मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में दो दिवसीय ज्यूडिशियल कोलोक्वियम ऑन ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह कार्यक्रम 15 मार्च को सम्पन्न होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के मा० मुख्य न्यायमूर्ति एवं मा० न्यायमूर्तिगण,अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड सहित राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारीगण, अभियोजन अधिकारीगण एवं गैर सरकारी संगठनों के सदस्यगण सहित 150 से अधिक अधिकारीगण व अन्य प्रतिभाग कर रहे है। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोलोक्वियम का उद्देश्य मानव तस्करी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और प्रभावी कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना है। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास, जांच प्रक्रिया और न्यायिक कार्रवाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को कानून, जांच और पीड़ित सहायता से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। *शुभारंभ अवसर पर मा. मुख्य न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यायिक प्रणाली, पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।* इस अवसर पर मा. उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश, मा० न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, उजाला के प्रभारी न्यायाधीश मा० न्यायमूर्ति श्री रवींद्र मैथानी, मा० न्यायमूर्ति श्री आलोक मेहरा, मा० न्यायमूर्ति श्री सुभाष उपाध्याय एवं मा० न्यायमूर्ति श्री सिद्वार्थ साह, अकादमी के निदेशक प्रदीप पन्त एवं मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता,जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, राज्य के विभिन्न जिलों के जिला जज सहित उजाला के अपर निदेशक शादाब बानो, अपर निदेशक तरूण, संयुक्त निदेशक मो० यूसुफ तथा सहायक निदेशक कार्तिकेय जोशी सहित पुलिस,विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, सीडब्लूसी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में दो दिवसीय ज्यूडिशियल कोलोक्वियम ऑन ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह कार्यक्रम 15 मार्च को सम्पन्न होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के मा० मुख्य न्यायमूर्ति एवं मा० न्यायमूर्तिगण,अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड सहित राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारीगण, अभियोजन अधिकारीगण एवं गैर सरकारी संगठनों के सदस्यगण सहित 150 से अधिक अधिकारीगण व अन्य प्रतिभाग कर रहे है। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोलोक्वियम का उद्देश्य मानव तस्करी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और प्रभावी कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना है। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास, जांच प्रक्रिया और
न्यायिक कार्रवाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को कानून, जांच और पीड़ित सहायता से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। *शुभारंभ अवसर पर मा. मुख्य न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यायिक प्रणाली, पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।* इस अवसर पर मा. उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश, मा० न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, उजाला के प्रभारी न्यायाधीश मा० न्यायमूर्ति श्री रवींद्र मैथानी, मा० न्यायमूर्ति श्री आलोक मेहरा, मा० न्यायमूर्ति श्री सुभाष उपाध्याय एवं मा० न्यायमूर्ति श्री सिद्वार्थ साह, अकादमी के निदेशक प्रदीप पन्त एवं मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता,जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, राज्य के विभिन्न जिलों के जिला जज सहित उजाला के अपर निदेशक शादाब बानो, अपर निदेशक तरूण, संयुक्त निदेशक मो० यूसुफ तथा सहायक निदेशक कार्तिकेय जोशी सहित पुलिस,विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, सीडब्लूसी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
- पिछले कई दिनों से मालरोड स्थित वाइन शॉप के समीप सीवर का गंदा पानी झील में जा रहा है। जल संस्थान को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं। बदबू से परेशान नजदीकी प्रतिष्ठानों के लोग के लोग बेहद नाराज हैं। देखिए वीडियो,,2
- Post by Kanchan Kanchan1
- बिलासपुर शहर की जामा मस्जिद के इमाम कारी अफ़रोज़ आलम ने कहा कि अल्लाह ने रमज़ान के पाक महीने में कुरआन को नाजिल किया और इसकी तिलावत करने और सुनने वाले दोनों के लिए ही सबाब बराबर है।उन्होंने मुसलमानों को हिदायत दी कि बुराईयों से बचें और इस्लाम के बताए रास्ते पर चलकर अच्छा इंसान बनें। वह शुक्रवार की रात मोहल्ला कायस्थान स्थित मस्जिद में बाद तरावीह कुरआन मुकम्मल के दौरान खिताब फरमा रहे थें। उन्होंने कहा अल्लाह ने हम पर रोजा नमाज़ फर्ज किया है,और इसके बिना वजह कज़ा नहीं करें,वरना अल्लाह हमें कभी माफ नहीं करेगा इसलिए आज ही हम इस्लाम के बताए मार्ग पर चलकर नेकी अख्तियार करें ताकि हमारा दीन और दुनिया दोनों बेहतरीन हो।इस दौरान कारी अफरोज़ आलम ने कुरआन की तिलावत की जबकि समा फराइज अनीस अहमद रहें।इस दौरान उपस्थित नमाजियों ने दोनों की फूल-मालाएं पहनाकर गुलपोशी की।आखिरी में मिष्ठान का वितरण किया गया।वहीं दूसरी ओर मस्जिद को खूबसूरत सजावट से सजाया गया था।इस मौकें पर कमेटी सदर मुमताज़ खां,सचिव साजिद खां, कोषाध्यक्ष वसीम खां,जहांगीर खां,शकील खां,पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हसन खां, जुनैद खां,अज़मिल,वाहिद मियां, हारून खां आदि मौजूद रहे।3
- कत्यूर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा, बजट और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। ब्लॉक सभागार में कत्यूर महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने की, जबकि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शोभा यात्रा, भजन संध्या, झांकियां, पारंपरिक चरखा प्रदर्शन, खेलकूद प्रतियोगिताएं और स्थानीय खानपान जैसे कार्यक्रमों को लेकर सुझाव दिए गए। साथ ही वर्ष 2025 के महोत्सव के व्यय का ब्यौरा भी रखा गया, जिसमें टेंट आदि व्यवस्थाओं पर लगभग 5.28 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई। इस बार महोत्सव के लिए अलग-अलग मदों में बजट स्वीकृति की संभावना बताई गई है और फिलहाल लगभग 9.43 लाख रुपये उपलब्ध बताए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि उपलब्ध बजट सीमित है, इसलिए सभी को मिलकर योजना बनानी होगी। वहीं शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है और इसे भव्य बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में ईओ धीरज कांडपाल, एसडीएम वैभव कांडपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, तहसीलदार निशा रानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, बीडीओ ख्याली राम, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, एडवोकेट डीके जोशी, संचालक नंदन अल्मियां सहित कई जनप्रतिनिधि और सभासद मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का भरोसा दिलाया। #KatyurMahotsav #Garud #UttarakhandNews #LocalFestival #MeraHaqNews1
- चंपावत 14 मार्च 2026, सूवि। टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, एसीएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, उपजिला चिकित्सालय में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण। जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपजिला चिकित्सालय टनकपुर से एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक उन्नत और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित एवं शीघ्र पहुंचाने में बड़ी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन (Phacoemulsification) मशीन का भी लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना से अब मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों की ओर नहीं जाना पड़ेगा तथा क्षेत्र के बुजुर्गों सहित सभी नेत्र रोगियों को विशेष लाभ मिलेगा। एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को बहल पेपर मिल्स लिमिटेड, काशीपुर (सीएसआर के अंतर्गत) उपलब्ध कराया गया है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर हृदय रोग, दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अस्पताल परिसर में स्थापित नई डायलिसिस मशीन का भी निरीक्षण किया तथा उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) का भी भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार तथा संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत श्रीमती अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, जिला महामंत्री श्री हिमेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय श्री केदार सिंह बृजवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- Post by इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद1
- खबर विडियो अल्मोड़ा जिले से है जहां रानीखेत,बग्वालीपोखर आदि स्थानों पर खाद्यपूर्ति विभाग छापेमारी कर रहा था इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती वहां पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों पर प्रश्नों की झड़ी लगा दी !! जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।1
- मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में दो दिवसीय ज्यूडिशियल कोलोक्वियम ऑन ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह कार्यक्रम 15 मार्च को सम्पन्न होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के मा० मुख्य न्यायमूर्ति एवं मा० न्यायमूर्तिगण,अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड सहित राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारीगण, अभियोजन अधिकारीगण एवं गैर सरकारी संगठनों के सदस्यगण सहित 150 से अधिक अधिकारीगण व अन्य प्रतिभाग कर रहे है। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोलोक्वियम का उद्देश्य मानव तस्करी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और प्रभावी कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना है। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास, जांच प्रक्रिया और न्यायिक कार्रवाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को कानून, जांच और पीड़ित सहायता से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। *शुभारंभ अवसर पर मा. मुख्य न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यायिक प्रणाली, पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।* इस अवसर पर मा. उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश, मा० न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, उजाला के प्रभारी न्यायाधीश मा० न्यायमूर्ति श्री रवींद्र मैथानी, मा० न्यायमूर्ति श्री आलोक मेहरा, मा० न्यायमूर्ति श्री सुभाष उपाध्याय एवं मा० न्यायमूर्ति श्री सिद्वार्थ साह, अकादमी के निदेशक प्रदीप पन्त एवं मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता,जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, राज्य के विभिन्न जिलों के जिला जज सहित उजाला के अपर निदेशक शादाब बानो, अपर निदेशक तरूण, संयुक्त निदेशक मो० यूसुफ तथा सहायक निदेशक कार्तिकेय जोशी सहित पुलिस,विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, सीडब्लूसी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।2
- गरुड़ में चेक वितरित चेक वितरित, आपका नाम कब आएगा लिए जानते हैं1