मायके आई महिला की अस्मत पर हमला: प्रधान पुत्र ने पशुबाड़े में किया दुष्कर्म, धमकी देकर हुआ फरार… अब पहुंचा जेल* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हैं हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *मायके आई महिला की अस्मत पर हमला: प्रधान पुत्र ने पशुबाड़े में किया दुष्कर्म, धमकी देकर हुआ फरार… अब पहुंचा जेल* जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मायके आई एक विवाहिता के साथ गांव के प्रधान पुत्र द्वारा पशुबाड़े में दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा शनिवार सुबह करीब 10 बजे कोंच पुलिस द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जिसकी शादी वहीं हुई है। कुछ दिन पहले वह अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह महिला घर के सामने बने पशुबाड़े में नहाने गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला प्रधान का पुत्र वहां पहुंच गया। आरोप है कि महिला के नहाने की तैयारी करते समय आरोपी ने उसे जबरन दबोच लिया और पशुबाड़े में बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसके पति को फोटो भेज देगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से सहमी पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसी दिन आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। कोंच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

- 🚨 सुढार शंभू धाम के पास पलटी सब्जी लदी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक 🚨 जालौन। जालौन-बागरा रोड पर सुढार शंभू धाम के पास सोम सुबह को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मड़ौगढ़ की ओर से जालौन जा रही सब्जियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर सब्जियां बिखर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति में थी, तभी चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने चालक की मदद करते हुए सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटाया। हादसे के चलते कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। 🚚🥬🚨1
- सुढार शंभू धाम के पास पलटी सब्जी लदी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक सुढार शंभू धाम के पास पलटी सब्जी लदी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक जालौन। जालौन-बागरा रोड पर सुढार शंभू धाम के पास सोम सुबह को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मड़ौगढ़ की ओर से जालौन जा रही सब्जियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर सब्जियां बिखर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति में थी, तभी चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने चालक की मदद करते हुए सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटाया। हादसे के चलते कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। 🚚🥬1
- जालौन में असंतुलित हो झाड़ियों में गिरे मोटरसाइकिल सवार नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन कोंच मार्ग से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां देर शाम असंतुलित हो झाड़ियों में गिरे मोटरसाइकिल सवार दम्पति देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- जालौन की आटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सद्दाम गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।1
- जालौन पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगनेवा गांव से चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। देर रात छापेमारी के दौरान हरिहर दांतरे के मकान से मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मुक्त कराए गए मजदूरों को सहायता प्रदान की जा रही है।2
- जालौन जिले के जगनेवा गांव में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 कथित बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है। गुप्त सूचना पर छापा मारकर इन मजदूरों को एक घर से छुड़ाया गया, जहां उनसे दबाव बनाकर काम कराया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- गुलामी की जिंदगी से पुलिस ने दिलाई निजात अचानक पुलिस की छापामारी पर हुई कार्रवाई **रिपोर्टर: निखिल तिवारी बालक की तलाश में गई पुलिस के उड़े होश, 'गुलामी के नर्क' से आजाद कराए 4 मजदूर!** **जालौन।*दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब इंसानियत भी कराह उठी है। अपहरण की एक गुत्थी सुलझाने निकली जालौन पुलिस के सामने एक ऐसा खौफनाक सच आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अपहृत बालक की तलाश में खाकी जब पूरी ताकत के साथ **जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा** में छापेमारी कर रही थी, तब वहां बालक की जगह जुल्म की एक ऐसी दास्तां मिली जिसे देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। *बाड़े में जानवरों की तरह कैद थे इंसान** सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक ठिकाने पर दबिश दी, जहाँ से **चार बंधुआ मजदूरों** को बरामद किया गया। इन मजदूरों की स्थिति देख कलेजा कांप जाए; इन्हें किसी मवेशी की तरह एक कमरे में कैद करके रखा गया था। बालक की तलाश में गई पुलिस ने जब इन बंधकों को इस हाल में देखा, तो तुरंत उन्हें मुक्त कराया। अनमोल गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी ग्राम सिरसा दो गढ़ी की तलाश में हुई बड़ी कार्रवाई में मजदूर मिले पुलिस ने जांच शुरू की ,,,,,3
- जालौन में अनियंत्रित होकर पलट गई सब्जी से लदी पिक अप नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1