logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर देशी शराब और बाइक के साथ 3 तस्कर धराए* गया जिला के परैया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। परैया थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि इटहरी गांव की तरफ से कुछ लोग बाइक पर सवार होकर शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने इटहरी गांव के पास नाकेबंदी की। तलाशी के दौरान बाइक सवार तीनों के पास से 5 लीटर शराब बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बाकी शराब इटहरी गांव में ही एक घर में छिपाकर रखी गई है। इसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर बताए गए घर पर छापा मारा, जहां से अतिरिक्त 10 लीटर देशी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 15 लीटर शराब जब्त की गई। पकड़े गए तीनों आरोपी परैया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं: विनय रविदास* - पिता: राम स्वरूप रविदास, पता: बुढ़ परैया पन्नु चौधरी* - पिता: कपिल चौधरी, पता: गौड़ी धनजय दास* - पिता: मोहन रविदास, पता: बुढ़ परैया पुलिस ने मौके से शराब ले जाने में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि "अवैध शराब के खिलाफ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अगर किसी को भी इस तरह की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

5 hrs ago
user_कुणाल कुमार चौरसिया
कुणाल कुमार चौरसिया
Court reporter परैया, गया, बिहार•
5 hrs ago
d609429f-123a-47a0-b7c6-a97cbc6e0bd2

परैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर देशी शराब और बाइक के साथ 3 तस्कर धराए* गया जिला के परैया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ 3

तस्करों को गिरफ्तार किया है। परैया थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि इटहरी गांव की तरफ से कुछ लोग बाइक पर सवार होकर शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने इटहरी गांव के पास नाकेबंदी की। तलाशी के दौरान बाइक सवार तीनों के पास से 5 लीटर शराब बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ

करने पर आरोपियों ने बताया कि बाकी शराब इटहरी गांव में ही एक घर में छिपाकर रखी गई है। इसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर बताए गए घर पर छापा मारा, जहां से अतिरिक्त 10 लीटर देशी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 15 लीटर शराब जब्त की गई। पकड़े गए तीनों आरोपी परैया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं: विनय रविदास* - पिता: राम स्वरूप रविदास,

पता: बुढ़ परैया पन्नु चौधरी* - पिता: कपिल चौधरी, पता: गौड़ी धनजय दास* - पिता: मोहन रविदास, पता: बुढ़ परैया पुलिस ने मौके से शराब ले जाने में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की

जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि "अवैध शराब के खिलाफ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अगर किसी को भी इस तरह की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

More news from Arwal and nearby areas
  • Kurti Business Start Kro 20000 me Biggest Company Surat Kurti Business Start Kro 20000 me Biggest Company Surat
    1
    Kurti Business Start Kro 20000 me Biggest Company Surat
Kurti Business Start Kro 20000 me Biggest Company Surat
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Kaler, Arwal•
    4 hrs ago
  • नगर पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य शुभारंभ, MLC बोले—जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता नवीनगर नगर पंचायत में मंगलवार दोपहर ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ MLC दिलीप कुमार सिंह ने पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी एवं समाधान के लिए शिविर में पहुंचे। शुभारंभ के बाद MLC दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि “जन-जन की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास की गति तेज हो सकती है। जब प्रशासन और नागरिक एक साथ मिलकर कदम बढ़ाते हैं, तभी एक सशक्त, समृद्ध और विकसित समाज का निर्माण होता है। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। सहयोग शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की सकारात्मक पहल बताया। #Nabinagar #Aurangabad #DilipKumarSingh #SahyogShivir #Bihar #BJPBihar #SamratChoudhary #JanSeva #Vikas #BiharNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews
    1
    नगर पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य शुभारंभ, MLC बोले—जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता

नवीनगर नगर पंचायत में मंगलवार दोपहर ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ MLC दिलीप कुमार सिंह ने पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी एवं समाधान के लिए शिविर में पहुंचे।
शुभारंभ के बाद MLC दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि “जन-जन की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है।”
उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास की गति तेज हो सकती है। जब प्रशासन और नागरिक एक साथ मिलकर कदम बढ़ाते हैं, तभी एक सशक्त, समृद्ध और विकसित समाज का निर्माण होता है।
उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
सहयोग शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की सकारात्मक पहल बताया।
#Nabinagar #Aurangabad #DilipKumarSingh #SahyogShivir #Bihar #BJPBihar #SamratChoudhary #JanSeva #Vikas #BiharNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर औरंगाबाद अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित* औरंगाबाद आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने तथा अधिकाधिक सुलहनीय वादों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद श्री राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी श्री दीपक कुमार सिन्हा, सहायक अभियोजन पदाधिकारी श्री संजय सिंह सहित अन्य अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद की सचिव श्रीमती तान्या पटेल की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय एवं समझौते योग्य वादों के निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अभियोजन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए, जिनका विधि के प्रावधानों के अंतर्गत सुलह अथवा समझौते के माध्यम से निष्पादन किया जा सकता है। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिन सुलहनीय प्रकृति के वादों में अभी तक आरोप-पत्र समर्पित नहीं किया गया है, उनमें अनावश्यक विलंब न करते हुए संबंधित अनुसंधान पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र आरोप-पत्र समर्पित कराया जाए, ताकि ऐसे मामलों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध कराकर विधि के अनुरूप उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अभियोजन पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से लंबित सुलहनीय वादों की समीक्षा करते हुए ऐसे मामलों की सूची तैयार करें तथा संबंधित न्यायालयों एवं अनुसंधान पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती तान्या पटेल ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए केवल अधिकाधिक वादों को चिन्हित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पक्षकारों तक पहुंच बनाना, उन्हें सुलह एवं समझौते के लाभों से अवगत कराना तथा संबंधित विभागों एवं न्यायालयों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना भी आवश्यक है। सचिव महोदया ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक पदाधिकारियों, अभियोजन पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, संबंधित विभागों एवं अन्य हितधारकों के साथ लगातार समन्वय एवं बैठकें आयोजित की जा रही हैं। अधिकाधिक सुलहनीय वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा पक्षकारों को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर विधिक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने स्तर से लंबित सुलहनीय वादों की पहचान कर राष्ट्रीय लोक अदालत की निर्धारित तिथि से पूर्व आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन संभव हो सके। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों के निष्पादन से न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या कम करने के साथ-साथ पक्षकारों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी। अंत में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सभी अभियोजन पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सक्रिय सहयोग एवं प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया तथा सुलहनीय वादों की पहचान, आरोप-पत्र के शीघ्र समर्पण एवं संबंधित पक्षकारों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    1
    औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता   को लेकर औरंगाबाद अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित*
औरंगाबाद 
आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने तथा अधिकाधिक सुलहनीय वादों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद श्री राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी श्री दीपक कुमार सिन्हा, सहायक अभियोजन पदाधिकारी श्री संजय सिंह सहित अन्य अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद की सचिव श्रीमती तान्या पटेल की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय एवं समझौते योग्य वादों के निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अभियोजन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए, जिनका विधि के प्रावधानों के अंतर्गत सुलह अथवा समझौते के माध्यम से निष्पादन किया जा सकता है।
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिन सुलहनीय प्रकृति के वादों में अभी तक आरोप-पत्र समर्पित नहीं किया गया है, उनमें अनावश्यक विलंब न करते हुए संबंधित अनुसंधान पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र आरोप-पत्र समर्पित कराया जाए, ताकि ऐसे मामलों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध कराकर विधि के अनुरूप उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अभियोजन पदाधिकारी अपने-अपने स्तर से लंबित सुलहनीय वादों की समीक्षा करते हुए ऐसे मामलों की सूची तैयार करें तथा संबंधित न्यायालयों एवं अनुसंधान पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती तान्या पटेल ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए केवल अधिकाधिक वादों को चिन्हित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पक्षकारों तक पहुंच बनाना, उन्हें सुलह एवं समझौते के लाभों से अवगत कराना तथा संबंधित विभागों एवं न्यायालयों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना भी आवश्यक है।
सचिव महोदया ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक पदाधिकारियों, अभियोजन पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, संबंधित विभागों एवं अन्य हितधारकों के साथ लगातार समन्वय एवं बैठकें आयोजित की जा रही हैं। अधिकाधिक सुलहनीय वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा पक्षकारों को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर विधिक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान भी चलाया जा रहा है।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने स्तर से लंबित सुलहनीय वादों की पहचान कर राष्ट्रीय लोक अदालत की निर्धारित तिथि से पूर्व आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन संभव हो सके।
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों के निष्पादन से न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या कम करने के साथ-साथ पक्षकारों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।
अंत में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सभी अभियोजन पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सक्रिय सहयोग एवं प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया तथा सुलहनीय वादों की पहचान, आरोप-पत्र के शीघ्र समर्पण एवं संबंधित पक्षकारों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • CM सम्राट से मिले सुनील शेट्टी, बोले- ‘CM का पॉजिटिव रिस्पॉन्स... बिहार में फिल्म शूट करना चाहते CM सम्राट से मिले सुनील शेट्टी, बोले- ‘CM का पॉजिटिव रिस्पॉन्स... बिहार में फिल्म शूट करना चाहते हैं’।
    1
    CM सम्राट से मिले सुनील शेट्टी, बोले- ‘CM का पॉजिटिव रिस्पॉन्स... बिहार में फिल्म शूट करना चाहते 
CM सम्राट से मिले सुनील शेट्टी, बोले- ‘CM का पॉजिटिव रिस्पॉन्स... बिहार में फिल्म शूट करना चाहते हैं’।
    user_पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    Salesperson हिसुआ, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अतरी थाना का अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 🚨 अत्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 गैलन महुआ शराब को विनष्ट किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #Atri #Mohra #Bathani #Khijarsarai #Gaya #GayaNews #BiharNews #IllegalLiquor #MahuaLiquor #PoliceAction #LiquorSeized #शराबबंदी #अवैधशराब #महुआशराब #पुलिसकार्रवाई #गयाजी #BreakingNews #BiharPolice
    1
    अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई!  अतरी थाना का 
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 🚨
अत्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 गैलन महुआ शराब को विनष्ट किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
#Atri #Mohra #Bathani #Khijarsarai #Gaya #GayaNews #BiharNews #IllegalLiquor #MahuaLiquor #PoliceAction #LiquorSeized #शराबबंदी #अवैधशराब #महुआशराब #पुलिसकार्रवाई #गयाजी #BreakingNews #BiharPolice
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    5 hrs ago
  • पीएम श्री विद्यालय बाजना के छात्रों ने निकाली घर घर तिरंगा, यात्रा दिया संदेश पीएम श्री विद्यालय बाजना के छात्रों ने निकाली घर घर तिरंगा, यात्रा दिया संदेश
    1
    पीएम श्री विद्यालय बाजना के छात्रों ने निकाली घर घर तिरंगा, यात्रा दिया संदेश
पीएम श्री विद्यालय बाजना के छात्रों ने निकाली घर घर तिरंगा, यात्रा दिया संदेश
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.