logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घूसखोर दबोचा गया,नामांतरण के एवज में मांगी थी रिश्वत,दस हजार में तय हुई थी डील। ​भिंड जिले के मेहगांव में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन के नामांतरण के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ​सिमार हल्के में पदस्थ पटवारी संजय बघेल पर आरोप है कि उसने फरियादी राघवेंद्र बघेल से जमीन नामांतरण के काम के लिए शुरुआत में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के दौरान 10,000 रुपये में सौदा तय हुआ। फरियादी का यह भी आरोप है कि नामांतरण के सिलसिले में बातचीत के दौरान पटवारी ने उसके साथ अभद्रता भी की थी। ​रिश्वत की मांग और पटवारी के दुर्व्यवहार से परेशान होकर राघवेंद्र ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर से कर दी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। ​गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने फरियादी को 5,000 रुपये देकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही राघवेंद्र ने पटवारी संजय बघेल को 5,000 रुपये दिए और उसने रकम अपने कब्जे में ली, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

1 hr ago
user_कृष्ण कांत शर्मा
कृष्ण कांत शर्मा
Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

घूसखोर दबोचा गया,नामांतरण के एवज में मांगी थी रिश्वत,दस हजार में तय हुई थी डील। ​भिंड जिले के मेहगांव में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन के नामांतरण के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ​सिमार हल्के में पदस्थ पटवारी संजय बघेल पर आरोप है कि उसने फरियादी राघवेंद्र बघेल से जमीन नामांतरण के काम के लिए शुरुआत में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के दौरान 10,000 रुपये में सौदा तय हुआ। फरियादी का यह भी आरोप है कि नामांतरण के सिलसिले में बातचीत के दौरान

पटवारी ने उसके साथ अभद्रता भी की थी। ​रिश्वत की मांग और पटवारी के दुर्व्यवहार से परेशान होकर राघवेंद्र ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर से कर दी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। ​गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने फरियादी को 5,000 रुपये देकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही राघवेंद्र ने पटवारी संजय बघेल को 5,000 रुपये दिए और उसने रकम अपने कब्जे में ली, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भिंड ग्वालियर हाईवे पर छीमका गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना, बड़ा हादसा टला भिंड ग्वालियर हाईवे पर छीमका गांव के पास गुरुवार को लगभग 2:00 बजे गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें केंटर वाहन अनियंत्रित हो गया।और कार में टक्कर मार दी। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में एक बड़ा हादसा टल गया सूचना लगते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
    1
    भिंड ग्वालियर हाईवे पर छीमका गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना, बड़ा हादसा टला
भिंड ग्वालियर हाईवे पर छीमका गांव के पास गुरुवार को लगभग 2:00 बजे गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें केंटर वाहन अनियंत्रित हो गया।और कार में टक्कर मार दी। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में एक बड़ा हादसा टल गया सूचना लगते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जसवंतनगर में हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल संपन्न: अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा स्थित दरगाह हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल और कुल शरीफ गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़ी और देश में अमन-चैन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। सालाना गुशल की रस्म मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में अदा की गई। मजार शरीफ को गुलाब जल और संदल के मिश्रण से स्नान कराया गया, जिसके बाद सुगंधित इत्र लगाया गया। अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाई और गुलाब के फूलों की मालाएं पेश कीं। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया। इस कार्यक्रम में मौलाना हाफिज कमालुद्दीन अशरफी, पेश इमाम ईदगाह, हाजी हाफिज सईद आलम करहलवी, हाजी मोहम्मद सलीम और सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम सहित अजहर मुल्ला, अमजद, अजमल, अकरम, इलियास, मोहम्मद अली तथा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति और अकीदतमंद मौजूद रहे। गुशल की रस्म संपन्न होने के बाद कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से फातिहा पढ़ी। इसके उपरांत तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में देश में भाईचारे, आपसी सौहार्द, अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस अवसर पर सभासद मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आसिफ, भूरे खां, शफीक पप्पू, हासिम, शेखू, मोहम्मद जानिब, क्रांति शाह, शौहिल और इकलाख के साथ बड़ी संख्या में अन्य अकीदतमंद भी उपस्थित थे।
    1
    जसवंतनगर में हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल संपन्न: अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी 
जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा स्थित दरगाह हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल और कुल शरीफ गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़ी और देश में अमन-चैन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
सालाना गुशल की रस्म मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में अदा की गई। मजार शरीफ को गुलाब जल और संदल के मिश्रण से स्नान कराया गया, जिसके बाद सुगंधित इत्र लगाया गया। अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाई और गुलाब के फूलों की मालाएं पेश कीं। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया।
इस कार्यक्रम में मौलाना हाफिज कमालुद्दीन अशरफी, पेश इमाम ईदगाह, हाजी हाफिज सईद आलम करहलवी, हाजी मोहम्मद सलीम और सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम सहित अजहर मुल्ला, अमजद, अजमल, अकरम, इलियास, मोहम्मद अली तथा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति और अकीदतमंद मौजूद रहे।
गुशल की रस्म संपन्न होने के बाद कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से फातिहा पढ़ी। इसके उपरांत तबर्रुक (प्रसाद) का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में देश में भाईचारे, आपसी सौहार्द, अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई।
इस अवसर पर सभासद मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आसिफ, भूरे खां, शफीक पप्पू, हासिम, शेखू, मोहम्मद जानिब, क्रांति शाह, शौहिल और इकलाख के साथ बड़ी संख्या में अन्य अकीदतमंद भी उपस्थित थे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी
    1
    इटावा:- राखी with खाकी

पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी


इटावा:- राखी with खाकी
पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी
    user_रजत सिंह
    रजत सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मौ नगर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के आह्वान पर गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को मौ नगर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान मौ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित अन्य जरूरी सामान की कीमतों में वृद्धि से गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन को राहत प्रदान करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग रखी गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे और सरकार से जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग करते रहेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आमजन को राहत देने की मांग की।
    1
    मौ नगर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

मौ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के आह्वान पर गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को मौ नगर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान मौ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन की परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित अन्य जरूरी सामान की कीमतों में वृद्धि से गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन को राहत प्रदान करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग रखी गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लगातार उठाते रहेंगे और सरकार से जनहित में आवश्यक कदम उठाने की मांग करते रहेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से आमजन को राहत देने की मांग की।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तलाश गुमशुदा इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना एक नाबालिक लड़की हुई लापता ऑटो में बैठकर जाते दिखी सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद
    1
    तलाश गुमशुदा 
इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना 
एक नाबालिक लड़की हुई लापता 
ऑटो में बैठकर जाते दिखी 
सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम... जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
    1
    समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम...
जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
    user_रविन्द्र सेजवार
    रविन्द्र सेजवार
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गोहद नगर के वार्ड नंबर दो बरथरा रोड पर लोगों के घरों में भरा नालों का गंदा पानी, लोग हो रहे परेशान गोहद नगर के वार्ड नंबर 2 बरथरा रोड पर रहने वाले लोगों के घरों में नालों का गंदा पानी भर गया है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड वासियों ने गुरुवार को लगभग 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया।कि नगर पालिका द्वारा वार्ड के नालों की साफ सफाई नहीं कराई गई जिसके कारण लोगों के घरों में पानी भर रहा है।
    1
    गोहद नगर के वार्ड नंबर दो बरथरा रोड पर लोगों के घरों में भरा नालों का गंदा पानी, लोग हो रहे परेशान
गोहद नगर के वार्ड नंबर 2 बरथरा रोड पर रहने वाले लोगों के घरों में नालों का गंदा पानी भर गया है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड वासियों ने गुरुवार को लगभग 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया।कि नगर पालिका द्वारा वार्ड के नालों की साफ सफाई नहीं कराई गई जिसके कारण लोगों के घरों में पानी भर रहा है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भिण्ड मौ भारी बारिश के बावजूद ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में समाजजन जुलूस में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान धार्मिक नारों और नात-ए-पाक से माहौल खुशनुमा नजर आया। भारी बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए।
    1
    भिण्ड मौ भारी बारिश के बावजूद ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में समाजजन जुलूस में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान धार्मिक नारों और नात-ए-पाक से माहौल खुशनुमा नजर आया। भारी बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल* *बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल* दतिया/बड़ौनी। बड़ौनी नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित कब्रिस्तान में बस्ती का गंदा पानी भरने का मामला सामने आया है। इससे कब्रिस्तान में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कब्रिस्तान परिसर में गंदा पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की व्यवस्थाओं और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय के सामने ही यदि इस तरह गंदा पानी भर रहा है, तो नगर की अन्य बस्तियों में सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही भाजपा और मोहन सरकार के विकास के दावे हैं? क्या यही बड़ौनी नगर परिषद का 'चीखता हुआ विकास' है?
    1
    *बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल*
*बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल*
दतिया/बड़ौनी। बड़ौनी नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित कब्रिस्तान में बस्ती का गंदा पानी भरने का मामला सामने आया है। इससे कब्रिस्तान में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कब्रिस्तान परिसर में गंदा पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की व्यवस्थाओं और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय के सामने ही यदि इस तरह गंदा पानी भर रहा है, तो नगर की अन्य बस्तियों में सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वहीं, वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही भाजपा और मोहन सरकार के विकास के दावे हैं? क्या यही बड़ौनी नगर परिषद का 'चीखता हुआ विकास' है?
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.