सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता समेत सांड ने कई लोगों को किया घायल सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता समेत सांड ने कई लोगों को किया घायल फतेहगंज पश्चिमी _ नमाज पढ़कर लौट रहे सभासद के पिताजी पर सांड ने किया जानलेवा हमला। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंसारी उत्तरी, वार्ड नंबर 7 के सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद उम्र 70 वर्ष सब्जी मंडी के पास जमा मस्जिद में नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक राजा चौक पर सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे सभासद के पिता के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद मोहल्ले वालों ने सांड को डंडा फटकार कर भगाया। घायल नूर मोहम्मद को उनके परिजनों तुरंत ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद के घायल होने की सूचना पर मोहल्ले वाले उन्हें देखने पहुंचे सभासद के पिता के घायल होने की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, तस्लीम उर्फ टिंकू, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सभासद प्रदीप गुप्ता समेत आदि लोग भी पहुंचे और सभी ने सभासद के पिता नूर अहमद के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना एवं दुआ की। मौके पर मौजूद कस्बा वासियों एवं मोहल्ले वालों ने अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर से आवारा घूम रहे सांड को पड़कर गौशाला भिजवाने की मांग की। इसी तरह मोहल्ला माली निवासी पत्रकार राजकुमार कश्यप सब्जी मंडी से अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रहे थे तभी सांड ने हमला कर दिया जिनमें उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। इसी तरह मोहल्ला अंसारी पूर्वी वार्ड नंबर 14 निवासी सभासद जाकिर हुसैन पर (विजार) सांड ने अचानक हमला। जिससे सभासद जाकिर हुसैन घायल हो गये।

- भाई बना भाई का कातिल! नवाबगंज में ईंट मारकर हत्या, 2 आरोपी हिरासत में 📢 एंकर इंट्रो: बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने ही भाई के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।1
- “दो गज जमीन के लिए भाई बना भाई का कातिल! बरेली में ईंट मारकर छोटे भाई की हत्या, परिवार में मचा कोहराम” बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिजोलिया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग यही सवाल कर रहे हैं कि क्या अब जमीन के खातिर लोग अपने खून के रिश्तों की भी कीमत भूलते जा रहे हैं। पूरे मामले में मृतक की पत्नी और एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली के सिजौलिया गाँव में एक व्यक्ति ने अपने भाई के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।1
- बरेली के तारा पैलेस में आतीफ मेमोरियल पतंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 32 पतंगबाजों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने रंगीन पतंगों से आसमान में शानदार हुनर दिखाया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था।1
- बरेली में सरकारी ज़मीन पर बिना अनुमति के एक दुकान खड़ी कर दी गई है। इस अवैध कब्ज़े पर अब स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई का इंतज़ार है।1
- बरेली के बहेड़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी अरुण गुप्ता पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- बरेली जिले के फरीदपुर तहसील क्षेत्र के बुधौली अमृता खास गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।1
- बरेली में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जहाँ 2 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी स्कूटी से अफीम सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सख्त घेराबंदी में उन्हें धर दबोचा गया।1