Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोती नगर में गली बनाने की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने सड़क के बीचो-बीच दरी पर बैठकर किया धरना प्रदर्शन
KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
मोती नगर में गली बनाने की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने सड़क के बीचो-बीच दरी पर बैठकर किया धरना प्रदर्शन
More news from हरियाणा and nearby areas
- अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू गोल्ड मार्केट में बड़ी गिरावट की आशंका पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह चर्चा निवेशकों और आम खरीदारों के बीच चिंता का विषय बन गई है। आने वाले समय में सोने की कीमतों पर इसका असर देखना बाकी है।1
- राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती 24 मई को कैथल में होगी आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि इन्द्री विजय कांबोज।। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने आज सिंचाई विभाग विश्राम गृह में 24 मई को कैथल अनाज मंडी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर कश्यप समाज के प्रबुद्धजनों, कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और प्रबंधों को लेकर जिम्मेदारियां सौपी। विधायक राम कुमार कश्यप ने बताया कि महर्षि कश्यप जयंती पर इस बार 24 मई को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कैथल की अनाज मंडी में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कश्यप समाज हर वर्ष महर्षि कश्यप जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाता है और इस बार भी कैथल की अनाज मंडी में प्रदेश स्तर पर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा समाज एक जुट होकर कार्यक्रम को भव्य बनाने का काम करेगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 51 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल के तहत संत-महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का काम किया जा रहा है। विधायक ने सभी प्रदेशवासियों एवं सर्व समाज के लोगों से अपील की है कि सभी मिलजुलकर महर्षि कश्यप जयंती को भव्य तरीके से मनाएं और 24 मई को कैथल अनाज मंडी में बड़ी संख्या में समारोह में पहुंचकर वक्ताओं के विचार सुने और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाखों लोग पहुंचने की उम्मीद है। समाज के लोगों की कमेटी हलका व प्रदेश में जाकर कार्यक्रम का निमंत्रण देने का काम कर रही है। विधायक ने कहा कि महापुरुष किसी एक वर्ग विशेष ने नहीं होते है बल्कि सभी जातियों व वर्गो के होते है। हमें महापुरुषों के जीवन को जानकर उनके दिखाए गए मार्ग पर चल समाज हित के लिए काम करना चाहिए।1
- उत्तर प्रदेश के शामली में दिनदहाड़े एक नाबालिग किशोरी का घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।1
- कैराना के नवाब तालाब के पास सड़क की बदहाली और गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। टूटी सड़क से आए दिन हो रहे हादसों और गंदगी से सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।1
- आवारा कुत्तों के आतंक से बकरी का बच्चा घायल 3 दिन में दूसरा हमला आवारा कुत्तों के आतंक से बकरी का बच्चा घायल, तीन दिन में दूसरा हमला फन्दपुरी सहारनपुर नकुड विधानसभा क्षेत्र के गांव जगेता नजीब में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को घर के बाहर बंधे बकरी के बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक बकरी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, बकरी के बच्चे घर के बाहर बंधे हुए थे। इसी दौरान कई आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया। तब तक एक बकरी का बच्चा बुरी तरह जख्मी हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन के भीतर यह दूसरा हमला है। इससे एक दिन पहले भी आवारा कुत्तों ने बकरी के बच्चों पर हमला किया था। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे छोटे बच्चों और पशुओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।2
- एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा।👍👍👍 “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा। यमुनानगर, 10 मई 2026। आज निजी स्कूलों द्वारा किताबों और फीस के नाम पर की जा रही कथित लूट तथा शिक्षा विभाग की सुस्ती और लापरवाही के विरोध में अभिभावकों द्वारा एक अनोखी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था को जगाने के प्रतीक के रूप में भैंस के कटड़े को फूलमाला पहनाकर उसके गले में “शिक्षा विभाग जागो” का संदेश भी लगाया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह पदयात्रा कन्हैया चौक, यमुनानगर से शुरू होकर प्यारा चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि आज अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए एकजुट नहीं हुए, तो आने वाले समय में शिक्षा पूरी तरह व्यापार बन जाएगी। अभिभावकों ने हरियाणा के सभी 10 सांसदों से मांग की कि वे संसद में “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” का कानून पारित करवाने की आवाज उठाएं, ताकि हर बच्चे को समान शिक्षा और समान अवसर मिल सके। इस दौरान Sanjeev Nanda, Saravjeet, Raghav, Parminder Saini, Ankush Bakshi, Jai Ram सहित कई लोगों ने पदयात्रा में भाग लेकर अभिभावकों की आवाज बुलंद की। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा के नाम पर हो रही लूट और मनमानी फीस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।1
- कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर अरविंद शर्मा पहुंचे करनाल भगवान परशुराम जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत कहां मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज को बड़ी सौगात दी है1
- करनाल के प्रॉपर्टी मार्केट पर संकट मंडरा रहा है। लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या आने वाले समय में जमीन और मकानों के दाम गिर सकते हैं।1
- उपमंडल इसराना के गांव बवाना लाखु में लगे आंखों के कैंप में 441 पुरुष व महिलाओं ने आंखों की जांच करवाई। उपमंडल के गांव बवाना लाखु में तपेश्वर धाम शिव मंदिर में वेणु नेत्र संस्थान के संस्थापक समाजसेवी जगबीर हुड्डा ने पुरुषों व महिलाओं के लिए आंखों के कैंप का आयोजन किया।इस अवसर पर महिलाओं ने जगवीर हुड्डा का गीत गाकर स्वागत किया। इस अवसर पर 99 वर्षीय दरिया सिंह ने जगबीर हुड्डा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जगबीर हुड्डा ने कहा कि डॉक्टर आंखों की जांच सही तरीके से करें और मरीज को संतुष्ट करें। जिन मरीजों की आंख बनाई जानी है। उनकी लिस्ट बनाई जाए और जिनको चश्मे की जरूरत है उनको निशुल्क चश्मा दिया जाए।इस अवसर पर जगवीर हुड्डा को लड्डुओं से तोला गया। जगबीर हुड्डा ने कहा कि अब तक 6:30 हजार पुरुष में महिलाओं की आंख बन चुकी है। आगे भी यह कर्म जारी रहेगा। हमें बचपन से समाज सेवा का शोक है। इसलिए लोगों की सेवा करना मेरा धर्म है।1