logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रेस नोट दिनांक- 10.05.2026* *थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।* *👉“प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला यात्री से चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी से संबंधित ₹15,920/- व घटना में प्रयुक्त टेंपो बरामद”* *➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही : महिला यात्री के बैग से जेवर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹15,920/- नकद एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद टेंपो बरामद-* *प्रतापगढ़।* दिनांक 01.05.2026 को वादिनी निवासी सरोजनी नगर, थाना नाजिराबाद, जनपद कानपुर नगर द्वारा थाना अंतू क्षेत्र में शादी समारोह से वापस जाते समय ऑटो में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैग का ताला तोड़कर सोने की चैन एवं चांदी की पायल चोरी किए जाने की सूचना दी गई। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 269/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशांत राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी भगवा मय हमराह कां0 श्याम सुंदर, का० विलास यादव, कां0 योगेंद्र, कां0 अंकित* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 269/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्त 1.रवींद्र वर्मा पुत्र संतराम वर्मा निवासी नेवादा दीवानगंज थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष 2. संदीप वर्मापुत्र सीताराम वर्मा निवासी पूरे मुस्तफा थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 25 वर्ष को 15920/- रुपये व 01 अदद टेंपो के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन जीआरपी बैरक के पास से गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्तों के कब्जे से ₹15,920/- बरामद किये गये। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई है।* *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग कुल चार व्यक्ति हैं जो स्टेशन से सवारी को बैठाकर उसका दिमाग इधर-उधर भटकाकर उसके बैग का ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ कीमती सामान चोरी कर लेते हैं तथा उक्त चोरी किए हुए सामान को लेकर हमारे दो अन्य साथी रास्ते में ही उतर जाते हैं। दिनांक 01.05.2026 समय लगभग तीन-चार बजे शाम को एक महिला सवारी तथा उसके लड़के को अपने टेंपो में बैठाकर गड़वारा से रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ के लिए चल दिए रास्ते में बैठी हुई सवारी का दिमाग भटका कर उसके बैग का ताला तोड़कर हम लोगों ने उसमें रखा एक जोड़ी पायल चांदी का व एक सोने की जंजीर को चोरी किया था तथा चोरी किए गए सोने की जंजीर व पायल को हम लोगों ने मिलकर आते-जाते राहगीर को ₹60,000 में बेच दिया 1 था जिसमें हम चारों लोगों द्वारा बराबर बराबर हिस्सों में बांट लिया गया जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को हिस्से में 15000 रुपए मिले थे जिसमें हम लोगों द्वारा और पैसे अपने मौज मस्ती में खर्च कर लिए गए हैं जो पैसा बचा है साहब इस सोने की चेन व चांदी की पायल का बचा हुआ शेष पैसा है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 01. रवींद्र वर्मा पुत्र संतराम वर्मा निवासी नेवादा दीवानगंज थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष । 02. संदीप वर्मापुत्र सीताराम वर्मा निवासी पूरे मुस्तफा थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 25 वर्ष । *बरामदगी-* चोरी से संबंधित 15920/- रुपये व 01 अदद टेंपो बरामद । *पुलिस टीम का विवरण-* उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी भगवा मय हमराह कां0 श्याम सुंदर, का० विलास यादव, कां0 योगेंद्र, कां0 अंकित थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।

3 hrs ago
user_Dharmendra Mishra
Dharmendra Mishra
Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
0b5e081c-ee4f-4733-8417-fee4fb38eb48

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • मुख्यमंत्री ने घूंघट के लिए टोक कुछ नया महिला ने कहा कि हमारा धर्म और संस्कार।
    1
    मुख्यमंत्री ने घूंघट के लिए टोक कुछ नया महिला ने कहा कि हमारा धर्म और संस्कार।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में बेला देवी के पीछे एक युवक का शव मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में बेला देवी के पीछे एक युवक का शव मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_H j
    H j
    Fruit & Vegetable Distributor पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र का 22 वर्षीय युवक संदीप तिवारी मुंबई से घर लौटते समय लापता हो गया है। 7 मई को ट्रेन में बैठने के बाद परिजनों से देर रात तक उसकी बात हुई, लेकिन सुबह से उसका फोन बंद है। परिवार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
    1
    प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र का 22 वर्षीय युवक संदीप तिवारी मुंबई से घर लौटते समय लापता हो गया है। 7 मई को ट्रेन में बैठने के बाद परिजनों से देर रात तक उसकी बात हुई, लेकिन सुबह से उसका फोन बंद है। परिवार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत अर्पित गुप्ता हत्याकांड मामला गरमाया सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत पात्रा ग्राम सभा में पिछले दिनों हुई अर्पित गुप्ता हत्या कल खुलासा न होने के कारण भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद घुटने कल बैठक कर रणनीति तैयार करने की घोषणा की है यदि अर्पित हत्याकांड का खुलासा जल्दी से जल्दी किया गया तो भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट अन्य जल त्याग कर सुल्तानपुर के तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन धरना देगा
    1
    लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत अर्पित गुप्ता हत्याकांड मामला गरमाया 
सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत पात्रा ग्राम सभा में पिछले दिनों हुई अर्पित गुप्ता हत्या कल खुलासा न होने के कारण भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद घुटने कल बैठक कर रणनीति तैयार करने की घोषणा की है यदि अर्पित हत्याकांड का खुलासा जल्दी से जल्दी किया गया तो भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट अन्य जल त्याग कर सुल्तानपुर के तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन धरना देगा
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *दो साल बाद एक छत के नीचे रहने को राजी हुए दम्पति* *रास्ट्रीय लोक अदालत ने बिछड़े परिवारों को मिलाया* सुल्तानपुर कोतवाली देहात के वजूपुर निवासी शिवकुमार विवाह के 2 साल बाद अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य एडवोकेट सीपी पांडे इस मामले का फॉलोअप कर रहे थे। तथा फैमिली कोर्ट तीन नम्बर में यह मामला विचाराधीन था। माननीय न्यायधीश की निगरानी में अलग अलग रह रहे पति-पत्नी का लगातार काउंसलिंग की जाती रही।पति सुनील कुमार ने रास्ट्रीय लोक अदालत का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।दोनों जोड़े माननीय न्यायालय के सामने एक दूसरे को माला पहनकर पुराने गिले शिकवे भूल गए और एक साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर मध्यस्थ अधिवक्ता ऋषिकेश बहादुर सिंह ,हरिराम सरोज,पैरालीगल वालंटियर अंजू सिंह ,अर्चना यादव ,योगेश यादव आदि मौजूद रहे।आज करीब सौ जोड़े एक हुए।
    1
    *दो साल बाद एक छत के नीचे रहने को राजी हुए दम्पति*
*रास्ट्रीय लोक अदालत ने बिछड़े परिवारों को मिलाया*
सुल्तानपुर कोतवाली देहात के वजूपुर निवासी शिवकुमार विवाह के 2 साल बाद अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य एडवोकेट सीपी पांडे इस मामले का फॉलोअप कर रहे थे। तथा फैमिली कोर्ट तीन नम्बर में यह मामला विचाराधीन था। माननीय न्यायधीश की निगरानी में अलग अलग रह रहे पति-पत्नी का लगातार काउंसलिंग की जाती रही।पति सुनील कुमार ने रास्ट्रीय लोक अदालत का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।दोनों जोड़े माननीय न्यायालय के सामने एक दूसरे को माला पहनकर पुराने गिले शिकवे भूल गए और एक साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर मध्यस्थ अधिवक्ता ऋषिकेश बहादुर सिंह ,हरिराम सरोज,पैरालीगल वालंटियर अंजू सिंह ,अर्चना यादव ,योगेश यादव आदि मौजूद रहे।आज करीब सौ जोड़े एक हुए।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुलतानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने ₹20 लाख कीमत के 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया गया, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस ने जनता से मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
    1
    सुलतानपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने ₹20 लाख कीमत के 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया गया, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस ने जनता से मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अकेली रह रही महिला की हत्या 🔥 पुलिस जांच में जुटी | सुलतानपुर से बड़ी खबर सुलतानपुर जनपद के बंधुआ कला थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में अकेली रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार मौके पर चोरी या लूटपाट के स्पष्ट साक्ष्य नहीं पाए गए हैं। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। 👉 इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक Charu Nigam ने क्या जानकारी दी… देखिए इस रिपोर्ट में
    1
    अकेली रह रही महिला की हत्या 🔥 पुलिस जांच में जुटी | सुलतानपुर से बड़ी खबर
सुलतानपुर जनपद के बंधुआ कला थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में अकेली रह रही एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं।
पुलिस के अनुसार मौके पर चोरी या लूटपाट के स्पष्ट साक्ष्य नहीं पाए गए हैं। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।
👉 इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक Charu Nigam ने क्या जानकारी दी… देखिए इस रिपोर्ट में
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहर में दिनदहाड़े गोलियां शहर में मचा हड़कंप
    1
    शहर में दिनदहाड़े गोलियां शहर में मचा हड़कंप
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.