रामगढ़ चौक में पी एम एस एम ए के तहत 37 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच। रामगढ़ चौक में पी एम एस एम ए के तहत 37 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच। 13 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को किया गया लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत डॉ निवेदिता कुमारी के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए हुए 37 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई स्वास्थ्य की जांच में हीमोग्लोबिन बीपी शुगर पेट में बच्चों के मूवमेंट एवं अन्य कई तरह के बीमारियों की जांच पड़ताल की गई जिसमें 13 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी (उच्च जोखिम) के रूप में चिन्हित किया गया एवं सभी गर्भवती महिलाओं के रोग संबंधी दवा का भी वितरण किया गया हाई रिस्क प्रेगनेंसी में चिन्हित महिलाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित क्षेत्र के आशा एएनएम को या निर्देशित किया गया की इन सभी गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच एवं भोजन में हरी सब्जी दाल आदि लेने को लेकर जागरूक करेगी मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन प्रबंधक अरुण कुमार बीसीएम माला ने संयुक्त रूप से बताया के पिछले एक माह से चल रहे सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु महत्वपूर्ण वैक्सीन गाड़ा सील का हम लोग लक्ष्य का 55% पूरा कर चुके हैं शनिवार को 58, 14 वर्ष से ऊपर एवं 15 वर्ष से नीचे की बच्चियों को सिंगल डोज वैक्सीन लगाया गया। उन्होंने बताया की गाडा सील वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु सभी को लगवाना चाहिए।

- दिल्ली में कथित तौर पर प्रशासन की गोली से मारे गए बिहारी युवक पांडव कुमार की आत्मा शांति के लिए लखीसराय में जन सुराज पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला। पार्टी ने शराब के नशे में हुई इस हत्या पर NDA सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की। संस्थापक प्रशांत किशोर भी इस मामले में युवक के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।1
- अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में जमुई बाजार बंद, दुकानदारों ने प्रशासन से की वार्ता.... कार्रवाई को बताया एकतरफा ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: जमुई में नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में शुक्रवार को शहर के व्यवसायियों ने बाजार बंद रखा। कचहरी चौक से महाराजगंज चौक तक अधिकांश दुकानें बंद रहने से पूरे बाजार क्षेत्र में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विरोध जताया। इस दौरान व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार से मिला और अपनी मांगों तथा समस्याओं को उनके समक्ष रखा। व्यवसायियों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानों के सामने लगे छज्जे, सेंटर और बारिश से बचाव के लिए लगाए गए फोल्डिंग प्लास्टिक भी तोड़ दिए गए, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि दुकानों के आगे नाले के पीछे तक सीमित क्षेत्र में वाहन खड़ा करने की अनुमति दी जाए। साथ ही तय सीमा से आगे अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों और नगर परिषद कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रशासन से समाधान की मांग की। #Jamui #MarketBandh #EncroachmentDrive #JamuiNews #BiharNews #BreakingNews #HindiNews1
- जिले के सभी चापाकलों के किनारे सोखता निर्माण एवं स्कूलों में डस्टबिन लगाने का डीएम ने दिया निर्देश शेखपुरा - आज दिनांक 09.05.2026 को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आहुत की गई। उन्होंने सभी नगर निकायों/पंचायतों में चापकल के किनारे सोखता निर्माण कराने हेतु कहा गया। उक्त बैठक में "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के प्रावधानों को जिले में कड़ाई से लागू करना और स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों पर जिला की स्थिति को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि अब जिले के हर घर, दुकान और संस्थान को कूड़ा अनिवार्य रूप से चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटना होगा। इसके लिए रंगों के आधार पर डस्टबिन का निर्धारण किया गया है। सभी विद्यालयों, ऑफिस में गीला कूड़ा (हरा डस्टबिन) फल-सब्जी के छिलके और बचा हुआ खाना। सूखा कूड़ा (नीला डस्टबिन): प्लास्टिक, कागज, कांच और धातु। सैनिटरी कचरा (लाल डस्टबिन) में डायपर और सैनिटरी पैड (इन्हें अलग थैली में बंद कर रखना होगा अनिवार्य है)। जिलें में विशेष देखभाल/हानिकारक कचरा (काला डस्टबिन): पुरानी दवाइयां, पेंट के डिब्बे और बल्ब। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि वैसे संस्थान जो प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कचरा उत्पन्न करते हैं या जिनका क्षेत्रफल 20,000 वर्ग मीटर से अधिक है, उन्हें 'बल्क वेस्ट जनरेटर' माना जायेगा। जिला अंतर्गत सभी विभागों के द्वारा केंद्रीय ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गीले कचरे की प्रोसेसिंग स्वयं के परिसर में कम्पोस्टिंग या बायोगैस प्लांट के माध्यम से करनी होगी। प्रतिवर्ष 30 जून तक अपनी वार्षिक रिपोर्ट जमा भी करेंगे। बैठक में 'प्रदूषक भरे सिद्धांत' पर चर्चा करते हुए सख्त लहजे में कहा गया कि कूड़ा जलाना, नालियों या सड़क पर फेंकना अब दण्डनीय अपराध है। नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों पर 'स्पॉट फाइन' (मौके पर जुर्माना) लगाया जाएगा। इसके साथ ही, जिले के सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वे कचरा प्रबंधन के बुनियादी ढांचे जैसे ई-रिक्शा और बेलिंग मशीन की खरीद सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी महोदय ने 'अपशिष्ट से धन' की अवधारणा को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और स्थानीय उद्यमियों को कचरा प्रसंस्करण इकाइयों से जोड़ने का निर्देश दिया ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी महोदय ने 'अनुपालन जांच और ऑडिट' नियमित रूप से करने का आदेश दिया ताकि शेखपुरा को एक स्वच्छ और स्वस्थ जिला बनाया जा सके। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निर्देशक डीआरडीए, जिला कृषि पदाधिकारी, डीआरडीए लेखा, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid जिले के सभी चापाकलों के किनारे सोखता निर्माण एवं स्कूलों में डस्टबिन लगाने का डीएम ने दिया निर्देश1
- लखीसराय जिले के विशनपुर-अभयपुर काशिचक मार्ग पर सड़क पर गिट्टी गिरा दी गई है। इससे वाहन चालकों को दुर्घटना का गंभीर खतरा है और यातायात भी बाधित हो रहा है।1
- बिहार के शेखपुरा जिले के प्रेमचंद बीघा गांव में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बारातियों को छुड़ाने गई पुलिस पर यह हमला हुआ, जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।1
- जमुई में पांडव कुमार की मौत को लेकर जनसुराज नेताओं ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने हत्यारे को फाँसी और परिवार को उचित मुआवजा देने की माँग की। नेताओं ने कहा कि बिहार में ही रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएँ ताकि लोगों को बाहर जाकर प्रताड़ित न होना पड़े।1
- लखीसराय ज़िले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में बाइक को बचाने के चक्कर में एक फोर-व्हीलर पुल की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार ड्राइवर सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बेगूसराय से शेखपुरा एक शादी समारोह में जा रहे थे।1
- शेखपुरा जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज ने दीप प्रज्वलित कर किया। ट्रैफिक चालान पर 50% छूट का लाभ लेने के लिए जिले भर से भारी भीड़ उमड़ी है। इस अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और सुलह के आधार पर मामलों का निपटारा कर लोगों को त्वरित न्याय दिलाया जा रहा है।1
- शुक्रवार को चेवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात और नियमों की पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल ₹25,000 का जुर्माना वसूला गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।1