logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर में मध्यप्रदेश युवा संकल्प 2026 अभियान के अंतर्गत आयोजित फोकस ग्रुप वर्कशॉप में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला भवन इंदौर ने सक्रिय सहभागिता की। ब्रिलियंट कनवेंशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बहुमूल्य सुझावों के आधार पर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना था। महाविद्यालय की यह सहभागिता प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण और आई.क्यू.ए.सी प्रभारी डॉ. मनीषा जोशी के मार्गदर्शन में सुनिश्चित की गई। इस वर्कशॉप के दौरान पांच अलग-अलग प्रमुख विषयों पर आधारित कार्यशालाओं में गहन विचार-विमर्श किया गया। पहली कार्यशाला "शिक्षा एवं करियर विकास" पर केंद्रित रही, जिसमें उच्च शिक्षा, रोजगारोन्मुखी कौशल और नई शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। दूसरी कार्यशाला "खेल एवं स्वास्थ्य" विषय पर रही, जिसमें फिट इंडिया, खेल अवसंरचना और युवाओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर सुझाव दिए गए। तीसरी कार्यशाला "MSME, आईटी एवं स्टार्टअप्स" के तहत युवा उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर केंद्रित थी। चौथी कार्यशाला "कृषि, उद्योग एवं पर्यावरण" में प्राकृतिक खेती, कृषि-टेक, जल संरक्षण व हरित रोजगार जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए गए, जबकि पांचवीं कार्यशाला "जन अभियान, संस्कृति एवं जन-पर्यटन" में सामुदायिक नेतृत्व और सांस्कृतिक गौरव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से एन.एस.एस अधिकारी डॉ. शीतल ब्राह्मणे, प्रो. दीपिका सेठे, प्रो. आरती चौहान, खेल अधिकारी प्रो. बी.जे. पाटिल और मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता सहित तमाम प्राध्यापक, कर्मचारी और लगभग 100 छात्राओं ने उपस्थित रहकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

1 hr ago
user_Aarti Raikwar
Aarti Raikwar
Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
8a4b6869-1f25-45c8-b6cc-f315f43591de

इंदौर में मध्यप्रदेश युवा संकल्प 2026 अभियान के अंतर्गत आयोजित फोकस ग्रुप वर्कशॉप में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला भवन इंदौर ने सक्रिय सहभागिता की। ब्रिलियंट कनवेंशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बहुमूल्य सुझावों के आधार पर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना था। महाविद्यालय की यह सहभागिता प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण और आई.क्यू.ए.सी प्रभारी डॉ. मनीषा जोशी के मार्गदर्शन में सुनिश्चित की गई। इस वर्कशॉप के दौरान पांच अलग-अलग प्रमुख विषयों पर आधारित कार्यशालाओं में गहन विचार-विमर्श किया गया। पहली कार्यशाला "शिक्षा एवं करियर विकास" पर केंद्रित रही, जिसमें उच्च शिक्षा, रोजगारोन्मुखी कौशल और नई शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। दूसरी कार्यशाला "खेल एवं स्वास्थ्य" विषय पर रही, जिसमें फिट इंडिया, खेल अवसंरचना और युवाओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर सुझाव दिए गए। तीसरी कार्यशाला "MSME, आईटी एवं स्टार्टअप्स" के तहत युवा उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर केंद्रित थी। चौथी कार्यशाला "कृषि, उद्योग एवं पर्यावरण" में प्राकृतिक खेती, कृषि-टेक, जल संरक्षण व हरित रोजगार जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए गए, जबकि पांचवीं कार्यशाला "जन अभियान, संस्कृति एवं जन-पर्यटन" में सामुदायिक नेतृत्व और सांस्कृतिक गौरव में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से एन.एस.एस अधिकारी डॉ. शीतल ब्राह्मणे, प्रो. दीपिका सेठे, प्रो. आरती चौहान, खेल अधिकारी प्रो. बी.जे. पाटिल और मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता सहित तमाम प्राध्यापक, कर्मचारी और लगभग 100 छात्राओं ने उपस्थित रहकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आज 51,000 पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इंदौर जिले में 21 लाख पौधारोपण और 51,000 वर्षा जल संचयन यूनिट लगाने के महा अभियान का शुभारंभ हुआ है। यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा इंदौर को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महा अभियान के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से उपलब्ध कराई गई बुढानिया की 48 एकड़ भूमि पर करीब 1 लाख पौधों का रोपण किया जाना है, जिसमें से 51,000 पौधे आज रोपे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट तथा महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई।
    1
    मध्य प्रदेश के इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आज 51,000 पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इंदौर जिले में 21 लाख पौधारोपण और 51,000 वर्षा जल संचयन यूनिट लगाने के महा अभियान का शुभारंभ हुआ है। यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा इंदौर को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस महा अभियान के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से उपलब्ध कराई गई बुढानिया की 48 एकड़ भूमि पर करीब 1 लाख पौधों का रोपण किया जाना है, जिसमें से 51,000 पौधे आज रोपे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट तथा महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्यप्रदेश के इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें युवा शक्ति का संकल्प गूंजा। इस कॉन्क्लेव के दौरान युवाओं ने शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, कृषि, स्वास्थ्य, खेल और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइकिल और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके साथ ही सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर एक पुरस्कार योजना की घोषणा भी की गई।
    1
    मध्यप्रदेश के इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें युवा शक्ति का संकल्प गूंजा। इस कॉन्क्लेव के दौरान युवाओं ने शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, कृषि, स्वास्थ्य, खेल और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइकिल और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके साथ ही सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर एक पुरस्कार योजना की घोषणा भी की गई।
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इंदौर के बड़गोंदा थाना, रेड एफएम और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा का संदेश देने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया है।
    1
    इंदौर के बड़गोंदा थाना, रेड एफएम और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा का संदेश देने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया है।
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक शातिर चोर को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा तीन मोटरसाइकिलें भी जप्त की गई हैं।
    1
    इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक शातिर चोर को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा तीन मोटरसाइकिलें भी जप्त की गई हैं।
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी धार जिले के टांडा क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर शहर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। हीरा नगर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में जहां गिरोह का यह सदस्य गिरफ्तार हुआ है, वहीं उसके अन्य साथी फिलहाल फरार हैं।
    1
    इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पकड़ा गया आरोपी धार जिले के टांडा क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर शहर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। हीरा नगर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में जहां गिरोह का यह सदस्य गिरफ्तार हुआ है, वहीं उसके अन्य साथी फिलहाल फरार हैं।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इंदौर में इंटरनेशनल मेडिकल एजुकेशन को एक नई दिशा मिली है। यहाँ बुखारा इनोवेटिव एजुकेशन एंड मेडिकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से रॉयल मेड ग्लोबल ने अपने नए ऑफिस की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कम खर्च में विदेश से MBBS की पढ़ाई का अवसर उपलब्ध कराना है। इस नई शुरुआत के तहत छात्रों को 24 लाख में विदेश से MBBS करने का मौका मिलेगा। उद्घाटन समारोह की खास झलकियों में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय छात्रों के लिए विदेश में मेडिकल शिक्षा का रास्ता आसान बनाया जा रहा है।
    1
    इंदौर में इंटरनेशनल मेडिकल एजुकेशन को एक नई दिशा मिली है। यहाँ बुखारा इनोवेटिव एजुकेशन एंड मेडिकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से रॉयल मेड ग्लोबल ने अपने नए ऑफिस की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कम खर्च में विदेश से MBBS की पढ़ाई का अवसर उपलब्ध कराना है।

इस नई शुरुआत के तहत छात्रों को 24 लाख में विदेश से MBBS करने का मौका मिलेगा। उद्घाटन समारोह की खास झलकियों में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय छात्रों के लिए विदेश में मेडिकल शिक्षा का रास्ता आसान बनाया जा रहा है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • सेमरी हरचंद में पर्यावरण पर एक बड़ा आघात हुआ है। यहाँ एक मैरिज गार्डन में ११० हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया है।
    1
    सेमरी हरचंद में पर्यावरण पर एक बड़ा आघात हुआ है। यहाँ एक मैरिज गार्डन में ११० हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया है।
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते में सेंध लगा दी और खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस साइबर विशेषज्ञों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा करें।
    1
    इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते में सेंध लगा दी और खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस साइबर विशेषज्ञों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा करें।
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इंदौर के चंदन नगर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसका जाल इंदौर से लेकर गुजरात तक फैला हुआ था। चंदन नगर पुलिस ने एक स्लीपर बस से कार्रवाई करते हुए 210.480 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 52 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। इस अवैध शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
    1
    इंदौर के चंदन नगर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसका जाल इंदौर से लेकर गुजरात तक फैला हुआ था। चंदन नगर पुलिस ने एक स्लीपर बस से कार्रवाई करते हुए 210.480 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 52 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

इस अवैध शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.