जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी।* *बुलन्दशहर* ======== *जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी।* =============================== अवगत कराना है कि आज दिनांक 11.03.2026 को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा दिनांक 14.03.2026 व 15.03.2026 को दो पालियों में 4543 पदों पर आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को सुचारू, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा महोदय द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भर्ती स्थल एवं उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में रहे साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा अभ्यर्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रखर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

- बुलंदशहर ब्रेकिंग खुर्जा:सीएम योगी की माताजी पर टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ता, खुर्जा में फूंका पुतला। आरोपी 'मुल्ला अब्दुल्ला सलीम' के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। भाजपाइयों का कहना सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आरोपी जाए जेल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर खुर्जा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। जेवर रोड चौराहे पर आरोपी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की गई। भाजपाइयों ने एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि ऐसी टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैला रही हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जेवर अड्डा चौराहे का मामला।2
- बुलन्दशहर : रसोई गैस की किल्लत को लेकर आपूर्ति विभाग हुआ सजग सभी गैस एजेंसी होल्डर की मीटिंग बुलाकर की गई डिमांड और सप्लाई की समीक्षा समीक्षा के बाद बोले डीएसओ गैस की कोई कमी नहीं ब्लैक मार्केटिंग वालों पर रखी जाएगी सख्त नजर कमर्शियल गैस कनेक्शन वालों को बरतना होगा संयम सर्वर की खराबी के कारण मोबाइल से बुकिंग करने में हो रही दिक्कत सभी परेशानियों का होगा समाधान ग्राहकों से धैर्य रखने की अपील3
- ब्रेकिंग बुलंदशहर बुलंदशहर: गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग और ओटीपी नंबर नहीं मिलने से गैस लेने में हो रही परेशानी है गैस एजेंसियो पर गैस लेने वालों की लगी लंबी-लंबी लाइन गैस एजेंसियों पर गैस लेने वाले उपभोक्ता बोले बुकिंग नहीं होने की वजह से गैस मिलने में हो रही परेशानी उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग होने के बाद भी ओटीपी नंबर नहीं मिल रहा इस कारण भी गैस नहीं मिल रही है गैस उपभोक्ता बोले कई कई दिनों तक बुकिंग नहीं हो रही है और बिना गैस लिए ही घर लौट कर जाना पड़ता है गैस नहीं मिलने से लोगों के चेहरों पर निराशा दिखाई दी बाइट: गैस उपभोक्ताओं बाइट:अभय सिंह (DSO बुलंदशहर)1
- Post by Irfan Tomar1
- हैरान कर देने वाली खबर बुलंदशहर से! कोतवाली देहात क्षेत्र की वलीपुरा नहर पर आज एक युवती ने मौत की छलांग लगा दी। लेकिन खुदकुशी के इस प्रयास से पहले जो मंजर दिखा, उसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। युवती ने नहर की दीवारों और पत्थरों पर कोयले से अपने दोस्त के लिए एक आखिरी और भावुक संदेश लिखा। जैसे ही युवती ने उफनती नहर में छलांग लगाई, वहां मौजूद एक जांबाज युवक ने अपनी जान की बाजी लगा दी। युवक ने फौरन पानी में कूदकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्यार का जुनून या कोई गहरा दर्द? आखिर क्यों इस युवती ने पत्थरों पर अपनी दास्तां लिखी? पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। बुलंदशहर टाइम्स के लिए, अमन वर्मा की रिपोर्ट। #SucideAttempt #Viralvideo #Bulandshahr #valipura #BulandshahrTimesNews BTN241
- सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के संस्थापक आकाश भारद्वाज अटारी वाले ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज के आव्हान गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के अंतर्गत आगामी 11 मार्च 2026 को गौरक्ष युवा वाहिनी के बैनर तले गौ भक्त एवम् सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जहांगीरपुर से उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील जेवर तक पद यात्रा निकाल कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जेवर को सौंपा जाएगा। गौ रक्षा युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् अंतराष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के संस्थापक आकाश गुरुजी अटारी वाले ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने 11 मार्च को समस्त गौ भक्त एवम् सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में एकत्रिति होने की अपील की है। साथ ही उप जिलाधिकारी जेवर को पत्र के माध्यम से 11 मार्च को अपराह्न 2 बजे कार्यालय में ज्ञापन प्राप्त करने का अनुरोध किया है।1
- Post by BKMU प्रदेश अध्यक्ष एसके सोलंकी2
- गुलावठी के मोहल्ला रामनगर में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 14 वर्षीय बालक कैफ के सिर में गोली लगने से गंभीर रूप घायल4