Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sonipat News:विकास नगर इलाके में भीषण आग ने झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 200 से लेकर 1000+ झुग्गियां जलकर राख विकास नगर इलाके में भीषण आग ने झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 200 से लेकर 1000+ झुग्गियां जलकर राख हो गईं और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए।  आग इतनी भयानक थी कि गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटते रहे, जिससे आग और तेजी से फैल गई और इलाके में दहशत मच गई।  कुछ खबरों के मुताबिक इस हादसे में बच्चों की मौत भी हुई और कई लोगों का सब कुछ जलकर खत्म हो गया।  सुबह जब लोग लौटे, तो वहां सिर्फ जली हुई झोपड़ियां और टूटी उम्मीदें बची थीं…  💔 “एक रात में उजड़ गई सैकड़ों जिंदगियां…” दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, फिलहाल प्रशासन राहत और जांच में जुटा है।
Natural News
Sonipat News:विकास नगर इलाके में भीषण आग ने झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 200 से लेकर 1000+ झुग्गियां जलकर राख विकास नगर इलाके में भीषण आग ने झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 200 से लेकर 1000+ झुग्गियां जलकर राख हो गईं और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए।  आग इतनी भयानक थी कि गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटते रहे, जिससे आग और तेजी से फैल गई और इलाके में दहशत मच गई।  कुछ खबरों के मुताबिक इस हादसे में बच्चों की मौत भी हुई और कई लोगों का सब कुछ जलकर खत्म हो गया।  सुबह जब लोग लौटे, तो वहां सिर्फ जली हुई झोपड़ियां और टूटी उम्मीदें बची थीं…  💔 “एक रात में उजड़ गई सैकड़ों जिंदगियां…” दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, फिलहाल प्रशासन राहत और जांच में जुटा है।
More news from दिल्ली and nearby areas
- #DelhiFire #AzadpurFlyover #AdarshNagarPolice #CarFireDelhi #WagonRFire #PoliceBravery #NewbornRescue #DelhiPolice #BreakingNewsDelhi #FireIncident #OlaCab #AzadpurNews #OkhlaHospital #PublicSafety #DelhiNews1
- बागपत के सिसाना गांव के खादर क्षेत्र मे जंगल में भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के खेतों मे खड़ी गेहू की फसल की ओर बढ़ने लगी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका पैदा हो गई। आग की सूचना मिलते ही गांव के दर्जनो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए पानी, मिट्टी और हरे पेड़ो की टहनियो का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणो ने आग को खेतों तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। यदि समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता, तो सैकड़ो बीघा गेहू की फसल जलकर राख हो सकती थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता। ग्रामीणो की सूझबूझ और एकजुटता से एक बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया। ग्रामीणो ने बताया कि खादर क्षेत्र मे सूखी घास और झाड़ियो की अधिकता के कारण आग तेजी से फैली है। उन्होंने प्रशासन से समय-समय पर क्षेत्र की सफाई कराने और भविष्य मे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। इस घटना के बाद गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणो से अपील की जा रही है कि वे जंगल या खेतों के आसपास आग जलाने से बचें, ताकि भविष्य मे इस तरह की घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो ।1
- राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एमसीडी कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को शाम करीब 7:30 बजे अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि राजीव पर कुछ हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और उसे चाकू से गोद डाला। गंभीर रूप से घायल युवक को बचाने का मौका भी नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं और पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।1
- स्वरूपनगर के अमृत विहार इलाके में रविवार शाम एक मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि एक युवक जान बचाने के लिए जलते फ्लोर से कूद गया और बिजली के तारों पर लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया। वहीं दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।1
- ''आपको जल्दबाजी क्यों है? महिला विधेयक के पक्ष में है हम...आप जनगणना क्यों नहीं कराना चाहते? जैसे ही जनगणना होगी वैसी ही हम लोग जाति जनगणना मांगेगे...और जाति जनगणना होगी वैसे ही हम आरक्षण मांगेगे...इसीलिए आप लोग धोखा देकर आना चाहते हो''... महिला आरक्षण बिल को लेकर लोकसभा में हंगामे के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान1
- गाजीपुर ब्लॉक रेवतीपुर। विनय कुमार दुबे। पंचायत भवन के दुर्दशा देख सकते हैं आप गाजीपुर जिले में बीजेपी की राज्य में पंचायत भवन में क्या-क्या हो रहा है कोई देखने वाला नहीं प्रधान कीव्यवस्था प्रधान की व्यवस्था है या जिला स्तरीय लोगों के द्वारा इस तरह की व्यवस्था बनाई गई है अधिकारियों की इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है रास्ता भी सही नहीं हैपत्रकार विनय कुमार दुबे गाज़ीपुर1
- राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से जुड़े एक बड़े ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष पाल सिंह उर्फ रुबल के रूप में हुई है, जो कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई–रोहित गोदारा गैंग का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने इंस्पेक्टर मन सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम के नेतृत्व में, एसीपी संजय कुमार नागपाल की निगरानी में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह गिरफ्तारी 14 मार्च 2026 को दर्ज FIR नंबर 49/26 के तहत की गई है, जिसमें बीएनएस, आर्म्स एक्ट और यूएपीए की धाराएं पहले से लागू हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, जिसे पाकिस्तान की ISI का समर्थन मिलने की भी आशंका है। आरोपी हर्ष पाल सिंह, जो गाजियाबाद के इंदिरापुरम का निवासी है और दिल्ली के कृष्णा नगर में रेस्टोरेंट चलाता है, गैंग और पीड़ितों के बीच “सेटलमेंट एजेंट” की भूमिका निभाता था। वह विदेशों से आने वाली धमकी कॉल्स के जरिए कारोबारियों से वसूली करवाने में अहम कड़ी था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने दुबई और बैंकॉक में गैंग के सदस्यों से मुलाकात की थी और ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए अपने आपराधिक नेटवर्क को मजबूत किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक इटली निर्मित सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस पूरे मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 24 विदेशी हथियार और 216 कारतूस पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस अंतरराष्ट्रीय साजिश के अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है1
- दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-6 स्थित डीसी चौक के पास दो महिलाओं के बीच सरेआम झगड़े का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के बाल नोचे और सड़क पर ही जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं, जबकि कोई भी बीच-बचाव करता नहीं दिख रहा। फिलहाल झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।1
- आउटसोर्सिंग एजेंसी एवं एजेंसी के श्रमिकों द्वारा उपद्रवी व्यवहार करने पर एजेंसी भी होगी ब्लैकलिस्टेड, किया जाएगा लाईसेंस निरस्त।श्रमिकों का वेतन 13690-16868 तक बढ़ाये जाने के लिए मा॰ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद।सभी शांति बनाये रखें हिंसा पर होगी सख्त कार्रवाई #नोएडा1