Shuru
Apke Nagar Ki App…
कहने वालों ने सच ही कहा है जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी देख तमाशा लकड़ी का
Govind Singj
कहने वालों ने सच ही कहा है जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी देख तमाशा लकड़ी का
More news from राजस्थान and nearby areas
- दो पक्षों में लड़ाई चले डंडे लाठी जूते वीडियो हो रहा हे जोरदार वायरल जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, ।1
- जोधपुर में कल मनाई जाने वाली ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने किया रूट मार्च, जालोरी गेट ईदगाह में निरक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश एवं अधिकारियों से की वार्ता कल निकलने वाले मेले में व्यवस्थाओ को लेकर बात की1
- रातानाडा थाना पुलिस एवं आर्मी स्पेशल टीम ने शातिर ठग को डिटेन किया जोधपुर 25 अगस्त 2026 रातानाडा थाना पुलिस एवं आर्मी स्पेशल टीम ने आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ठग आर्मी का फर्जी इंटेलिजेंस कैप्टन बनकर आर्मी वर्दी में घूम रहा था। आरोपी ठग सेना के जवानों को सस्ते लोन का झांसा देकर जवानों से ठगी कर रहा था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व जोधपुर ने प्रेस वार्ता मे ठगी की वारदात ठग को डिटेन की पुष्टि की.1
- जोधपुर में भाजपा का चुनावी शंखनाद: ‘5-एंगल सर्वे’ से तय होंगे उम्मीदवार, युवाओं और योग्य कार्यकर्ताओं पर दांव,जोधपुर में भाजपा का चुनावी शंखनाद: ‘5-एंगल सर्वे’ से तय होंगे उम्मीदवार, युवाओं और योग्य कार्यकर्ताओं पर दांव, जोधपुर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। जोधपुर के लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी इस बार पूरी एकजुटता, बूथ स्तरीय मजबूती और वैज्ञानिक सर्वे प्रक्रिया के आधार पर मैदान में उतरेगी। 5-स्तरीय सर्वे से निकलेगा उम्मीदवारों का निचोड़1
- राज्यपाल ने विधायक चौधरी से कुशलक्षेम पूछी जयपुर अस्पताल में भर्ती विधायक मारवाड़ जंक्शन के विधायक केसाराम चौधरी कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर जयपुर से दिल्ली जाते समय सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर विधायक केसाराम चौधरी से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक केशाराम चौधरी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद लगातार उनके शुभचिंतक और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।1
- पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 44पार्षद उमीदवार हेतु विकास राठौड़ ने टिकीट की प्रबल दावेदार। पाली वार्ड नंबर 44पार्षद,नगर निगम चुनाव में विकास राठौड़ ने अपने सर्मथको के साथ,पाली विधायक भीमराज भाटी से टिकीट की अपील की।तथा सबसे विकास राठौड़ ने विधायक भीमराज भाटी को साफा व माला पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।2
- भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, ‘अबकी बार 50 पार’ का संकल्प रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली मोबाइल नंबर 9929048133 पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली के आह्वान पर अग्रसेन वाटिका में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पाली शहर के विभिन्न वार्डों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उत्साहपूर्वक पहुंचे। सम्मेलन में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की मजबूत तैयारी, संगठनात्मक एकजुटता और विजय का संकल्प दिखाई दिया। सम्मेलन में राजस्थान के मुख्य सचेतक एवं कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग, पाली नगर निगम प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, सांसद पी.पी. चौधरी, संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, एससी प्रदेश मंत्री राकेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला मंत्री प्रताप सिंह जोधा, नगर निकाय संयोजक सोहन गौतम, पाली शहर अध्यक्ष सुरेश पंवार, गोपाल बंजारा एवं मानवेन्द्र सिंह भाटी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंचासीन रहे। मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि अग्रसेन वाटिका में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रति मजबूत जनसमर्थन का संदेश दिया। पाली सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पाली को भाजपा का गढ़ बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विश्वास को और मजबूत करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए “पाली नगर निगम चुनाव में अबकी बार 50 पार” का नारा दिया। सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की जितनी बड़ी जीत होगी, केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की ओर से पाली को उतनी ही बड़ी सौगात मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पाली नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में सकारात्मक वातावरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने पाली में भाजपा के मजबूत संगठनात्मक आधार और चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी के उत्साह को और बढ़ाया।2
- पाली नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार चयन से पूर्व, अग्रसेन वाटिका में पर्यवेक्षको द्वारा कार्य क्रर्ताओ को संबोधित करते। पाली 24अगसत। पाली जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी द्वारा भाजपा पार्षद उमीदवार चयन से पूर्व अग्रसेन वाटिका में एक जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ का सम्मेलन,प्रदेश पर्ववेक्षको ने किया संबोधित। कार्यक्रम को संबोधित राजस्थान सरकार में मुख्य सचेतक जोगेशवर गर्ग, भड़ाना, और सांसद महाराज , पाली सासंद पीपी चौधरी , पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभापति महेंद्र बौहरा, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पुखराज पटेल, पूर्व शहर अध्यक्ष सोहन गौतम,आदी ने आमसभा को सम्बोधित किया गया। चुनावी सभा का मुख्य उद्देश्य नगर निगम पाली प्रथम बार,और प्रथम बार में किसी भी सूरत में नगर निगम में 50पार्षद का लक्ष्य मानकर चलते हुए बोर्ड बनाया जाना,और महापौर भाजपा का ही बने,इस बात पर अधिक बल दिया गया। चुनाव में अधिकांश पाली नगर परिषद विगत दो बोर्ड भाजपा के रहे थे,और सभापति महेंद्र बौहरा व रैखा राकेश भाटी द्वारा विगत दस सालों में करवायें गये,विकास की चर्चा तक नहीं की गई। हां ज्ञान चंद पारख ने बिना किसी का नाम लिए,इतना दो टुक शब्दों में अवश्य कहां,कि विगत बोर्ड विकास कार्य में कभी रही तो उसको हम अब पुरे करवायेंगे। मंचासीन अतिथियों का जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने दुपट्टा ओढ़ाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। और अंत में ज्ञान चंद पारख पूर्व विधायक पाली ने सभी पधारे कार्यक्रर्ताओ का आभार व्यक्त किया गया।और जो चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने हेतु आने वालों में से अगर पर्यवेक्षको से मिलना चाहते हैं,कोई बात करना चाहते हो,तो अभी अलगक्ष से बैठकर बात कर सकते हैं। ( छगन लाल भारद्वाज, प्रधान संपादक)4