logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, कैरियर काउंसलिंग सेमिनार से विद्यार्थियों के सपनों को लगेंगे नए पंख* *सवाई माधोपुर, 11 मई।* जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के अंतर्गत जिले के मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर काना राम की पहल पर “कैरियर काउंसलिंग सेमिनार” का आयोजन राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, रामसिंहपुरा, सवाई माधोपुर में किया गया जिसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि वर्तमान समय में सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करने, अनुशासन के साथ अध्ययन करने तथा समय का सदुपयोग करने एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और स्मार्ट फोन का सकारात्मक एवं शैक्षिक उपयोग करने का आह्वान किया। सेमिनार में मुख्य केरियर मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित सीईओ जिला परिषद गौरव बुडानिया ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, रक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर चेनाराम चौधरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उनके प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि सेमिनार में जिलेभर से लगभग 278 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह आयोजन अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के दौरान एपीसी राकेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी भगवान माली, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
1 hr ago

*मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, कैरियर काउंसलिंग सेमिनार से विद्यार्थियों के सपनों को लगेंगे नए पंख* *सवाई माधोपुर, 11 मई।* जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के अंतर्गत जिले के मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर काना राम की पहल पर “कैरियर काउंसलिंग सेमिनार” का आयोजन राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, रामसिंहपुरा, सवाई माधोपुर में किया गया जिसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि वर्तमान समय में सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित करने, अनुशासन के साथ अध्ययन करने तथा समय का सदुपयोग करने एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और स्मार्ट फोन का सकारात्मक एवं शैक्षिक उपयोग करने का आह्वान किया। सेमिनार में मुख्य केरियर मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित सीईओ जिला परिषद गौरव बुडानिया ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, रक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर चेनाराम चौधरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उनके प्रेरक उद्बोधन से विद्यार्थियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि सेमिनार में जिलेभर से लगभग 278 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह आयोजन अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के दौरान एपीसी राकेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी भगवान माली, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • स्थायी स्टाफ की कमी पर अभिभावकों का अल्टीमेटम, 13 मई से धरने की चेतावनी चौथ का बरवाड़ा। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में स्थायी स्टाफ की भारी कमी को लेकर अभिभावकों में रोष बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान नहीं होने पर 13 मई से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में केवल तीन शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं एक वरिष्ठ अध्यापक की पदोन्नति होने से उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में विद्यालय में केवल एक तृतीय श्रेणी शिक्षक ही शेष रह जाएगा। छात्रावास अधीक्षक का पद भी शुरू से रिक्त चल रहा है, जिससे छात्रावास संचालन प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण कई अभिभावक अपनी बेटियों की टीसी कटवा रहे हैं और नए प्रवेश में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोरसिंह, बोलताराम, रामजीलाल, बुद्धराज गुर्जर, हेमराज, कालुराम गुर्जर सहित कई अभिभावक शामिल रहे।
    1
    स्थायी स्टाफ की कमी पर अभिभावकों का अल्टीमेटम, 13 मई से धरने की चेतावनी
चौथ का बरवाड़ा। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में स्थायी स्टाफ की भारी कमी को लेकर अभिभावकों में रोष बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान नहीं होने पर 13 मई से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में केवल तीन शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं एक वरिष्ठ अध्यापक की पदोन्नति होने से उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में विद्यालय में केवल एक तृतीय श्रेणी शिक्षक ही शेष रह जाएगा। छात्रावास अधीक्षक का पद भी शुरू से रिक्त चल रहा है, जिससे छात्रावास संचालन प्रभावित हो रहा है।
अभिभावकों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण कई अभिभावक अपनी बेटियों की टीसी कटवा रहे हैं और नए प्रवेश में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोरसिंह, बोलताराम, रामजीलाल, बुद्धराज गुर्जर, हेमराज, कालुराम गुर्जर सहित कई अभिभावक शामिल रहे।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    40 min ago
  • त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का किया औचक निरीक्षण, अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाई फटकार राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता 11 मई 2026, सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    1
    त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का किया औचक निरीक्षण,
  अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाई फटकार
राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता 
11 मई 2026, सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया।
साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर  ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। 
निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। 
बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • yahan per kichad Hai album band hai Pani ki samasya kuda kachra gandgi naliya bande khatre kafi hai
    2
    yahan per kichad Hai album band hai Pani ki samasya kuda kachra gandgi naliya bande khatre kafi hai
    user_S k jataw S k jataw
    S k jataw S k jataw
    सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र बालगृह में अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, समीक्षा गौतम सचिव ने लगाई फटकार, सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव श्री हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    1
    सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र बालगृह में अवधिपार आटे से बनाई जा रही रोटियां, समीक्षा गौतम सचिव ने लगाई फटकार,




सवाई माधोपुर। समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सोमवार को त्रिनेत्र बालगृह, कृष्णमपुरम कॉलोनी सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालगृह में कई खामिया/अनियमितताएं पाई गई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर रसोईघर में अवधिपार आटा रखा पाया गया, जिसे बच्चों की रोटियां बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवधिपार/एक्सपायरी आटे को मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेदप्रकाश पूर्वियां को टीम के साथ बुलाकर नष्ट करवाया गया।
साथ ही निरीक्षण के दौरान रसोईघर में रोटियां रखने का कैसरोल भी टूटा हुआ पाया गया, जिस पर फंगस भी लगी हुई थी। स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज ने आज दिनांक 11.05.2026 को हस्ताक्षर कर रखे थे, परन्तु बालगृह में उपस्थित बच्चों द्वारा नर्सिंग ऑफिसर का पिछले तीन-चार दिनों से बालगृह में नहीं आना बताया गया, दिनांक 29.04.2026 को हुए गत निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज गर्ग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए बच्चों के मेडिकल चैकअप के लिए त्रिनेत्र बालगृह के सचिव श्री हरीश उपाध्याय एवं नर्सिंग ऑफिसर श्री ललित भारद्वाज को निर्देशित किया गया था, परन्तु आज दिनांक तक संस्था सचिव एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा बच्चों का मेडिकल चैकअप नहीं करवाया गया, बच्चों की मात्र हाइट एवं वजन नपवाकर ही इतिश्री कर ली गई है। 
निरीक्षण के दौरान बच्चों के वस्त्र वितरण रजिस्टर अनुसार बच्चों को दिनांक 29.04.2026 को 2-2 पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, नेकर, टॉवल आदि वितरित करना अंकित पाया गया है, लेकिन बच्चों ने 1-1 ही पेन्ट, शर्ट, टी शर्ट, लोवर, टॉवल ही वितरित किया जाना बताया है, जो भी सभी बच्चों को वितरित नहीं करके सिर्फ कुछ ही बच्चों को वितरित किये गये है। 
बच्चों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, ना ही उन्हें कोई विशेष आहार फल, मिठाई इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे है। साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल इत्यादि भी प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं करवाये जा रहे है। बालगृह में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया, बाथरूम एवं टॉयलेट से बदबू आ रही थी, जिस कारण बालगृह में खड़े रहना भी दूभर हो रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं खामियों पर समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने संस्था के सचिव हरीश उपाध्याय एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने, बालगृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गयें। बालगृह में पाई गई अनियमितताओं पर बालगृह के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *JJM Scam Update: पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB कोर्ट ने 19 मई तक भेजा न्यायिक हिरासत में जेल। Jaipur News*
    1
    *JJM Scam Update: पूर्व मंत्री महेश जोशी को ACB कोर्ट ने 19 मई तक भेजा न्यायिक हिरासत में जेल।  Jaipur News*
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर उपखंड में एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय शिक्षक नवनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। भाड़ोती लालसोट मेगा हाईवे पर एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। नवनीत अपने पीछे पत्नी और एक 6 साल के बच्चे को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में मातम छा गया है।
    3
    सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर उपखंड में एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय शिक्षक नवनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। भाड़ोती लालसोट मेगा हाईवे पर एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। नवनीत अपने पीछे पत्नी और एक 6 साल के बच्चे को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में मातम छा गया है।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • उनियारा,,,,भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने उनियारा देवली में पानी की किल्लत को लेकर जिला कलेक्टर से की वार्ता,, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र समस्याओं से निजात दिलाने की बात को लेकर दिया आश्वासन संदीप गुप्ता, उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में कई गांव में पेयजल समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है इसके लिए भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने जिला कलेक्टर कार्यालय के वहां इकट्ठे होकर पानी की समस्या की बात रखी। बाद में जिला कलेक्टर कार्यालय में नरेश मीणा ने समस्याओं से अवगत करवाया इस पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र ही इन समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। इस पर नरेश मीणा ने कहा कि उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई जगह पेयजल सप्लाई नहीं है जबकि क्षेत्र में गलवा बांध सहित अन्य कहीं बांध बांधे हुए हैं। साथ बीसलपुर का पानी गांव तक पहुंच रहा है लेकिन फिर भी दिया तले अंधेरा हो रहा है और समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है इस पर शीघ्र आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा गया।
    2
    उनियारा,,,,भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने उनियारा देवली में पानी की किल्लत को लेकर जिला कलेक्टर से की वार्ता,, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र समस्याओं से निजात दिलाने की बात को लेकर दिया आश्वासन
संदीप गुप्ता,
उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में कई गांव में पेयजल समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है इसके लिए भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने जिला कलेक्टर कार्यालय के वहां इकट्ठे होकर पानी की समस्या की बात रखी। बाद में जिला कलेक्टर कार्यालय में नरेश मीणा ने समस्याओं से अवगत करवाया इस पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र ही इन समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। इस पर नरेश मीणा ने कहा कि उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई जगह पेयजल सप्लाई नहीं है जबकि क्षेत्र में गलवा बांध सहित अन्य कहीं बांध बांधे हुए हैं। साथ बीसलपुर का पानी गांव तक पहुंच रहा है लेकिन फिर भी दिया तले अंधेरा हो रहा है और समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है इस पर शीघ्र आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा गया।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    27 min ago
  • ग्राम विकास रथ के माध्यम से कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार संध्या चौपाल का हुआ आयोजन, किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान चौथ का बरवाड़ा।राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों को कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से ग्राम विकास रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को चौथ का बरवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में उपखंड अधिकारी जोगेंद्र सिंह के सानिध्य में ग्राम विकास रथ अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी ने किसानों से कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में विकास अधिकारी इंद्रराज मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी एवं समाजसेवी राकेश पहाड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा किसानों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सहायक कृषि अधिकारी विजय जैन एवं शंकरलाल बलाई ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देना तथा आगामी 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम किसान मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक गिर्राज कोठारी ने उद्यानिकी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में समाजसेवी बसंती लाल सैनी, किसान संघ अध्यक्ष श्रीनारायण मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम विकास रथ द्वारा रजवाना, कुम्हारिया एवं चौथ का बरवाड़ा ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई संयंत्र, खेत तलाई, तारबंदी, कृषि यंत्र, बागवानी विकास, फलदार पौधरोपण, संरक्षित खेती, जैविक खेती सहित विभिन्न कृषि एवं उद्यान योजनाओं की जानकारी दी गई। एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित वीडियो एवं जानकारी प्रदर्शित की जा रही है, वहीं कला जत्थों द्वारा स्थानीय भाषा एवं लोकगीतों के जरिए योजनाओं का संदेश किसानों तक सरल एवं रोचक तरीके से पहुंचाया जा रहा है। मोबाइल वैन में सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिससे किसान एवं ग्रामीण अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। कृषि विभाग अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास रथ पहुंचकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
    1
    ग्राम विकास रथ के माध्यम से कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार
संध्या चौपाल का हुआ आयोजन, किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
चौथ का बरवाड़ा।राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों को कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से ग्राम विकास रथ अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को चौथ का बरवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में उपखंड अधिकारी जोगेंद्र सिंह के सानिध्य में ग्राम विकास रथ अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी ने किसानों से कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी इंद्रराज मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी एवं समाजसेवी राकेश पहाड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा किसानों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
सहायक कृषि अधिकारी विजय जैन एवं शंकरलाल बलाई ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देना तथा आगामी 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम किसान मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक गिर्राज कोठारी ने उद्यानिकी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में समाजसेवी बसंती लाल सैनी, किसान संघ अध्यक्ष श्रीनारायण मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
ग्राम विकास रथ द्वारा रजवाना, कुम्हारिया एवं चौथ का बरवाड़ा ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई संयंत्र, खेत तलाई, तारबंदी, कृषि यंत्र, बागवानी विकास, फलदार पौधरोपण, संरक्षित खेती, जैविक खेती सहित विभिन्न कृषि एवं उद्यान योजनाओं की जानकारी दी गई।
एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित वीडियो एवं जानकारी प्रदर्शित की जा रही है, वहीं कला जत्थों द्वारा स्थानीय भाषा एवं लोकगीतों के जरिए योजनाओं का संदेश किसानों तक सरल एवं रोचक तरीके से पहुंचाया जा रहा है। मोबाइल वैन में सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिससे किसान एवं ग्रामीण अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
कृषि विभाग अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास रथ पहुंचकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.