    Vikrambhardwaj Faridabad
    पत्रकार Faridabad, Haryana•
    1 day ago
  • Post by सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    1
    Post by सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    user_सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    पत्रकार साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    9 hrs ago
  • ने जिला कार्यालय पर मनाया भव्य होली मिलन समारोह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड रामकुमार वालिया सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल श्री वालिया ने की होली से पहले गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किए जाने की मांग ........................................... इंडियन किसान यूनियन जनपद हरिद्वार ने आज यहां अपने जिला कार्यालय कनखल हनुमंतपुरम हरिद्वार में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड श्री राम कुमार वालिया जी रहे कार्यक्रम में अन्य भी कई जनपद प्रतिनिधियों ने भागीदारी की सभा की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश महामंत्री श्री मनोज चौहान ने की तथा संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष श्री डी,पी. सिंह ने किया सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामकुमार वालिया ने कहा कि इंडियन किसान यूनियन आज पूरे देश में किसानों को जागरूक करने वाला उनके हकों हकूक की लड़ाई लड़ने वाला उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने वाला भारत का सबसे बड़ा किसान संगठन बन गया है आज इंडियन किसान यूनियन के पूरे देश में लगभग 5 लाख सदस्य हैं इस वर्ष में उसको 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है श्री वालिया ने कहा कि होली का त्यौहार आ रहा है तथा किसानों के बकाया का भुगतान अभी तक कुछ अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण नहीं किया गया है मैं उत्तराखंड सरकार से मांग करता हूं क्योंकि यहां के मुख्यमंत्री खुद भी एक किसान है तो उनको किसानों की शुद्ध लेनी चाहिए तथा किसानों के बकाए का भुगतान तत्काल होली से पहले कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया जाना चाहिए सभा को श्री वालिया के अलावा समाजसेवी पूर्व राज्य मंत्री राकित वालिया प्रदेश महामंत्री गौरव वर्मा अनु वालिया राकेश वालिया चौधरी रामकुमार मालिक दुष्यंत कुमार सिंह प्रणव वश गोपाल सिंह बिष्ट उपदेश चौहान सुषमा मिश्रा संगीता बंसल डॉक्टर अश्वनी चौहान हरिमोहन भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखें भवदीय डी.पी सिंह जिला अध्यक्ष इंडियन किसान यूनियन हरिद्वार मोबाइल 9012060606
    5
    ने जिला कार्यालय पर मनाया भव्य होली मिलन समारोह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड रामकुमार वालिया सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल श्री वालिया ने की होली से पहले गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किए जाने की मांग 
...........................................
इंडियन किसान यूनियन जनपद हरिद्वार ने आज यहां अपने जिला कार्यालय कनखल हनुमंतपुरम हरिद्वार में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड श्री राम कुमार वालिया जी रहे कार्यक्रम में अन्य भी कई जनपद प्रतिनिधियों ने भागीदारी की सभा की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश महामंत्री श्री मनोज चौहान ने की तथा संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष श्री डी,पी. सिंह ने किया सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामकुमार वालिया ने कहा कि इंडियन किसान यूनियन आज पूरे देश में किसानों को जागरूक करने वाला उनके हकों हकूक की लड़ाई लड़ने वाला उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने वाला भारत का सबसे बड़ा किसान संगठन बन गया है आज इंडियन किसान यूनियन के पूरे देश में लगभग 5 लाख सदस्य हैं इस वर्ष में उसको 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है श्री वालिया ने कहा कि होली का त्यौहार आ रहा है तथा किसानों के बकाया का भुगतान अभी तक कुछ अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण नहीं किया गया है मैं उत्तराखंड सरकार से मांग करता हूं क्योंकि यहां के मुख्यमंत्री खुद भी एक किसान है तो उनको किसानों की शुद्ध लेनी चाहिए तथा किसानों के बकाए का भुगतान तत्काल होली से पहले कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया जाना चाहिए सभा को श्री वालिया  के अलावा समाजसेवी पूर्व राज्य मंत्री राकित वालिया प्रदेश महामंत्री गौरव वर्मा अनु वालिया राकेश वालिया चौधरी रामकुमार मालिक दुष्यंत कुमार सिंह प्रणव वश गोपाल सिंह बिष्ट उपदेश चौहान सुषमा मिश्रा संगीता बंसल डॉक्टर अश्वनी चौहान हरिमोहन भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखें 
भवदीय 
डी.पी सिंह जिला अध्यक्ष इंडियन किसान यूनियन हरिद्वार मोबाइल 9012060606
    user_EX MINSTER CHAIRMAN FMCSL OF INDIA
    EX MINSTER CHAIRMAN FMCSL OF INDIA
    हौज खास, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • तड़ातड़ लगाए सात थप्पड़: स्कूटी पर बैठ, कॉलर पकड़ लड़की ने की लड़के की पिटाई, लोग बोले- थू है तेरे पर युवती द्वारा थप्पड़ मारने की वारदात को युवक के ही एक साथी ने कैमरे में कैद किया। जो अब वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    तड़ातड़ लगाए सात थप्पड़: स्कूटी पर बैठ, कॉलर पकड़ लड़की ने की लड़के की पिटाई, लोग बोले- थू है तेरे पर
युवती द्वारा थप्पड़ मारने की वारदात को युवक के ही एक साथी ने कैमरे में कैद किया। जो अब वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
    user_Riddhima Yadav
    Riddhima Yadav
    Advocate Faridabad, Haryana•
    23 hrs ago
  • Post by Sonu Kanaujiya
    1
    Post by Sonu Kanaujiya
    user_Sonu Kanaujiya
    Sonu Kanaujiya
    Newsagent नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दिल्ली मे 4इंजन की सरकार है फिर भी ड्राइवर सरकार से परेशान है आए दिन एक नया क़ानून बना दिया जाता है दिल्ली के ऑटो और टैक्सी ड्राइवर सरकार से क्यों गुस्सा है जानते है विस्तार से 1 जो फिटनेस फीस केजरीवाल जी ने फ्री की थी अब बीजेपी की सरकार ने उसे बढ़ा कर 800 रुपये कर दिया 2 प्राइवेट वाइक को चलाया जा रहा है प्राइवेट गाड़ी की कोई फिटनेस नहीं होती कोई परमिट नहीं होता तो प्राइवेट गाड़ी को कर्मर्सल मे कैसे चलवा सकती है दिल्ली सरकार 3 ड्राइवर का अठोर्टी मे कोई काम नहीं होता मजबूर हो कर ड्राइवर दलाल के पास जाता है दलाल मोटी रकम बसूलता है वही काम ड्राइवर का फिर होता है क्योकि इसमें अधकारी को भी मोटा पैसा दलाल द्वारा रिश्वत के रूप मे मिलता है 4 अब एक मुदा समझते है जैसे की कोई ऑटो पास कराने जाता है तो 800 तो सरकारी फीस दो 800 से 1000 दलाल को दो जब गाड़ी की फिटनेस होंगी बिना दलाल के गाड़ी की फिटनेस नहीं होती जो काम 800 मे होना चाहिए वो काम अब 1800 मे होता है
    1
    दिल्ली मे 4इंजन की सरकार है फिर भी ड्राइवर सरकार से परेशान है आए दिन एक नया क़ानून बना दिया जाता है 
दिल्ली के ऑटो और टैक्सी ड्राइवर सरकार से क्यों गुस्सा है जानते है विस्तार से 
1 जो फिटनेस फीस केजरीवाल जी ने फ्री की थी अब बीजेपी की सरकार ने उसे बढ़ा कर 800 रुपये कर दिया 
2  प्राइवेट वाइक को चलाया जा रहा है प्राइवेट गाड़ी की कोई फिटनेस नहीं होती कोई परमिट नहीं होता तो प्राइवेट गाड़ी को कर्मर्सल मे कैसे चलवा सकती है दिल्ली सरकार 
3  ड्राइवर का अठोर्टी मे कोई काम नहीं होता मजबूर हो कर ड्राइवर दलाल के पास जाता है दलाल मोटी रकम बसूलता है वही काम ड्राइवर का फिर होता है क्योकि इसमें अधकारी को भी मोटा पैसा दलाल द्वारा रिश्वत के रूप मे मिलता है 
4  अब एक मुदा समझते है जैसे की कोई ऑटो पास कराने जाता है तो 800 तो सरकारी फीस दो 800 से 1000 दलाल को दो जब गाड़ी की फिटनेस होंगी बिना दलाल के गाड़ी की फिटनेस नहीं होती जो काम 800 मे होना चाहिए वो काम अब 1800 मे होता है
    user_Kishanveer Rajput
    Kishanveer Rajput
    Local News Reporter Vasant Kunj, New Delhi•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.