राशन डीलरों की बैठक संपन्न, बनवारी जोशी निर्विरोध तीसरी बार बने अध्यक्ष बकाया कमीशन भुगतान नहीं होने व छिजत नहीं मिलने पर 1 मार्च से हड़ताल की चेतावनी #rasan गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी में उदेई मोड़ स्थित नई थोक सब्जी मंडी परिसर में रविवार को राशन डीलर एसोसिएशन (राशन विक्रेता संघ) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में राशन डीलरों ने भाग लिया और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया से हुई, जिसमें सर्वसम्मति से बनवारी जोशी को राशन विक्रेता संघ (शहर) गंगापुर सिटी तहसील अध्यक्ष पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का उपस्थित डीलरों ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और डीलरों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में राशन डीलरों के सामने आ रही प्रमुख समस्याओं—विशेष रूप से छीजत (घटतौली), बकाया कमीशन भुगतान तथा मानदेय बढ़ाने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। डीलरों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सरकार से बकाया कमीशन के भुगतान और उचित मानदेय की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। बैठक में मौजूद ग्रामीण क्षेत्र राशन डीलर तहसील अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर, बामनवास तहसील अध्यक्ष केदार लाल मीणा तथा वजीरपुर तहसील अध्यक्ष सोमराज मीणा ने कहा कि समय पर कमीशन नहीं मिलने से राशन डीलरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि कई डीलरों के लिए परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है। डीलरों ने यह भी बताया कि रसद विभाग से मिलने वाला गेहूं निर्धारित मात्रा से 1 से 2 क्विंटल तक कम प्राप्त हो रहा है, जिससे वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और डीलरों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार शीघ्र बकाया कमीशन का भुगतान नहीं करती है व छिजत नहीं दे ती है तो 1 मार्च से राशन डीलर हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में सरकार को सीधी चेतावनी भी दी गई। बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा डीलरों के अधिकारों के लिए संयुक्त रूप से संघर्ष करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंसूर खान,मोहन माली, ताहिर खान, राजेंद्र गुप्ता, खलील, पवन गुप्ता, इरशाद खान, बादशाह खान सहित अनेक राशन डीलर उपस्थित रहे।

- गंगापुर सिटी में व्यापारियों की अनूठी पहल नया बाजार में व्यापारी ने खुद संभाली सफाई की कमान1
- गंगापुर सिटी में निकल रहे हैं बायपास नेशनल हाईवे से जुड़ा मामला जहां पर 18 गांव के लोग देश में ग्रामीणों का कहना कि हमें हाईवे से हो रहे नुकसान एवं हाईवे में जा रही जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा जबकि कुछ भूमाफिया और अधिकारियों ने मिलकर कुछ जमीन को सरकारी जमीन बात कर उसका बहुत अच्छा फायदा उठाया है और उचित मुआवजा ले रहे हैं जबकि और किसानों को भी उचित मुआवजा मिलना चाहिए1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- चाकू व डंडो से 2 युवकों पर किए जानलेवा हमले में एक युवक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस आरोपीयों की तलाश में जुटी करौली जिला मुख्यालय के केशवपुरा पुलिया के पास शनिवार देर शाम को 10-15 लोगों ने अचानक घेर कर चाकू और सरिया व डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें दोनों युवको पर हुए जानलेवा हमला के कारण गंभीर घायल होने की स्थिति को भांप हमलावर उन्हें घायलावस्था में छोडकर रफूचक्कर हो गए। घायल युवकों में कुलदीप सिंह जादौन व उनका दोस्त शुभम पांचाल घायल हो गए।जिन्हें परिजनों को सूचना कर मौके पर बुलाया एवं दोनों घायल युवकों को करौली जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया व मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने सहित युवकों पर किए गए जानलेवा हमले के आरोपीयों की पहचान कर गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए है। जिला अस्पताल में उपचाराधीन जानलेवा हमले में घायल एक युवक शुभम की हालत गंभीर बनी होने सहित स्वास्थ्य में सुधार नही आया तो उच्चीकृत अस्पताल में रैफर करने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही है।1
- हिंडौन सिटी। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा करौली के पांच तहसील अध्यक्षों के चुनाव नामांकन के ही दिन रविवार को निर्विरोध संपन्न हुए। मुख्य चुनाव प्रभारी धर्मराज जांगिड़ ने बताया कि करौली जिले की हिंडौन तहसील में तहसील प्रभारी, चुनाव अधिकारी व बूथ प्रभारी की मौजूदगी में समाज बंधुओ ने सर्वसम्मति से क्यारदा कलां निवासी प्रकाश चंद को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। श्री महावीरजी तहसील में तहसील प्रभारी, चुनाव अधिकारी व बूथ प्रभारी की मौजूदगी में समाज बंधुओ ने सर्वसम्मति से रमेश चंद प्रेमी को निर्विरोध अध्यक्ष चुनाव चुना है। इसी तरह बालाघाट तहसील में तहसील प्रभारी, चुनाव अधिकारी व बूथ प्रभारी की मौजूदगी में समाज बंधुओ ने सर्वसम्मति से भंडारी निवासी महेश चंद जांगिड़ को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। इसी तरह कुडगांव तहसील में तहसील प्रभारी, चुनाव अधिकारी व बूथ प्रभारी की मौजूदगी में समाज बंधुओ ने सर्वसम्मति से सलेमपुर निवासी राजू जांगिड़ को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। सपोटरा तहसील में तहसील प्रभारी, चुनाव अधिकारी व बूथ प्रभारी की मौजूदगी में समाज बंधुओ सर्वसम्मति से राजेश जांगिड़ को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। महासभा के करौली जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गोवर्धन पुरा वालों ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्षों को दायित्व निर्वहन के लिए आवाहन किया। इस मौके पर महासभा के पदाधिकारी व समाज बंधुओ ने पांच तहसीलों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।2
- सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मृत्यु। सपोटरा. अडूदा गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान सपोटरा के उप जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सवाई माधोपुर जिले के मुराडा गांव निवासी रमेश मीणा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। रविवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2
- लालसोट में सम्मान समारोह सम्पन्न लालसोट में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात पर विधायक का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान गौरव पथ का शिलान्यास भी किया गया। विधायक ने कहा कि कॉलेज से करीब 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा और पशुपालकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। गौरव पथ को सीसी रोड के रूप में उच्च गुणवत्ता से बनाया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का संकल्प दोहराया।5
- गंगापुर सिटी मन की बात के 131 में संस्करण को भाजपा कार्यकर्ता ने सुना इस मौके पर निरवर्तमान नगर परिषद सभापति शिव रतन अग्रवाल मौजूद रहे1