अपहृता सकुशल बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार; सुल्तानपुर पुलिस ने चांदा थाना क्षेत्र से किया खुलासा सुल्तानपुर पुलिस ने चाँदा थाना क्षेत्र से एक अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, चाँदा थाना में मामला दर्ज किया गया था। यह अभियोग 23 अगस्त को पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में, मुखबिर से सूचना मिली कि मामले से संबंधित वांछित अभियुक्त एनएचआई-731 चाँदा कट पर मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान, पुलिस ने तसलीम पुत्र गुलाब, निवासी सुलतानपुर अतरौरा मीर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय सुल्तानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मेराज हुसैन, कांस्टेबल परवेन्द्र सिंह और महिला कांस्टेबल वैशाली कटियार शामिल थे।
अपहृता सकुशल बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार; सुल्तानपुर पुलिस ने चांदा थाना क्षेत्र से किया खुलासा सुल्तानपुर पुलिस ने चाँदा थाना क्षेत्र से एक अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, चाँदा थाना में मामला दर्ज किया गया था। यह अभियोग 23 अगस्त को पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में, मुखबिर से सूचना मिली कि मामले से संबंधित वांछित अभियुक्त एनएचआई-731 चाँदा कट पर मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान, पुलिस ने तसलीम पुत्र गुलाब, निवासी सुलतानपुर अतरौरा मीर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय सुल्तानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मेराज हुसैन, कांस्टेबल परवेन्द्र सिंह और महिला कांस्टेबल वैशाली कटियार शामिल थे।
- *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी बाल-बाल बचा चालक हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* सुलतानपुर, लम्भुआ बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया कोई जनहानि नहीं हुई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही हैं सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई हैं और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी हैं वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। सूत्र2
- लम्भुआ सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* लम्भुआ सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक *हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया, कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई है और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी है। वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।1
- *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक* *हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* लम्भुआ *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक* *हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया, कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई है और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी है। वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।1
- radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree radhe jai shree radhe jai shree radhe1
- Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार *जनपद -सुलतानपुर* *दिनाँक-26.08.2026* *Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है। *संक्षिप्त घटना का विवरण-* आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने तथा पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-* 1. धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष 2. आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष 3. शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 2. एक अदद मोबाइल रेडमी 3. एक अदद मोबाइल VIVO 1904 4. 01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक 5. कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-) *गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 2. उ0नि शिवजनम यादव, 3. हे0का0 अकिंत कुमार, 4. का0 विक्रम सिंह, 5. का0 राजकुमार पाल1
- चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।4
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे पर डीएम ने दी जानकारी, गुड़गांव से बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 16 घायलो में 5 अयोध्या भेजे गए सुल्तानपुर, 27 अगस्त: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, एक निजी बस जो गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, उसे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को कुमारगंज स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। दुर्घटना के बाद बचे हुए अन्य यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बसों से उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।1
- सुल्तानपुर पूर्वांचल सड़क हादसे मामले में जिलाधिकारी का व्यान* सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर सड़क दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस जो कि गुड़गांव से बिहार जा रही थी उसको पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को 100 शैया अस्पताल, कुमारगंज में भर्ती कराया गया है, जबकि 05 घायलों को जिला चिकित्सालय, अयोध्या के लिए रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। शेष बचे हुये यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बस से उनके गन्तव्य स्थान हेतु रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक सहायता एवं घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।4