Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात मे भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने का कोई फ़ायदा नहीं झींझक कानपुर देहात मे भारी वाहनों को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री है लेकिन जाम की समस्या जस की तस भारी वाहन तो बंद लेकिन भारी भूसे से भरे ट्रक्टर कर रहे रोड जाम ट्रक्टर को बना रखा ब्यावसायिक वाहन जब की ट्रैक्टर है कृषि कार्य के लिए लेकिन लोगो ने ट्रैक्टर को बना दिया ब्यावसायिक
Chhunna khan
कानपुर देहात मे भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने का कोई फ़ायदा नहीं झींझक कानपुर देहात मे भारी वाहनों को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री है लेकिन जाम की समस्या जस की तस भारी वाहन तो बंद लेकिन भारी भूसे से भरे ट्रक्टर कर रहे रोड जाम ट्रक्टर को बना रखा ब्यावसायिक वाहन जब की ट्रैक्टर है कृषि कार्य के लिए लेकिन लोगो ने ट्रैक्टर को बना दिया ब्यावसायिक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डेरापुर थाना क्षेत्र में डूडी बरी और नंथू जहली गांव के बीच खेतों के पास निकले नाले में रविवार को एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जहली गांव निवासी प्रमोद सिंह के खेत के पास नाले में एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- खेत में अधजली हालत में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी डेरापुर (कानपुर देहात)। डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडीबरी गांव के पास रविवार को खेत में एक युवक का अधजली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार डूडीबरी गांव के पास पानी भरे खेत में करीब 25 वर्षीय युवक का अधजला शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद पार कर दिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव निवासी अनुराग दुबे ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोर उनके घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि चोरों ने पड़ोस के एक अन्य घर में भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने शनिवार बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया।1
- देवकली मन्दिर में दान कि गई सम्पत्ति देवकली मन्दिर को मिलनी चाहिए देवकली सेवादार श्री बच्ची लाल महाराज की मृत्यु की जांच हो जिससे हत्या कि आशंका वह नाती शिवजी 1008 महंत कैसे बन गया देवकली मन्दिर का उसी व्यक्ति के नाम मृत्यु की 24 घंटे पहले वसीयत कैसे मान्य3
- उसरी कानपुर देहात।जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में होली के अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत क्षेत्र के हजारों मतदाताओं, क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह समारोह जिला पंचायत रसूलाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कुमार मयंक सिंह गौर के तत्वावधान में तथा जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ।समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। पूरा कार्यक्रम रंगों और खुशियों के माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कुमार मयंक सिंह गौर ने समारोह में आए सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। गौर ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार सिंह ने भी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। सिंह ने बताया कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी।इस अवसर पर दिलीप सिंह ऊर्फ कल्लू यादव एमएलसी, संतोष त्रिपाठी पिलख जिला पंचायत सदस्य,नीरज सिंह गौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मैथा, सोनू सिंह गौर, कमल सिंह गौर सहित हजारों लोग होली मिलन समारोह में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों की ओर से आए हुए लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।4
- mahayogi Shiv avtari Guru Gorakh nath ji1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब 8 बजे ईंटों से लदे ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के डिगुरपुर गांव निवासी विशाल सिंह जालौन में ठेकेदारी का काम करते हैं। शनिवार देर शाम करीब 8 बजे वह अपने गांव से कार से अकेले जालौन जा रहे थे। जैसे ही वह रसधान कस्बे के आगे नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी1
- ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त डेरापुर (कानपुर देहात)। डेरापुर तहसील के मुंडेरा किन्नर सिंह गांव में ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र हाकिम सिंह गाटा संख्या 68 की करीब दो बिस्वा ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसके अलावा अजीत राठौर पुत्र संजय राठौर भी प्राथमिक विद्यालय के पास करीब एक बिस्वा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। मामले की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार के निर्देश पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, कानूनगो हरिशंकर शुक्ला और लेखपाल संतोष कुमार सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण के पिलर तुड़वाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रशासन लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगा।1
- mahayogi Shiv avtari Guru Gorakh nath ji1