Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग के लिए 11 अक्टूबर से बुंदेलखंड में निकलेगी रथ यात्रा दमोह। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से नवरात्रि पर्व पर 11 अक्टूबर से रथ यात्रा प्रारंभ की जा रही है। यात्रा छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 500 किलोमीटर की होगी। यात्रा में साधु-संतों और बागेश्वर धाम से जुड़े शिष्य मंडल शामिल रहेंगे। सूत्रों के अनुसार कुछ राजनेताओं और अभिनेताओं के भी यात्रा में शामिल होने की संभावना है।
Narendra Ahirwar
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग के लिए 11 अक्टूबर से बुंदेलखंड में निकलेगी रथ यात्रा दमोह। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से नवरात्रि पर्व पर 11 अक्टूबर से रथ यात्रा प्रारंभ की जा रही है। यात्रा छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 500 किलोमीटर की होगी। यात्रा में साधु-संतों और बागेश्वर धाम से जुड़े शिष्य मंडल शामिल रहेंगे। सूत्रों के अनुसार कुछ राजनेताओं और अभिनेताओं के भी यात्रा में शामिल होने की संभावना है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🪔🇮🇳 “यह दीप केवल प्रकाश का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों का प्रधानमंत्री जी के प्रति अटूट स्नेह और आशीर्वाद का दीप है।” — सांसद श्री राहुल सिंह लोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि यह दीप देशवासियों के प्रधानमंत्री जी के प्रति स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है। 🪔 आशीर्वाद का दीप 🇮🇳 देश के नाम, देश के प्रधानमंत्री के नाम #AshirwadKaDiya #NarendraModi #PMModi #RahulSinghLodhi #DamohNews #MPNews #MadhyaPradesh1
- *पटेरा ब्रेकिंग - नगर में तीसरी बड़ी चोरी, चोरों का आतंक* *लगातार हो रही चोरियों से पटेरा नगरवासियों में दहशत का माहौल है* *पटेरा ब्रेकिंग - नगर में तीसरी बड़ी चोरी, चोरों का आतंक* *लगातार हो रही चोरियों से पटेरा नगरवासियों में दहशत का माहौल है* *पटेरा।* नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पहले मंदिर में चोरी, फिर साधारण व्यापारी और अब बड़े व्यापारी के यहां बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया पिडित जितेंद्र साहू ने बताया लगभग 10-12 किलो चांदी, सवा सौ ग्राम सोना और 80 हजार रुपए नकद ले उड़े। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। खास बात ये है कि एक मामला ठंडा भी नहीं हो पाता कि दूसरी चोरी हो जाती है। पुलिस अब तक पहली दो चोरियों का भी खुलासा नहीं कर पाई थी कि तीसरी वारदात हो गई। इसी मोहल्ले में वार्ड नंबर एक में 17 सितंबर की रात हुई चोरी का अभी खुलासा भी नहीं हो पाया था 19 सितंबर की रात फिर उसी मोहल्ले में बड़ी चोरी को दिया गया अंजाम लगातार हो रही चोरियों से पटेरा नगरवासियों में दहशत का माहौल है लोगों में पटेरा पुलिस के प्रति आक्रोश भी नजर आ रहा है कुछ स्थानीय युवाओं ने मिलकर के थाना प्रभारी के नाम विज्ञापन भी दिया है जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि पटेरा नगर की सुरक्षा बढ़ाई जाए चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए4
- दमोह,,सेवा-संकल्प अभियान के तहत गजानन टेकरी संतोषी माता पहाड़ी 76 पौधारोपण पौधारोपण किये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस दमोह,, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस दमोह। सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले भर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा सीनियर सिटीजन प्रमुख डॉ केदारनाथ शर्मा के मार्गदर्शन में गजानन टेकरी संतोषी माता पहाड़ी पर 76 पौधों का रोपण किया गया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष हमें स्वच्छ वायु देने के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित बृज गर्ग ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे सेवा-संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। भाजपा के पूर्व पार्षद सीनियर सिटीजन डॉ केदारनाथ शर्मा ने कहा है कि पौधारोपण के बाद संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारा दायित्व है। भाजपा दीनदयाल नगर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया (मोनू भैया) ने संबोधित करते हुए कहा है कि सामूहिक प्रयासों एवं जनसहभागिता से दमोह जिले को अधिक हरा-भरा एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र पटेल (चटन भैया) ने गजानन टेकरी क्षेत्र का अवलोकन करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत गतिविधियां संचालित करने का आव्हान किया है। भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष रीतेश सोनी ने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि अभियान के सकारात्मक एवं दीर्घकालिक परिणाम सुनिश्चित हो सकें। इसी श्रृंखला में वृद्ध निशक्त जन कल्याण परिषद के सचिव डॉक्टर केदार नाथ शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही दमोह में वृद्ध लोगों के लिए वृद्ध जन आयुष अस्पताल का आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राय, पार्षद प्रतिनिधि धीरज घारू एवं आभार भाजपा युवा नेता मोंटी रायकवार, भाजपा जिला सह-कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया के द्वारा व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित बृज गर्ग, पूर्व पार्षद डॉ केदारनाथ शर्मा, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष मोनू चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र पटेल, पूर्व पार्षद उमाशंकर पटेल, भाजपा जिला सह-कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया,कार्यसमिति सदस्य किशोरी लाल ताम्रकार,भाजपा नेता मोंटी रैकवार, युवा नेता रीतेश सोनी, पंडित राहुल पाठक, ओम् विश्वकर्माअभिषेक राय, आशीष राय,प्रीतम पटेल, धीरज घारू, धर्मेंद्र रोहित (डीके), महेंद्र अहिरवार, परसू सोनी,बबलू चक्रवर्ती,ओम विश्वकर्मा, अखिलेश चौबे, शैलेन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही1
- दमोह पटेरा डॉग स्क्वाड जबलपुर से पहुंचे,,,,,,,,,,,,,,,1
- बजरिया में ऑटो लगाने के विवाद में युवक से मारपीट, 7 लोगों पर आरोप, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती दमोह। शहर के बजरिया क्षेत्र में ऑटो लगाने को लेकर हुए विवाद में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। घायल भोला राठौर ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे वह ऑटो से घर पहुंचा था। ऑटो लगाने के दौरान पड़ोसी को वाहन लग जाने पर उसने ऑटो दूर लगाने की बात कही, जिसके बाद विवाद और गाली-गलौज शुरू हो गई। विरोध करने पर बजरिया स्थित बैहर के पास कड़ोरी, बालचंद, नीलेश सहित करीब सात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घायल भोला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- 🎉🇮🇳 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंत्री लखन पटेल ने दी शुभकामनाएं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री लखन पटेल ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री लखन पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश के निरंतर विकास की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 🇮🇳 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रधानमंत्री जी! #NarendraModi #PMModi #ModiBirthday #LakhanPatel #MPNews #MadhyaPradesh #DamohNews #DabangDamohNews1
- दमयंती पैलेस में लगी आग, सगाई के दौरान मची चिख पुकार, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में दर्दनाक वारदात | पिता पर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप | आरोपी द्वारका पटेल ने बताई घटना के पीछे की पूरी कहानी1
- परिवार के 4 सदस्यों की निर्मम हत्या के बाद चर्चाओ का बाजार गर्म1