छात्राओं ने थानाध्यक्ष के कलाई मे बांधी राखी,दिए उपहार राजपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे के न्यू लाइट एजूकेशन सेंटर इंग्लिश मीडियम के छात्राओ व शिक्षिकाओ ने थाना राजपुर पहुंचकर थाना प्रभारी समेत पुलिस जवानो को राखी बांध कर व मिष्ठान खिलाया,वहीं पुलिसजनों ने उन्हे सुरक्षा करने का भरोसा दिलाया,बच्चो व शिक्षिकाओ को उपहार भी दिए गए।ज्ञात हो कि इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जा रहा है।बताते है कि रक्षाबंधन, जिसे हम राखी के नाम से भी जानते हैं, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। राखी महज एक त्योहार नहीं, भारतीय संस्कृति की उन परंपराओं में से एक है जो हमारे रिश्तों की गहराई और महत्व को दर्शाती है।रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे की बाजार मे रंग बिरंगी राखियों की दुकाने सज गई है।गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे के न्यू लाइट एजूकेशन सेंटर की छात्राओ व शिक्षिकाओ ने थाना राजपुर पहुंचकर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह व पुलिस जवानो की कलाईयों मे राखी बांधी।थाना प्रभारी ने कहा कि इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं।कहा कि पुलिस को अपने बड़े भाई की तरह मानें जो आपकी रक्षा करते हैं। बच्चों में सुरक्षा का भाव पैदा करते हुए कहा कि पुलिस आपके सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर व मौजूद है।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक महादेव सिंह चौहान,संरक्षिका सोमवती चौहान,प्रधानाचार्य अतुल तिवारी व प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह समेत छात्राएं मौजूद रहीं।
छात्राओं ने थानाध्यक्ष के कलाई मे बांधी राखी,दिए उपहार राजपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे के न्यू लाइट एजूकेशन सेंटर इंग्लिश मीडियम के छात्राओ व शिक्षिकाओ ने थाना राजपुर पहुंचकर थाना प्रभारी समेत पुलिस जवानो को राखी बांध कर व मिष्ठान खिलाया,वहीं पुलिसजनों ने उन्हे सुरक्षा करने का भरोसा दिलाया,बच्चो व शिक्षिकाओ को उपहार भी दिए गए।ज्ञात हो कि इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जा रहा है।बताते है कि रक्षाबंधन, जिसे हम राखी के नाम से भी जानते हैं, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। राखी महज एक त्योहार नहीं, भारतीय संस्कृति की उन परंपराओं में से एक है जो हमारे रिश्तों की गहराई और महत्व को दर्शाती है।रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे की बाजार मे रंग बिरंगी राखियों की दुकाने सज गई है।गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे के न्यू लाइट एजूकेशन सेंटर की छात्राओ व शिक्षिकाओ ने थाना राजपुर पहुंचकर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह व पुलिस जवानो की कलाईयों मे राखी बांधी।थाना प्रभारी ने कहा कि इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं।कहा कि पुलिस को अपने बड़े भाई की तरह मानें जो आपकी रक्षा करते हैं। बच्चों में सुरक्षा का भाव पैदा करते हुए कहा कि पुलिस आपके सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर व मौजूद है।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक महादेव सिंह चौहान,संरक्षिका सोमवती चौहान,प्रधानाचार्य अतुल तिवारी व प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह समेत छात्राएं मौजूद रहीं।
- बारिश के मौसम में हवासपुर सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे 150 से 160 मरीज बारिश के मौसम में हवासपुर सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, रोजाना पहुंच रहे 150 से 160 मरीज बारिश के मौसम में बदलते तापमान और मौसम में नमी के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। इसका सीधा असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हवासपुर की ओपीडी पर देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों में जहां स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब 60 से 70 मरीज उपचार के लिए पहुंचते थे, वहीं बारिश के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 150 से 160 प्रतिदिन पहुंच गई है। इन दिनों अस्पताल में सबसे अधिक खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भी पहले की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बारिश में भीगने से बचने, साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी का समय दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में जहां 60-70 मरीज ओपीडी में आते थे, वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर करीब 150-160 मरीज प्रतिदिन हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, खांसी-जुकाम अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और समय रहते नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें।1
- पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, दिखी कौमी एकता की मिसाल सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर नाते पाक और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश गया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों द्वारा नाते पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस निकाला गया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।3
- सिकंदरा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व, जुलूस में दिखी कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल सिकंदरा कस्बा सहित देशभर में मुस्लिम समुदाय ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर करीब 3 बजे निकाले गए जुलूस में आपसी भाईचारे और कौमी एकता की मिसाल देखने को मिली। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नात-ए-पाक व दरूद शरीफ पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के आगमन की खुशी मनाई। कई स्थानों पर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह लंगर एवं खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई। सभी मस्जिदों के इमामों ने नात-ए-पाक एवं दरूद शरीफ पढ़ते हुए जुलूस का नेतृत्व किया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तथा तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।1
- संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर में बारावफात पर पैगंबर साहब की शान में निकला जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद संदलपुर। कस्बा संदलपुर में बारावफात के अवसर पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस ब्लॉक गेट से शुरू होकर पानी की टंकी तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। कार्यक्रम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।4
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा1
- महंगाई की मार गरीब बेचारा लाचार बाजारों मे दुकानों पर सन्नाटा कानपुर देहात के अधिक तर बाजारों मे महंगाई के कारण लोग परेशान त्योहारों के इस मौसम मे लोग बेहाल क्योंकि चीनी के बढ़ते रेट की वजह से मिठाई महंगी रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों पर सन्नाटा लोग कहते कि रोटी मिल जाए वही बहुत है मिठाई कौन खाएगा दुकानदार भी मजबूर ग्राहक भी मजबूर1
- डी एम औरैया द्वारा जनपद वासियों को रक्षाबंधन के पर्व पर दी गई शुभकामनाएं1
- राजपुर में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे महिला और बच्चे; आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप राजपुर कस्बे के अशोकनगर में बुधवार सुबह एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आंगन में महिला मोहिनी अपने बच्चों के साथ काम कर रही थीं। गनीमत रही कि छत गिरने से महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मोहिनी ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र अवस्थी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ उनका मकान भी कच्चा है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मोहिनी का आरोप है कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों के दौरान नगर पंचायत में आवास के लिए दो बार आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि उनसे बाद में आवेदन करने वाले कई लोगों को छह माह से एक वर्ष के भीतर आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनका परिवार अब भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। छत गिरने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि राजपुर के लेखपाल रविंद्र शुक्ला को करीब एक बजे मौके पर भेजा गया है। लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जल्द ही परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।1