logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा/बून्दी। पीएम मोदी ने अपने वर्चुअल सम्बोधन में कहा कि आज का दिन पूरे हाड़ौती के लिए नई आशा और उपलब्धि का दिन है। करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए से बनने जा रहा यह आधुनिक एयरपोर्ट पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाला है। मैं कोटा और पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लोगों को एयरपोर्ट के इस शिलान्यास कार्यक्रम में बहुत शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि अजमेर यात्रा के कुछ ही दिनों बाद आज कोटा से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को शुरु करने का अवसर मिल रहा है। एक ही हफ्ते में राजस्थान के इन दो बड़े कार्यक्रमों का बड़ा संदेश है। यह बताते हैं कि आज राजस्थान बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इन्फ्रास्ट्रेक्चर हो, रोजगार के अवसर हों, किसानों और माता बहनों के लिए योजनाएं हो। राजस्थान में हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अब तक कोटा के लोगों को जयपुर जाकर फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी। इसमें काफी समय भी लगता था और असुविधा भी होती थी। अब स्थिति बदलने जा रही है। अब कोटा समेत पूरे इलाके में यात्रा भी आसान होगी और व्यापार भी तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कोटा केवल शिक्षा का ही नहीं ऊर्जा का भी केंद्र है। कोटा वह अनूठा क्षेत्र है, जहां न्यूक्लियर, कोयला गैस-पानी आधारित सभी क्षेत्रों में बिजली का उत्पादन होता है। कोटा कचौरी का जायका, डोरिया साड़ी, स्टोन और सेंड स्टोन ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। यहां का धनिया बूंदी का बासमती चावल हो। इसकी महक अंतरराष्टीय बाजार तक पहुंची है। यह क्षेत्र अपने परिश्रम और महेनत के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि कोटा हाड़ौती की यह धरती उद्यम और आस्था का भी बड़ा केंद्र है। सदियों से देश दुनिया के श्रद्धालु मथुराधीश जी, केपाटन, गोदावरी और खड़े गणेश जी आते हैं। गरडिया महादेव से दिखने वाला चंबल का दृश्य हर किसी को मंत्र मुग्ध कर देता है। मुकुंदरा और रामगढ़ इस क्षेत्र को वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का बड़ा क्षेत्र बनाते हैं। हवाई कनेक्टिविटी शुरू होते ही इसका लाभ सभी को मिलेगा। कोटा वैसे भी कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। दोनों रेलवे स्टेशन डेवलप हो रहे हैं। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे पूरे क्षेत्र के विकास का द्वार खोल रहा है। बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी के कारण यहां नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। विशेषतौर पर एग्रोबेस इंडस्ट्री के लिए बड़ा क्षेत्र बनेगा। कोटा एयरपोर्ट पूरे हाड़ौती के क्षेत्र के लिए प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा। जब कनेक्टिविटी बढ़ती है तो विकास की संभावनाओं में नई तेजी आती है। पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बिरला जितने शानदार सांसद हैं उतने बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। वह संविधान को पूरी तरह समर्पित हैं। संसदीय प्रणाली में निष्ठा रखते हैं। वह किसी पक्ष के सदस्य नहीं है। वह पक्ष और प्रतिपक्ष से ऊपर हैं। शिक्षा की नगरी से आने का ही प्रभाव है कि वह लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर वह एक मुखिया की तरह सभी को साथ लेकर चलते हैं। सांसदों को अच्छे से संभाल लेते हैं। उनकी भावनाओं को संभाल लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निरंतर प्रयासों की सराहना करना चाहता हूं। उनकी यही कोशिश रही है कि कोटा के लोगों का जीवन बेहतर बने। उन्हें नए अवसर प्राप्त हों। ट्रिपल आईटी का नया कैंपस। सड़कों का विकास। कोटा के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके कारण ही इस क्षेत्र को नई गति मिल रही है।

on 7 March
user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर… कोटा | राजस्थान कोटा विकास प्राधिकरण के नए आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान केडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद आयुक्त अग्रवाल पत्रकारों से रूबरू हुए और अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि कोटा शहर के सुनियोजित विकास, अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात भी कही। (आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल): “शहर के विकास को लेकर हम पूरी गंभीरता से काम करेंगे। अवैध निर्माण और आमजन की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।” पत्रकारों ने इस दौरान केडीए की अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि बड़े अवैध निर्माणों पर अपेक्षित सख्ती नहीं दिख रही। साथ ही शहर के कई बड़े प्लॉट्स में पानी भरने से हो रहे हादसों का मुद्दा भी उठाया गया। बाइट (आयुक्त): “इन सभी मामलों को हम गंभीरता से देखेंगे और जहां जो भी कार्रवाई आवश्यक होगी, वह की जाएगी।” एंकर आउट्रो: फिलहाल, नए आयुक्त के पदभार संभालने के साथ ही शहर में विकास और सख्त कार्रवाई को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से बदलाव नजर आता है।
    5
    कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर…
कोटा | राजस्थान
कोटा विकास प्राधिकरण के नए आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान केडीए के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पदभार संभालने के बाद आयुक्त अग्रवाल पत्रकारों से रूबरू हुए और अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि कोटा शहर के सुनियोजित विकास, अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात भी कही।
(आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल):
“शहर के विकास को लेकर हम पूरी गंभीरता से काम करेंगे। अवैध निर्माण और आमजन की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।”
पत्रकारों ने इस दौरान केडीए की अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि बड़े अवैध निर्माणों पर अपेक्षित सख्ती नहीं दिख रही। साथ ही शहर के कई बड़े प्लॉट्स में पानी भरने से हो रहे हादसों का मुद्दा भी उठाया गया।
बाइट (आयुक्त):
“इन सभी मामलों को हम गंभीरता से देखेंगे और जहां जो भी कार्रवाई आवश्यक होगी, वह की जाएगी।”
एंकर आउट्रो:
फिलहाल, नए आयुक्त के पदभार संभालने के साथ ही शहर में विकास और सख्त कार्रवाई को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से बदलाव नजर आता है।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान में मौसम का कहर: पश्चिमी विक्षोभ से बीकानेर संभाग में भारी ओलावृष्टि, फसलें तबाह राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली। बीकानेर संभाग के अर्जुनसर, महाजन, बज्जू और नोखा समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में सफेद चादर बिछ गई और नजारा कश्मीर जैसा दिखने लगा। इस बेमौसम मार से गेहूं, सरसों, जीरा और बाजरा की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में भी ओलों की खबरें सामने आई हैं।मौसम विभाग ने पहले ही 3-4 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया था। विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई
    1
    राजस्थान में मौसम का कहर: पश्चिमी विक्षोभ से बीकानेर संभाग में भारी ओलावृष्टि, फसलें तबाह
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली। बीकानेर संभाग के अर्जुनसर, महाजन, बज्जू और नोखा समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में सफेद चादर बिछ गई और नजारा कश्मीर जैसा दिखने लगा।
इस बेमौसम मार से गेहूं, सरसों, जीरा और बाजरा की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में भी ओलों की खबरें सामने आई हैं।मौसम विभाग ने पहले ही 3-4 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया था। विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोटा में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, अपराधी बेख़ौफ़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, पुलिस वीआईपीज की सेवा पूजा में लगी हुई है, वीडियो कल का है जब बाइक सवार दो बदमाश दिन दहाड़े डॉक्टर की पत्नी के गले से चेन छीनने की कोशिश करते हैं...
    1
    कोटा में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, अपराधी बेख़ौफ़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, पुलिस वीआईपीज की सेवा पूजा में लगी हुई है, वीडियो कल का है जब बाइक सवार दो बदमाश दिन दहाड़े डॉक्टर की पत्नी के गले से चेन छीनने की कोशिश करते हैं...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नवीन डडवाडा में अज्ञात बदमाशों ने विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल ओर तांबा चुराया, बिजली गुल होने से ग्रामीणो को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना 2
    1
    नवीन डडवाडा में अज्ञात बदमाशों ने विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑयल ओर तांबा चुराया, बिजली गुल होने से ग्रामीणो को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना 2
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • MAA JOGANIA EPISODE -17......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    1
    MAA JOGANIA EPISODE -17......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    user_Shyam kumar Pokra
    Shyam kumar Pokra
    Bundi, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले की नव नियुक्त जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने 3/4/2026 शुक्रवार सायं 5:15 बजे शुभ मुहूर्त में कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व डॉ. मंजू उदयपुर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं गंगानगर में जिला कलक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा करते हुए जिले के विकास एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र गरीब एवं आमजन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करना, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने जिला कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा वहां संचालित कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले की नव नियुक्त जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने 3/4/2026 शुक्रवार सायं 5:15 बजे शुभ मुहूर्त में कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
इससे पूर्व डॉ. मंजू उदयपुर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं गंगानगर में जिला कलक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा करते हुए जिले के विकास एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र गरीब एवं आमजन तक पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करना, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके पश्चात जिला कलक्टर ने जिला कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा वहां संचालित कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • वीरता को सलाम: बिजली के चालू तारों के बीच बचाई जान ​जयपुर के ब्रह्मपुरी में तेज अंधड़ से गिरे टीन शेड के नीचे एक महिला दब गई। मौके पर पहुँचे हेड कांस्टेबल भागीरथ और चालक हंसराज ने अपनी जान जोखिम में डालकर, टूटकर गिरे बिजली के तारों (करंट) के बीच से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत SMS अस्पताल पहुँचाया, जहाँ अब महिला की हालत सामान्य है।
    1
    वीरता को सलाम: बिजली के चालू तारों के बीच बचाई जान
​जयपुर के ब्रह्मपुरी में तेज अंधड़ से गिरे टीन शेड के नीचे एक महिला दब गई। मौके पर पहुँचे हेड कांस्टेबल भागीरथ और चालक हंसराज ने अपनी जान जोखिम में डालकर, टूटकर गिरे बिजली के तारों (करंट) के बीच से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत SMS अस्पताल पहुँचाया, जहाँ अब महिला की हालत सामान्य है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बूंदी में आज का मौसम...
    1
    बूंदी में आज का मौसम...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.