भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने डीजीपी से मुलाकात कर फतेहगंज पश्चिमी थाना को सिंचाई विभाग की भूमि पर स्थानांतरण करने की मांग की। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने डीजीपी से मुलाकात कर फतेहगंज पश्चिमी थाना को सिंचाई विभाग की भूमि पर स्थानांतरण करने की मांग की। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी थाना को नगर में शिफ्ट कर, नव निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की भूमि के लंबित स्थानांतरण की स्वीकृति को लेकर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल डीजीपी से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार नगर में बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री परिसर में स्थापित पुलिस थाना परिसर को नगर में स्थानांतरण कर रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन के समीप सिंचाई विभाग की जमीन पर निर्माण कराने के प्रस्ताव को नगर के भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं जिले की वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर एक प्रस्ताव तैयार कराया था। जिसे एस पी नार्थ मुकेश मिश्रा ने समस्त पत्रावली तैयार कराकर एस एस पी बरेली और जिलाधिकारी बरेली से प्रस्ताव स्वीकृति लेकर शासन को भेज दिया था। भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने पुराने थाने की जर्जर बिल्डिंग में पुलिस कर्मियों के रहने की उचित व्यवस्था न होने एवं उनको होने वाली परेशानियों का हवाला देकर भव्य पुलिस क्वाटर के साथ ऑफिस निर्माण का प्रस्ताव लखनऊ में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सौंपा था। लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से पुलिस विभाग को प्रस्तावित जमीन स्थांतरित नहीं हो पाई है जिसको लेकर भाजपा नेता ने लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा से भेंट की और जिलाधिकारी बरेली की स्वीकृति प्रस्तावित थाने के स्थानांतरण का मामला उठाया जिस पर पुलिस महानिदेशक ने भाजपा नेता को जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों के माध्यम थाने के नवनिर्माण का आश्वासन देकर नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं को जल्द पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

- CNG पंप पर बैंक मैनेजर की दबंगई, पिस्टलनुमा लाइटर तानकर दी धमकी; CCTV से पकड़ा गया आरोपी। पीलीभीत, पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे स्थित समर्थ फिलिंग स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बैंक मैनेजर द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। CNG के प्रेशर को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने सेल्समैन पर पिस्टलनुमा लाइटर तानकर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से पंप कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पवन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CNG पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान शिवनाथ (44) निवासी ब्लिस कॉलोनी, पीलीभीत के रूप में हुई। बताया गया कि आरोपी वर्तमान में पलिया कलां स्थित एक बैंक शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी जिस वस्तु को पिस्टल बताकर कर्मचारियों को धमका रहा था, वह पिस्टल के आकार का लाइटर था। इसके बावजूद आरोपी की हरकत से कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया था। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने और धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। थाना प्रभारी पवन पांडे व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में आरोपी को गिरफ्तार किया, जो सराहनीय कार्य है। समर्थ फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि घटना के बाद कर्मचारी काफी सहमे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कर्मचारियों में भरोसा बढ़ा है।3
- इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने स्कूल में लगाया एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु स्मार्ट क्लास का शुभारंभ बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा छात्राओं की आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बताया कि क्लब सदैव समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करता आया है तथा कन्याओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में विशेष रूप से कार्यरत है। इसी क्रम में रविवार 11 मई को कान्ति कपूर गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु एक स्मार्ट क्लास के लिए एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड स्थापित कराया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के लिए एलईडी बोर्ड के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की सीखने की रुचि और तकनीकी समझ को बढ़ाने का प्रयास किया गया। क्लब अध्यक्षा प्रीति जिंदल ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे क्लब ने पूरा करने का प्रयास किया है, ताकि छात्राएँ डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर सचिव मनीषा पांडेय, कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रंजना ठाकुर, रति गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मनीषा मेहरा, बबीता गर्ग सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है बरेली के थाना फरीदपुर का मामला लाइन पार मठिया भोला चाट वाली गली निवासी गौरव वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसके पिता और छोटा भाई मठिया क्षेत्र में किराए की दुकान पर बर्तनों का कारोबार करते हैं। आरोप है कि लगभग 40 दिन का किराया बकाया होने पर 8 मई 2026 की रात करीब 9 बजे किराया मांगने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सत्येंद्र तोमर समेत कई लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गौरव वर्मा का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए लोगों को भी धमकाया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भी आरोपियों द्वारा दबाव बनाने की बात कही गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में उसकी मूल तहरीर बदलवा दी गई और आरोपियों ने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर धमकी दी। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी का पत्र उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के नाम।#1
- बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में ज़मीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट मारकर हत्या कर दी। इस खूनी वारदात से परिवार में चीख-पुकार मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- बरेली के सिजौलिया गाँव में एक व्यक्ति ने अपने भाई के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।1
- बरेली के बहेड़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी अरुण गुप्ता पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- बरेली के पीर बहोड़ा में आयोजित उर्स मेले में भारी संख्या में अकीदतमंद उमड़ पड़े। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल छा गया।1