जीला- प्रतापगढ तहसील-छोटीसादड *गंगेश्वर मेले में पहले दिन सांस्कृतिक संध्या संपन्न।* *प्रसिद्ध भजन गायक बालकृष्ण प्रजापति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु।* बम्बोरी।न्यूज बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर होली पर्व पर प्रतिवर्ष की भाति लगने वाला गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिवस रात्रिकालीन भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महेश टाक ग्रुप के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र भराडिया, सचिव किशन जनवा, उपाध्यक्ष बगदिराम जनवा, पुष्कर धाकड़,कोषाध्यक्ष नटवरलाल सुथार,गोवर्धन आमेटा,ऊकार गमोर,गणपत माली, गोपाल चतरावत,शंकर लाल सेन,गणपत काकर, हरीश गमोर, संतोष दास वैष्णव, पुजारी विष्णु नाथ उपस्थित रहे। भजन संध्या की शुरुआत भगवान शिव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। सभी अतिथियों का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया।इसके बाद प्रसिद्ध गायक बालकृष्ण प्रजापति की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजन— "सेठा सेठा में मारो सांवरो मारो सेठ" तथा "मारे गाड़ी मारे बंगला सब थारो है सेठ, मारो तो कई कोनी" पर श्रद्धालु झूम उठे और मंच के समीप नृत्य करने लगे। इसके पश्चात भजन गायक महेश टाक ने "रंग मत डारे रे मारा सेठ सांवरा" सहित कई मनभावन गीत प्रस्तुत किए, जिनके साथ श्रोताओं का उत्साह चरम पर पहुँच गया। प्रथम दिवस का यह सांस्कृतिक आयोजन भक्ति, संगीत और उमंग से सराबोर रहा। फोटो। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
जीला- प्रतापगढ तहसील-छोटीसादड *गंगेश्वर मेले में पहले दिन सांस्कृतिक संध्या संपन्न।* *प्रसिद्ध भजन गायक बालकृष्ण प्रजापति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु।* बम्बोरी।न्यूज बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर होली पर्व पर प्रतिवर्ष की भाति लगने वाला गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिवस रात्रिकालीन भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम
महेश टाक ग्रुप के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र भराडिया, सचिव किशन जनवा, उपाध्यक्ष बगदिराम जनवा, पुष्कर धाकड़,कोषाध्यक्ष नटवरलाल सुथार,गोवर्धन आमेटा,ऊकार गमोर,गणपत माली, गोपाल चतरावत,शंकर लाल सेन,गणपत काकर, हरीश गमोर, संतोष दास वैष्णव, पुजारी विष्णु नाथ
उपस्थित रहे। भजन संध्या की शुरुआत भगवान शिव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। सभी अतिथियों का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया।इसके बाद प्रसिद्ध गायक बालकृष्ण प्रजापति की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजन— "सेठा सेठा में मारो सांवरो मारो सेठ" तथा "मारे गाड़ी मारे बंगला सब थारो है सेठ, मारो तो कई कोनी" पर श्रद्धालु
झूम उठे और मंच के समीप नृत्य करने लगे। इसके पश्चात भजन गायक महेश टाक ने "रंग मत डारे रे मारा सेठ सांवरा" सहित कई मनभावन गीत प्रस्तुत किए, जिनके साथ श्रोताओं का उत्साह चरम पर पहुँच गया। प्रथम दिवस का यह सांस्कृतिक आयोजन भक्ति, संगीत और उमंग से सराबोर रहा। फोटो। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
- विरासत से विकास की राह पर चलते हुए जनजातीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार... मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पर्व की तरह हर्षोल्लास से मनाया जाएगा "भगोरिया उत्सव"1
- महर्षि वाल्मीकि रामधाम कुशलगढ़ में राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संगठन की बैठक एवं आमली ग्यारस पर हवन-यज्ञ व धर्मसभा श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में भगत, मेट, कोटवाल, माताएं-बहनें शामिल हुए। प्रतापगढ़ से पधारे जगदीश पुरी महाराज ने धर्म को सदाचार व सेवा से जोड़ने का संदेश दिया। बांसवाड़ा से आए विवेकानंद महाराज ने प्रेम, करुणा व सम्मान को मानव धर्म का आधार बताते हुए युवाओं से संस्कृति संरक्षण का आह्वान किया। कुशलगढ़ के नरसिंह गिरी महाराज ने संगठन की एकजुटता पर बल दिया। डॉक्टर वजहिग मईडा ने शिक्षा, संस्कार व समाज सेवा को उन्नति का आधार बताया। सभा को कल्लू महाराज, वेस्तारामजी वसुनिया, रामगिरिजी मईडा, कमलगिरीजी महाराज (मध्य प्रदेश), आनंदगिरी महाराज, छगनगिरी महाराज, कैलाशजी मईडा, कृष्णगिरी महाराज सहित अन्य संतों ने भी संबोधित किया। अंत में धर्म रक्षा व समाज की एकता का संकल्प लिया गया।1
- दुर्घटना में घायल गोठड़ा की महिला की उपचार के दौरान हुई मौत ,ओवरटेक के दौरान ट्रेक्टर ने मारी थी टक्कर... #aspurcity #dungarpur #dungarpurpolice1
- Post by Bapulal Ahari1
- Alote मंडी से सोयाबीन गेहूं सरसों के क्वालिटी के अनुसार भाव इस वीडियो में दिनांक 27 फरवरी 20261
- विरासत से विकास की राह पर चलते हुए जनजातीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार... मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पर्व की तरह हर्षोल्लास से मनाया जाएगा "भगोरिया उत्सव"1
- आगामी त्योहारों व चुनावों को लेकर आनंदपुरी थाना परिसर में थानाधिकारी कपिल पाटीदार की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों, शांति समिति, ग्राम रक्षक दल, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों तथा यूथ सीएलजी सदस्यों की विस्तृत बैठक आयोजित हुई। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अफवाहों व भड़काऊ संदेशों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने, शराब पीकर वाहन चलाने व तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग देने और त्योहारों व चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया।1
- श्रीमद् भागवत कथा संत श्री पंडित कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से आज का तीसरा दिन गांव कानाहेड़ा तहसील सुवासरा जिला मंदसौर1
- Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si1