ककड़बाग पुलिसने थाना क्षेत्र के मलही पकड़ी के पास औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने नशीले इंजेक्शन 19500नकद राशि ओर चोरी के 20मोबाइल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया राजधानी पटना के कंकड़बाग_पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तर कंकड़बाग थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मलाही पकड़ी के पास नशीले इंजेक्शन का क्रय-विक्रय किया जा रहा है । प्राप्त सूचना के आलोक में, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना के निर्देशन में थानाध्यक्ष कंकड़बाग एवं औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी किया गया । छापामारी के क्रम में 191पीस नशीला इंजेक्शन, ₹19, 500 नगद राशि एवं चोरी/स्नेचिंग के 20 मोबाइल के साथ 04 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि ये लोग चोरी/स्नेचिंग किए हुए मोबाइल फोन के बदले भी नशीले इंजेक्शन की आपूर्ति करते थे। उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता के महत्वपूर्ण अंश:-

- Post by N BHARAT NEWS 3651
- Post by Gulchu Bhagwan1
- इस तरह के घटना हमारे समाज में आम है! जागरूक रहिए और विरोध कीजिए.... एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी... थकान की वजह से वह वहीं प्लेटफॉर्म पर लेट गई थी, उसी दौरान पास में एक व्यक्ति भी लेटा हुआ था.... उस व्यक्ति ने महिला की बच्ची के साथ अनुचित हरकत करने की कोशिश की.... शुरुआत में महिला ने स्थिति को समझते हुए कुछ देर तक शांत रहने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही मामला स्पष्ट हुआ, वह तुरंत भड़क उठी.... इसके बाद महिला ने मौके पर ही चप्पलों से उस व्यक्ति की पिटाई कर दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी.....1
- पटना/फतुहा . थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।.करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने गृहस्वामी और उनकी पत्नी, बच्ची और छोटे छोटे बच्चों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और घर में रखे नगद व कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस संबंध में गृहस्वामी और गृहणी ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे छह की संख्या में आए अपराधी अचानक घर में खुले नीचे की दरवाजे से घुस गए. सभी बदमाशों के हाथ में देशी कट्टा था. उन्होंने घर में दृश्य ही नीच के कमरे में मौजूद गृहस्वामी को कब्जे में लेकर डराया-धमकाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने आराम से घर के ऊपर पहले फ्लोर पर घुसे गृहणी और उसकी बच्ची और छोटे छोटे बच्चों को कब्जे में लेकर कमरे का दरवाजा बंद कर गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये नकद तथा लगभग छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. बताया जाता है कि अपराधी काफी सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे और पूरे घर को खंगालने के बाद आसानी से फरार हो गए. घटना के दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया, तब जाकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. मौके पर पहुंचे अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े इस तरह की हुई घटना से दहशत का माहौल कायम है. लोगों मुहल्ले में पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.3
- जदयू नेता निशांत आजकल सदभाव यात्रा पर है जदयू के तमाम नेता उनके यात्रा को सफल बनाने मे लगे हुए है1
- दाह संस्कार में आया व्यक्ति लापता, पांच दिन बाद गंगा किनारे मिला शव। पटना, फतुहा : पटना के समीप नदी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और रहस्यमय मामला सामने आया है। ग्राम सोनामा निवासी अशोक कुमार, जो अपनी नानी के दाह संस्कार में शामिल होने फतुहा के समसपुर श्मशान घाट आए थे, पांच दिनों तक लापता रहने के बाद उनका शव गंगा नदी के किनारे बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अपने घर से समसपुर श्मशान घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद वे अचानक लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। उनका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय नदी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और प्रशासन से जल्द से जल्द अशोक कुमार को खोजने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों में खोज अभियान शुरू किया। पुलिस और परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के दौरान मंगलवार, 5 मई 2026 को गंगा नदी के किनारे रेती पर एक शव बरामद किया गया। शव की पहचान मृतक के परिजनों के द्वारा की गई। शव अन्य जीवों द्वारा काफी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना मिलने पर नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की गहन छानबीन कराई गई । इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।1
- बीजेपी अगर टीएमसी को हरा दिया तो हम लगा होकर घूमेंगे1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी का ट्रैक्टर झारखंड से हुआ बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार। पटना के 1.04.2026 को परसाबाजार थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर चोरी होने के संबंध में पीड़ित द्वारा लिखित सूचना प्राप्त हुई थी । इस मामले की जानकारी देते हुए पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि उक्त मामले में तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज के सूक्ष्म अवलोकन एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर थाना मयूरहंड, जिला चतरा (#झारखंड) से चोरी किया गया ट्रैक्टर को बरामद किया गया। साथ ही उक्त ट्रैक्टर को खरीदने वाले 01 अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछताछ में पता चला है कि इसका 5 से 6 सदस्यीय गिरोह पटना के ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टरों की चोरी कर बालू के कारोबारियों को चोरी ट्रैक्टर डेढ़ लाख में झारखंड इत्यादि अन्य राज्यों में लोगों को बेच दिया करते थे।इस गिरोह का सरगना छोटू है जो गिरोह को संचालित करता है फिलहाल पुलिस इस गिरोह के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।1