Shuru
Apke Nagar Ki App…
तीन दिन की रिमझिम बारिश ने शहर में पैदा की जलभराव की स्थिति, शंकरपुर बस्ती में फिर भरा घुटनों तक पानी, नगर निगम प्रशासन के सारे दाबे फेल, फायर अमला पानी निकालने पहुंचा वहीं ट्रांसफार्मर डूबने से निवासियों में देहशत..देखें न्यूज इंपैक्ट की एक ओर ये खास रिपोर्ट। तीन दिन की रिमझिम बारिश ने शहर में पैदा की जलभराव की स्थिति, शंकरपुर बस्ती में फिर भरा घुटनों तक पानी, नगर निगम प्रशासन के सारे दाबे फेल, फायर अमला पानी निकालने पहुंचा वहीं ट्रांसफार्मर डूबने से निवासियों में देहशत..देखें न्यूज इंपैक्ट की एक ओर ये खास रिपोर्ट।
NEWS IMPACT GWALIOR
तीन दिन की रिमझिम बारिश ने शहर में पैदा की जलभराव की स्थिति, शंकरपुर बस्ती में फिर भरा घुटनों तक पानी, नगर निगम प्रशासन के सारे दाबे फेल, फायर अमला पानी निकालने पहुंचा वहीं ट्रांसफार्मर डूबने से निवासियों में देहशत..देखें न्यूज इंपैक्ट की एक ओर ये खास रिपोर्ट। तीन दिन की रिमझिम बारिश ने शहर में पैदा की जलभराव की स्थिति, शंकरपुर बस्ती में फिर भरा घुटनों तक पानी, नगर निगम प्रशासन के सारे दाबे फेल, फायर अमला पानी निकालने पहुंचा वहीं ट्रांसफार्मर डूबने से निवासियों में देहशत..देखें न्यूज इंपैक्ट की एक ओर ये खास रिपोर्ट।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कुंवारी नदी का पानी गांव तक पहुंचा, किसानों की फसलें बर्बाद अम्बाह। लगातार बारिश के चलते कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी गांव तक पहुंच गया। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की खड़ी फसलें डूब गईं और भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे खेतों में लगी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और खेती में लगाया गया पैसा पानी में डूब गया। कई ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र के निचले इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।1
- पोरसा में धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, इनकार पर मारपीट व जातिगत अपमान की शिकायत 🚨 पोरसा में धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, इनकार पर मारपीट व जातिगत अपमान की शिकायत पोरसा। पांच लाख रुपये नगद, विदेश यात्रा के लिए वीजा-पासपोर्ट और आर्थिक लाभ का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा इनकार करने पर मारपीट, जातिगत अपमान और जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है। अनुसूचित खटीक जाति से संबंधित सत्येंद्र खटीक ने पुलिस अधिकारियों को दिए आवेदन में आबू पठान उर्फ सहवाज, साहिल पठान पुत्र अकरम खान एवं आशू सिंह तोमर पुत्र शेर सिंह तोमर, निवासी ग्राम औरेटी, पोरसा के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को उसे पोरसा मस्जिद के पास बुलाकर धर्म परिवर्तन करने पर पांच लाख रुपये सहित अन्य आर्थिक लाभ देने की बात कही गई। धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर कथित रूप से जातिगत अपमान एवं धमकी दी गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर डी.जे. से संबंधित वीडियो के कमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद 5 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे के.जी.एन. गार्डन के पास बुलाकर मारपीट किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान धर्म परिवर्तन नहीं करने की बात को लेकर भी धमकी दी गई। 📌 सत्येंद्र खटीक ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।#nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage1
- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने मृदुल सिंह राजावत का अम्बाह में भव्य स्वागत डीजे-बैंड और फूलमालाओं के साथ निकली स्वागत रैली, नगरवासियों ने किया अभिनंदन अम्बाह। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अम्बाह का गौरव बढ़ाने वाले मृदुल सिंह राजावत, पुत्र गिरेंद्र सिंह कुशवाहा (शिक्षक) के प्रथम नगर आगमन पर रविवार को नगर में भव्य स्वागत रैली निकाली गई। मृदुल सिंह राजावत के अम्बाह पहुंचने पर नगरवासियों, पूर्व सैनिक परिवारों, युवाओं एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे-बैंड की देशभक्ति धुनों और नारों के बीच फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत रैली पेट्रोल पंप से शुरू होकर अमर शहीद नारायण सिंह तोमर पार्क होते हुए जयेश्वर रोड स्थित मृदुल सिंह राजावत के निवास तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा, पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने लेफ्टिनेंट मृदुल सिंह राजावत का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मृदुल सिंह राजावत की इस उपलब्धि से उनके पिता गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, शिक्षक, सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। नगरवासियों ने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी बनकर मृदुल सिंह राजावत ने अम्बाह का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। रैली के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं ने उत्साह के साथ डीजे-बैंड की धुनों पर देशभक्ति के नारे लगाए। नगरवासियों ने मृदुल सिंह राजावत के उज्ज्वल भविष्य और देशसेवा में निरंतर सफलता की कामना की।1
- स्लग — महाकाल की शाही सवारी में सिंधिया की आस्था, 150 साल पुरानी परंपरा स्लग — महाकाल की शाही सवारी में सिंधिया की आस्था, 150 साल पुरानी परंपरा एंकर — उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी के दौरान आस्था और मराठा विरासत का संगम देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन पहुंचे और भगवान महाकाल की पालकी का पूजन कर पारंपरिक चरण वंदन की परंपरा निभाई। इस दौरान सिंधिया ने उज्जैन से अपने परिवार के ऐतिहासिक जुड़ाव का जिक्र किया और कहा कि उनके पूर्वजों ने मालवा में मराठा शक्ति के विस्तार के साथ महाकाल मंदिर के जीर्णोद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वीओ — मालवा की ऐतिहासिक राजधानी उज्जैन... और इसी उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी। शाही सवारी के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पारंपरिक पूजा और चरण वंदन की परंपरा निभाने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल की पालकी का पूजन किया और बाबा महाकाल से मालवा, मध्यप्रदेश और पूरे देश की सुख-समृद्धि की कामना की। वीओ — मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने उज्जैन से अपने परिवार के ऐतिहासिक रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज राणोजी भानाजी ने मालवा क्षेत्र में मराठा शक्ति का विस्तार किया था। उज्जैन पहुंचने पर उन्होंने महाकाल मंदिर की तत्कालीन स्थिति देखी और मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद इसे पुनः प्रतिष्ठित कराया। वीओ — सिंधिया ने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज के विचार और मराठा परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा और प्रेरणा से उज्जैन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को फिर से स्थापित करने के प्रयास आगे बढ़े। वीओ — सिंधिया के मुताबिक भगवान महाकाल की सवारी और चरण वंदन की परंपरा करीब डेढ़ सौ वर्षों से चली आ रही है। गोपाल मंदिर के द्वार पर होने वाली इस परंपरा में सिंधिया परिवार की धार्मिक आस्था भी जुड़ी हुई है। वीओ — ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाबा महाकाल से कामना की कि उनका आशीर्वाद उज्जैन ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा, मध्यप्रदेश और देश पर बना रहे। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। बाइट — ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री1
- अतिवृष्टि से आसन नदी उफान पर, लेपा-भिडौसा पहुंच मार्ग बंद पुलिया पर आया पानी, खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान अंबाह। अंचल में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते आसन नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से लेपा-भिडौसा पहुंच मार्ग स्थित पुलिया पर पानी आ गया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। मार्ग बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसन नदी के बढ़ते जलस्तर का असर आसपास के खेतों पर भी पड़ा है। पुलिया के आसपास और नदी किनारे स्थित खेतों में पानी भरने से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को लगातार बारिश के कारण फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। स्थानीय निवासी शिवम तोमर ने बताया कि अचानक आसन नदी का जलस्तर बढ़ने से लेपा-भिडौसा पहुंच मार्ग पर स्थित पुलिया के ऊपर पानी आ गया है। इसके चलते मार्ग बंद हो गया है और लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि खेतों में खड़ी फसलों में भी पानी भरने से नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाए तथा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर उचित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।3
- ब्रैकिग कैलारस - *नगर में जल भराव की समस्या*। *जल निकासी के लिए माकपा ने नगर पालिका का घेराव कर दिया ज्ञापन*। *=============* कैलारस - गत दिनों हुई अति दृष्टि के चलते नगर कैलारस का संपूर्ण बाजार जलमग्न हो गया। दुकानों में पानी भर गया, लाखों का रुपए का दुकानदारों का नुकसान हुआ है। इसके बाद भी नगरीय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सर्वे कराकर कार्यवाही करने, जल निकासी का समुचित बंदोबस्त करने, पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए तैयार नहीं है। इसके विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में एकत्रित होकर महिला पुरुषों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर पी जगनेरिया को ज्ञापन देकर जल निकासी की व्यवस्था करने, बड़ा नाला पोस्ट ऑफिस से लेकर कालीपुरम होते हुए नदी तक बनाने, जिन दुकानदारों का और अन्य आवासीय बस्तियों में नुकसान हुआ है उनको क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने का ज्ञापन दिया।उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर हुई आम सभा को माकपा नेता पूर्व नपाअध्यक्ष अशोक तिवारी ने संबोधित करते हुए समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी दिनों में जुझारू आंदोलन चलाने का आह्वान किया है।सभा को माकपा नगर सचिव ओम प्रकाश श्रीवास, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद इब्राहिम शाह, किसान नेता गया राम सिंह धाकड़, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती मुन्नी बाई आदि ने संबोधित किया। सभी ने हाथ उठाकर नारेबाजी करते हुए आने वाले दिनों में जुझारू संघर्ष चलाने का निर्णय लिया है।1
- समरसता_संपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम बिरखड़ी गोहद से ग्राम यात्रा का हुआ आरंभ समरसता संपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम बिरखड़ी गोहद से सोमवार को लगभग 4 बजे कलश यात्रा का आरंभ हुआ । इस दौरान सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि सामाजिक एकता, भाईचारे और समरस समाज के संकल्प को साकार करेंगे।1
- धारेश्वर स्थित बाबा धारनाथ की शाही सवारी उल्लास उमंग और श्रद्धा के साथ निकाली गई। धारेश्वर स्थित बाबा धारनाथ की शाही सवारी उल्लास उमंग और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पूरा शहर भक्ति से सरोबार रहा। धार के राजा अधिपति बाबा धारनाथ आज शाही पालकी में विराज कर धारेश्वर मंदिर से धार शहर में निकलकर प्रजा का हाल-चाल जानने निकले हर घर से महिलाएं बाबा धारनाथ की आरती उतारती नजर आई और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की रास्ते भर श्रद्धालु बाबा के दर्शन को आतुर दिखाई दिए धारनाथ की शाही सवारी में झांकियां का कारवां निकला। प्रशासन व पुलिस की तैयारियां के सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही धर्म स्थान रक्षक मंडल ,आरती मंडल के तत्वाधान में यह शाही सवारी निकली। 450 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहें सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता के इंतजाम किए गए हैं। बाबा धारनाथ को पालकी में विराज कर धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, विधायक नीना वर्मा, के द्वारा आरती की गई तत्पश्चात बाबा धारनाथ को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया और बाबा धार शहर मैं नगर भ्रमण कर प्रजा का हाल-चाल जानने निकले । आपको बता दे की महाकाल की तर्ज पर धार में धार नाथ बाबा भी धार में प्रजा के हाल-चाल जानने निकलते हैं आपको बता दें कि 7 से अधिक डमरू वादन दल और अखाड़े भी शामिल हुए हैं । युवतियां का दल ढोल बजा रहा हे धर्म रक्षक मंडल समिति के सचिव अजय ठाकुर ने बताया कि बाबा धारनाथ का छबीना स्टेट काल में बैलगाड़ी से निकाला जाता था । सन 1946 के बाद बैलगाड़ी पर केले के पत्ते के सजावट कर ढोल मंजीरो के साथ बाबा का छबीना निकलना शुरू हुआ। उसे दौर में केवल छविने में समिति के लोग ही शामिल होते थे। जैसे-जैसे अब समय में परिवर्तन हुआ और अब बाबा धारनाथ की शाही सवारी में भारी तादाद में लोग शामिल होते हैं। जहां पुराने समय में बाबा का छविना कैंडल लाइट में निकाला जाता था वहां अब शाही सवारी का भव्य रूप देखा जा सकता है अब बाबा धरनाथ की शाही सवारी के आगे धार शहर के विधायक, सहित आम जनमानस सड़क बुहारते हुए चलते है। वही आपको बता दें की धार विधायक नीना वर्मा धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने धार जिले के सुख शांति और समृद्धि की कामना की अच्छी फसलों की कामना की बारिश की कामना की। बाइट कलेक्टर बाइट विधायक नीना वर्मा1
- तरसमा गांव में बाढ़ जैसे हालात, हाईस्कूल भवन में घुसा क्वारी नदी का पानी फसलें जलमग्न, स्कूल भवन खाली कराने की तैयारी; ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी सहायता अंबाह/पोरसा । शहीदों की भूमि तरसमा के नाम से प्रसिद्ध गाँव में आसन एवं क्वारी नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते आसन- क्वारी नदी के संगम स्थल तरसमा गांव में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। लगातार बारिश और नदी का पानी बढ़ने से गांव के आसपास के खेतों सहित बस्ती के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों के अनुसार क्वारी नदी का पानी बढ़ने से गांव की फसलें प्रभावित हो रही हैं। खेतों में पानी भर जाने से बाजरा एवं तिली सहित अन्य खरीफ फसलों के खराब होने की आशंका है। वहीं गांव स्थित हाईस्कूल भवन परिसर में भी बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण पानी भर गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल भवन को खाली कराने की तैयारी की जा रही है। जलभराव के कारण ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदियों का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने शासन-प्रशासन से तत्काल तरसमा सहित आसन एवं क्वारी नदी के आसपास के प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत एवं बचाव दल की व्यवस्था करने, प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित राहत दिलाने की गुहार लगाई है।4