logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी यादव* संजय भारती पटना। राष्ट्रीय जनता दल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह (इस्तकबालिया तकरीब) आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग राज्यभर से उपस्थित हुए और सभी लोगों ने तेजस्वी जी के नेतृत्व में नफरत के खिलाफ और भारत के संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती के लिए संकल्प लिया कि देश में गंगा-जमुनी संस्कृति और भाईचारा की मजबूती के लिए एकजुट होकर भाजपा और आरएसएस के नीतियों का विरोध करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनवर आलम और संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मोहिबुल हसन हीरा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि देश के संविधान की जगह भाजपा, आरएसएस के संविधान को लागू करना चाहती है। इसका हमसभी को मिलकर मुकाबला करना होगा। देश के संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ भाजपा भाई-भाई को लड़ाना चाहती है और भावना को भड़काकर देश को कमजोर करना चाहती है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने जिस तरह का खेल पश्चिम बंगाल में हुमायुं कबीर के माध्यम से किया, उसका पोल खुल गया। और अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को सत्ता में आने की कितनी बेचैनी है और किस तरह से वहां पर अकलियतों के बीच फूट डालने की राजनीति की गई, उसका स्टिंग आॅपरेषन में सारे मामले सामने आ गये कि किस तरह से भाजपा खेल खेल रही थी। सभी को पता है कि लालू जी ने आडवाणी के रथ को रोककर देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान की। जब भी हम लाॅ एण्ड आर्डर की बात करते हैं तो दिशा को भटकाने वाले कार्य सत्तारूढ़ दल के द्वारा किये जाते हैं। हमलोग विचार के पक्के हैं। राष्ट्रीय जनता दल विचारों के साथ हमेशा खड़ा रहा है और सड़क से लेकर सदन तक भाजपा के लड़ाने वाली नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं और आपलोगों के समर्थन और विश्वास के बल पर भाजपा को हमसब मिलकर परास्त करेंगे। आज स्थिति यह हो गई है कि अल्पसंख्यक समाज के राजनीतिक भागीदारी को कमजोर करने के लिए भाजपा हुमायुं कबीर जैसे लोगों का सहारा लेती है। हमें ऐसे लोगों को चिन्हित करना होगा और उसके खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। बंटने वाली नीतियों से बचना होगा और अपने प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए एकजुट होकर खड़ा रहना होगा। जब लालू जी साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अषरफ फातिमी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी को हैदराबादी टोपी, साफा और बुके देकर स्वागत किया। वहीं बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी स्वागत किया। सिख समाज की ओर से तेजस्वी जी को सरोपा और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली असरफ फातिमी ने कहा कि तेजस्वी जी का इस्तकबाल करने का मकसद उनके विचार और सोच को अल्पसंख्यक समाज पसन्द करते हैं। जिस तरह से लालू प्रसाद जी ने फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी उसे मजबूती प्रदान करने में तेजस्वी जी अपनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी संस्कति, अमन-भाईचारा और मुसलमानों को हक और अधिकार देने के प्रति राष्ट्रीय जनता दल हमेषा अल्पसंख्यक समाज के साथ खड़ी रही है। इन्होंने कहा कि सच्चर कमिटी की रिपोर्ट बताती है कि लालू जी के कार्यकाल में मुसलमानों का नौकरियों में 08 प्रतिषत हिस्सेदारी थी जबकि आज हमारी आबादी 18 प्रतिशत है, लेकिन हम नौकरियों में सिर्फ 06 प्रतिशत हैं, क्योंकि आज भाजपा, आरएसएस को मजबूती देने वाले लोग सत्ता में बैठे हुए हैं और जिस तरह से सत्ता के लिए समझौतावादी राजनीति की है उसका परिणाम है कि भाजपा आज नीतीश जी को सत्ता से बाहर करने की राजनीति में सफल हुई है। इन्होंने कहा कि तेजस्वी जी के संदेश को हर जगह पहुंचाने के साथ-साथ आपके हक, अधिकार और हिस्सेदारी की बात हमेशा नेतृत्व के सामने किया है। इस अवसर पर प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का लालू जी और तेजस्वी जी के प्रति जो सम्मान का भाव रहा है, उसे कोई भी कम नहीं कर सकता है। तेजस्वी जी ने 17 महीने के कार्यकाल में नफरत के खिलाफ नौकरी और अल्पसंख्यक समाज के हिस्सेदारी के लिए कार्य किया है। हमसब एकजुट होकर बिहार और देष की राजनीति से नफरत वाली शक्तियों को समाप्त करने में सफल रहेंगे। इस अवसर पर डाॅ. कांति सिंह, सांसद सुधाकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री मो. इसराईल मंसूरी,डाॅ. शमीम अहमद, शिवचन्द्र राम, विधायक कारी मोहम्मद सोहैब, ओसामा शहाब, मो. आसिफ, मो. फारूख शेख, गौतम कृष्ण, पूर्व विधायक मो. अख्तरूल इस्लाम शाहीन,मो. फराज फातमी, रामाषीष यादव, मुमताज अंसारी, राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव मो. फैयाज आलम कमाल, आयशा फातिमा, गुलाम रब्बानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तनवीर अंसारी, भाई आरिफ, आरिफ हुसैन, एनामुल हक, जेड हसन, सलमान अख्तर, मो. ताहिर, तनजीम अहमद, इलियास अंसारी, अनवारूल हक अंसारी, विष्वनाथ यादव, महताब आलम, सरदार रंजीत सिंह, मो. अफरोज आलम, उपेन्द्र चन्द्रवंषी, मो. बेलाल खान, अवगिना खान, मो. शहजाद, शाबिर अली, फुल हसन अंसारी, बल्ली यादव, जावेद अहमद, खालिद नसरूदीन, शहनवाज आलम, मो. आसिफ लड्डू, डेवीड, सलमान अख्तर, शाहीद जमाल, अभिषेक सिंह, गणेश यादव, विमल राय, संजय यादव, बिंदन यादव, जावेद अहमद सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

on 11 April
user_छायाकार अमल कुमार
छायाकार अमल कुमार
TV News Anchor हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
on 11 April
3dcfd873-326d-4b69-b05c-a2940343298c

More news from Samastipur and nearby areas
  • Post by Sonu Sahu
    1
    Post by Sonu Sahu
    user_Sonu Sahu
    Sonu Sahu
    Hasanpur, Samastipur•
    23 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के खिलाफ के प्रतिरोध मार्च, गृहमंत्री का पुतला दहन बिहार और बिहारी स्मिता भाजपा को सिर्फ चुनाव में याद आती है-सुरेंद्र दिल्ली के द्वारका इलाके में बिहारी युवक को दिल्ली पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के विरोध में समस्तीपुर शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर आइसा एवं नागरिक समाज के बैनर तले गृहमंत्री का पूतला फूंका गया। घटना से आक्रोशित आइसा एवं नागरिक समाज के कार्यकर्ता शहर के सर्किट हाउस से एकत्रित होकर अपने-अपने हाथों ने झंडे, बैनर, मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं गृहमंत्री का पूतला लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। नारे लगाकर प्रतिरोध मार्च मुख्य मार्गों का भ्रमण कर गायत्री कांप्लेक्स पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया‌। सभा की अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की। सभा का संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहारी होने के नाम पर युवक को गोली मारने की घटना गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर बिहार में सजा देने, मृतकों के परिवारजन को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा देने, संपूर्ण देश में काम के सिलसिले में गये बिहारियों की रक्षा करने एवं बिहार में ही कल-कारखाने, उद्योग-धंधे का जाल बिछाकर बिहारियों को नौकरी-पेशा-रोजगार देने की मांग की। माले नेता ने "मार दिया तो क्या हुआ" बोलने वाले जीतनराम मांझी एवं बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग पासवान का भी आलोचना किया। अंत में आक्रोशपूर्ण नारे के बीच गृहमंत्री अमित शाह का पूतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। मौके पर नागरिक समाज के दीनबंधु प्रसाद, रामबली सिंह, दीनबंधु प्रसाद, राजद नेता शाहीद हुसैन, भाकपा माले के मो० सगीर, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो० सोनू, आइसा के लोकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजू झा, दीपक यदुवंशी समेत बड़ी संख्या में आइसा-माले कार्यकर्ता उपस्थित थे। विदित हो कि शनिवार की रात्रि दिल्ली के द्वारका में अपने दोस्त के घर पार्टी से लौट रहे डेलीवरी बॉय पांडव कुमार एवं उसके दोस्त को दिल्ली पुलिस निरज कुमार ने रोककर गाली-गलौज करने लगा जब युवक ने उसका विरोध किया तो सीना में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली पांडव के सीना छेदते हुए उसके दोस्त को लग गई। पांडव की मौत मौके पर हो गई और उसका दोस्त इलाजरत है। मृतक पांडव कुमार खगड़िया का स्थाई निवासी है। दिल्ली में डेलीवरी बॉय का काम करता था।
    1
    दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के खिलाफ के प्रतिरोध मार्च, गृहमंत्री का पुतला दहन
बिहार और बिहारी स्मिता भाजपा को सिर्फ चुनाव में याद आती है-सुरेंद्र
दिल्ली के द्वारका इलाके में बिहारी युवक को दिल्ली पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के विरोध में समस्तीपुर शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर आइसा एवं नागरिक समाज के बैनर तले गृहमंत्री का पूतला फूंका गया।
घटना से आक्रोशित आइसा एवं नागरिक समाज के कार्यकर्ता शहर के सर्किट हाउस से एकत्रित होकर अपने-अपने हाथों ने झंडे, बैनर, मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं गृहमंत्री का पूतला लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। नारे लगाकर प्रतिरोध मार्च मुख्य मार्गों का भ्रमण कर गायत्री कांप्लेक्स पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया‌। सभा की अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की। सभा का संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहारी होने के नाम पर युवक को गोली मारने की घटना गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर बिहार में सजा देने, मृतकों के परिवारजन को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा देने, संपूर्ण देश में काम के सिलसिले में गये बिहारियों की रक्षा करने एवं बिहार में ही कल-कारखाने, उद्योग-धंधे का जाल बिछाकर बिहारियों को नौकरी-पेशा-रोजगार देने की मांग की। माले नेता ने "मार दिया तो क्या हुआ" बोलने वाले जीतनराम मांझी एवं बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग पासवान का भी आलोचना किया।
अंत में आक्रोशपूर्ण नारे के बीच गृहमंत्री अमित शाह का पूतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। मौके पर नागरिक समाज के दीनबंधु प्रसाद, रामबली सिंह, दीनबंधु प्रसाद, राजद नेता शाहीद हुसैन, भाकपा माले के मो० सगीर, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो० सोनू, आइसा के लोकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजू झा, दीपक यदुवंशी समेत बड़ी संख्या में आइसा-माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विदित हो कि शनिवार की रात्रि दिल्ली के द्वारका में अपने दोस्त के घर पार्टी से लौट रहे डेलीवरी बॉय पांडव कुमार एवं उसके दोस्त को दिल्ली पुलिस निरज कुमार ने रोककर गाली-गलौज करने लगा जब युवक ने उसका विरोध किया तो सीना में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली पांडव के सीना छेदते हुए उसके दोस्त को लग गई। पांडव की मौत मौके पर हो गई और उसका दोस्त इलाजरत है। मृतक पांडव कुमार खगड़िया का स्थाई निवासी है। दिल्ली में डेलीवरी बॉय का काम करता था।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by News Bihar
    1
    Post by News Bihar
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Jee mithila new
    1
    Post by Jee mithila new
    user_Jee mithila new
    Jee mithila new
    TV News Anchor कुशेश्वर स्थान, दरभंगा, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by Kalam Nadaf
    1
    Post by Kalam Nadaf
    user_Kalam Nadaf
    Kalam Nadaf
    बहेरी, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Gulshan Gupta
    1
    Post by Gulshan Gupta
    user_Gulshan Gupta
    Gulshan Gupta
    अलौली, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • दिवंगत विधान पार्षद स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि समस्तीपुर शहर के,होटल कैलाश इन में मनाया गया.इस अवसर पर दिवंगत स्व. चौधरी के तस्वीर पर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्या नंद राय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहीत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.
    1
    दिवंगत विधान पार्षद स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि समस्तीपुर शहर के,होटल कैलाश इन में मनाया गया.इस अवसर पर दिवंगत स्व. चौधरी के तस्वीर पर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्या नंद राय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहीत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 min ago
  • श्री कृष्ण उच्च विधालय, जितवारपुर के पास, तेज आंधी वारिस में गिरा विशाल बड़गद का पेड़. समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग जाम.
    1
    श्री कृष्ण उच्च विधालय, जितवारपुर के पास, तेज आंधी वारिस में गिरा विशाल बड़गद का पेड़. समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग जाम.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    53 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.