बाइक सवार कांवड़ यात्री ने पैदल कांवड़ यात्रियों को मारी टक्कर एक कांवरिया घायल बाइक सवार कांवड़ यात्री को पुलिस ने पकड़ा उझानी(बदायूं) / कछला गंगा नदी में स्नान कर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जल भर कर ला रहे पैदल कांवड़ यात्रियों को कछला गंगा घाट जा रहे एक बाइक सवार कांवड़ यात्री ने टक्कर मार दी जिससे एक कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। बाइक सवार कांवड़ यात्री को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसरुल्लापुर निवासी सुनील यादव,सुधीर कुमार, सचिन यादव, सनूप कुमार, यशपाल एवं मलिकपुर निवासी शिवम् पुत्र दिनेश कछला स्थिति गंगा नदी से अपने आराध्य देव शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर लौट रहे थे कि करुणा पुल के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार कांवड़ यात्री ने शिवम् को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम् को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। बाइक सवार कांवड़ यात्री को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
बाइक सवार कांवड़ यात्री ने पैदल कांवड़ यात्रियों को मारी टक्कर एक कांवरिया घायल बाइक सवार कांवड़ यात्री को पुलिस ने पकड़ा उझानी(बदायूं) / कछला गंगा नदी में स्नान कर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जल भर कर ला रहे पैदल कांवड़ यात्रियों को कछला गंगा घाट जा रहे एक बाइक सवार कांवड़ यात्री ने टक्कर मार दी जिससे एक कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। बाइक सवार कांवड़ यात्री को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसरुल्लापुर निवासी सुनील यादव,सुधीर कुमार, सचिन यादव, सनूप कुमार, यशपाल एवं मलिकपुर निवासी शिवम् पुत्र दिनेश कछला स्थिति गंगा नदी से अपने आराध्य देव शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर लौट रहे थे कि करुणा पुल के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार कांवड़ यात्री ने शिवम् को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम् को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। बाइक सवार कांवड़ यात्री को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
- बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास एवं कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे।1
- कादरचौक में HT लाइन की चपेट में कांबी कांबड़ियो की ट्राली, एक की मौत, आधा दर्जन झुलसे बदायूं। जिला के थाना कादरचौक के गांव गौरामई में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने लिए जल भरने निकले शिवभक्तो के जत्थे के साथ चल रही ट्राली का लाउडस्पीकर HT लाइन की चपेट में आ गया जिससे एक युवा कांबडिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भक्ति में नाच झूम रहे आधा दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। गौरामई गांव के युवा और बच्चे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार की रात करीब आठ बजे लाउडस्पीकर और डीजे लगी ट्राली के साथ गांव से कछला गंगाघाट जाने को नाचते झूमते निकल रहे थे इसी दौरान गांव में ही HT लाइन के तार से लाउडस्पीकर छू गया जिससे ट्राली और उसके आसपास तेज करंट प्रवाहित हो गया जिसमें एक दर्जन के करीब शिवभक्त गंभीर रूप से झुलस गए। बताते है करंट इतना तेज था कि आसपास मौजूद ग्रामीण मौके से भाग निकले किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह शिवभक्त कांबड़ियों को करंट से बचा सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली बंद करा कर झुलसे कांबडियों को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने रोहित नामक ग्रामीण युवा को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से झुलसे अंशुदिवाकर, विपेन्द्र, ब्रजेश, प्रशांत, तेजवीर, सौरभ, दमेश समेत अन्य का इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में चीत्कार मची हुई।1
- दौड़ प्रतियोगिता के मंच से युवाओं का हुंकार, 2027 में डॉ. जीराज यादव को मिले सपा से टिकट चीता अकैडमी दौड़ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, प्रमुख समाजसेवी डॉ. जीराज यादव के समर्थन में हाथ उठाकर उमड़ा नौजवानों का हुजूम। संवाददाता बबलू सागर आंवला बरेली। आंवला/बरेली। 126 विधानसभा आंवला नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को खेलकूद और जन-उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। 'चीता अकैडमी दौड़ प्रतियोगिता' की आयोजन कमेटी के सादर आमंत्रण पर पहुंचे क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मैदान धावकों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। युवाओं ने हाथ उठाकर जताया चुनावी समर्थन कार्यक्रम के दौरान खेल के मैदान में मौजूद सैकड़ों नौजवानों का उत्साह उस समय देखते ही बनता था, जब उन्होंने वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डॉ. जीराज यादव के पक्ष में माहौल बना दिया। उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में और हाथ उठाकर यह मांग रखी कि समाजवादी पार्टी (सपा) को 2027 में आंवला विधानसभा सीट से डॉ. जीराज यादव को अपना प्रत्याशी बनाना चाहिए। युवाओं का कहना था कि क्षेत्र को ऐसे ही समर्पित और जमीनी नेता की आवश्यकता है। निस्वार्थ जनसेवा बनी जन-मांग का आधार आंवला विधानसभा क्षेत्र में डॉ. जीराज यादव बीते लंबे समय से बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के आमजन की सेवा में समर्पित हैं। स्थानीय नागरिकों और युवाओं का मानना है कि डॉ. जीराज यादव ही वह व्यक्तित्व हैं जो आंवला की वर्तमान भौतिक स्थिति और बुनियादी ढांचे में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। खेलों से बढ़ता है अनुशासन और आत्मबल धावकों का हौसला बढ़ाते हुए डॉ. जीराज यादव ने कहा कि युवा ही किसी भी क्षेत्र और देश की असली ऊर्जा हैं। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के हर वर्ग के हक और विकास की लड़ाई वे हमेशा लड़ते रहेंगे।3
- बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 हाईवे पर अचानक बिगड़ी बाइक सवार की तबीयत, सड़क पर गिरा पुलिस ने तत्परता दिखाकर सीएचसी पहुंचाया, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर काली माता मंदिर के समीप रविवार सुबह माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत बाइक सवार नरेंद्र प्रताप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। बताया गया कि नरेंद्र प्रताप सिंह सहसवान क्षेत्र के रहने वाले हैं और कंपनी के कार्य से थाना उसैहत क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद जा रहे थे। काली माता मंदिर के पास अचानक स्वास्थ्य खराब होने से वह सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए नरेंद्र प्रताप सिंह को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसावां पहुंचाया। बताया गया कि करीब 9:30 बजे सीएचसी पहुंचने पर मुख्य द्वार बंद मिला। पुलिस ने सीएचसी प्रभारी को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद केंद्र खोला गया। आरोप है कि उस समय वहां कोई चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद नहीं था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे कांवड़ मार्ग होने के कारण इन दिनों बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ने पर समय से उपचार मिलना बेहद जरूरी है। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते बाइक सवार को अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसका उपचार शुरू हो सका। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।2
- श्रावण मास में भोलेनाथ की आरती, आराधना और जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं शिव-शंभु : महंत दिनेश शर्मा उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास में शिव की भक्ति, आरती, आराधना और जलाभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्त को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं पुरानी अनाज मंडी परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के महंत दिनेश शर्मा ने यह विचार व्यक्त करते हुए भक्तों को श्रावण मास की शुभकामनाएं प्रेषित की। पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रतिदिन संध्या आरती में बड़ी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु शामिल होकर शिवाशीष ग्रहण कर रहे हैं आज मंदिर परिसर में नगर के सर्राफा व्यवसाई मनीष गोयल ने अपनी पत्नी श्रीमती रेनू गोयल एवं बेटे सिद्धार्थ गोयल और तमाम शिव भक्तों के साथ बाबा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया आरती में सम्मिलित होने वाले व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, नवनीत बार्ष्णेय, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय, विक्रम वर्मा आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे1
- बदायूं राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन बदायूं कछला आज जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वाधान में पवित्र श्रावण मास में गंगा की स्वछता और अविरलता बनाए रखने हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट कछला के सहयोग से किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन विद्यालय से गंगा घाट कछला तक किया गया l घाट पर उपस्थित कावड़ियों के समूहों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई गंगा घाट कछला पर रंगोली बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया l राधे लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना जी ने अवगत कराया कि उपरोक्त कार्यक्रम डी पी ओ जिला गंगा समिति के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं ये कार्यक्रम पूरे श्रावण मास आयोजित किये जाएंगे इस अवसर पर राधे लाल इंटर कॉलेज का समस्त स्टॉफ गंगा दूत एनजीओ के सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे l1
- दातागंज घिलौर बदायूं निवासी युवा समाजसेवी आराम सिंह गुर्जर समाज चार साल से लगातार निशुल्क सेवा दे रहे हैं आगरा मथुरा में अपने ई रिक्शा से पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़े बुजुर्गो को एक सड़क दुघर्टना में हुए गंभीर रूप से घायल पैर में आई गंभीर चोट आपरेशन करवाने के लिए आप सभी से मांग रहें हैं आर्थिक सहयोग हमेशा दूसरों की मदद करने वाले को आप दूसरों से मदद मांगनी पड़ रही है सब समय समय का खेल है दोस्तों आप सभी लोग मिलकर आगे आए आपरेशन के लिए सहयोग ज़रूर करें अपने सामर्थ्य से4