खैरथल की दीक्षा सोनी ने 98% अंक लाकर रचा इतिहास, 2023-24 की राजस्थान टॉपर प्राची सोनी की बहन है दीक्षा सोनी खैरथल जिले की एक्सिस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीक्षा सोनी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। दीक्षा ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि दीक्षा सोनी, वर्ष 2023-24 की राजस्थान टॉपर रही प्राची सोनी की बहन हैं। एक ही परिवार की दो बेटियों द्वारा लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे खैरथल क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। दीक्षा ने गणित में 100 अंक सहित सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन और परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है, जो यह दिखाती है कि मेहनत और निरंतर प्रयास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- mere khate waqt gud ke andar ek Kala bichhu nikala tha Jo ki agar main anjane mein usko Koi meethi Seva Kendra Dal deta hun sab uska asar aapse samajh sakte hain kripya suprabhat hota hai mere barbad Saman banaya jaaye ine sab samanon Ko acche se maar kar1
- शेरा पहलवान को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पहलवान को सम्मानित किया1
- Post by Janta Seva841
- Post by Ram Mishra1
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है। संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया। संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।4
- रेवाड़ी के गांव रामपुरा में 15 कुत्तों को मार डाला जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई और यह मामला सरपंच तक पहुंचा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किया द्वारा आप कुत्तों को मारते नजर आए उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं1
- ग्रार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। *खैरथल में सम्मान समारोहः सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान* *रैली के साथ सम्मान समारोहः SVM स्कूल खैरथल में टॉपर्स का अभिनंदन* खैरथल / हीरालाल भूरानी किशनगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय (S.V.M. Sec. School) खैरथल में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति वरुण डाटा ने की, जबकि सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक विशाल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया। कोर्डिनेटर राजेश जोशी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कोमल कुमारी ने 97%, योगिता ने 96.83%, भुवन एवं चार्मी ने 96.33% तथा मोनिका एवं धैर्य ने 96% अंक प्राप्त किए। कुल 27 में से 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8वीं में 20 में से 19 तथा कक्षा 5वीं में 23 में से 19 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सैनी ने किया। समारोह के बाद अतिथियों ने सम्मान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1