मेरी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं यह एक राजनीतिक साजिश है... पूर्व विधायक संजय गुप्ता मकान से कब्जा छुड़वाने के लिए पीड़ित मुख्यमंत्री से मिला,पूर्व विधायक समेत सात पर मुकदमा प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व विधायक ने विपक्षियों पर साधा निशाना, कहा जल्द होगा सच्चाई का खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी....कौशांबी में मुख्यमंत्री के आदेश पर पूर्व भाजपा विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे परेशान होकर पीड़िता राजदुलारी और उनके बेटे शंकर केसरवानी ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से तीसरी बार मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। इस पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसे विपक्षियों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी लोकप्रियता से विपक्षी बौखलाया हुआ है। गौरतलब हो कि यह मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है,जहां एक मकान पर जबरन कब्जा करने और फर्जी कागजात बनाने का आरोप है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते 17 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें चायल के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता और भरवारी के तीन पूर्व चेयरमैन सहित कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया था।पीड़िता राजदुलारी, जो स्वर्गीय उमाशंकर की पत्नी हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि उनके पति की मृत्यु के बाद पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी और उनकी पत्नी सुनीता केसरवानी ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव का दुरुपयोग किया। उन्होंने नगर पालिका पर दबाव डालकर उनके मकान पर विपक्षियों का नाम दर्ज करवा दिया और जबरन कब्जा कर लिया।इस मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता पहले 8 दिसंबर को और फिर 16 फरवरी को भी मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में गई थीं। सोमवार को बेटे शिवशंकर के साथ यह उनकी तीसरी मुलाकात थी, जिसमें उन्होंने फिर से न्याय की मांग की। इन आरोपों पर मंगलवार को चायल के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने पत्रकार वार्ता कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव है और उन्हें राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। संजय गुप्ता ने दावा किया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं और इस 'ओछी राजनीति' के पीछे शामिल लोगों का पता लगा लिया गया है, जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

- Post by Deepak kumar4
- *कौशाम्बी में भीषण हादसा: तेल भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी आग* *कौशाम्बी संदेश* कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा तेल से भरा एक टैंकर सैनी थाना क्षेत्र के लोहन्दा मोड़ स्थित नेशनल हाईवे के पास अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही क्षणों में टैंकर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा टैंकर धू-धू कर जलने लगा। आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।1
- कौशांबी...सुने अजय कुमार की जुबानी, अजय कुमार ने किया सनसनीखेज खुलासा।पूर्व विधायक संजय गुप्ता के ऊपर लगाया गया आरोप सरासर गलत, इनका कोई लेना देना नहीं, मकान से। गौरतलब हो कि एक मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है,जहां एक मकान पर जबरन कब्जा करने और फर्जी कागजात बनाने का आरोप है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते 17 नवंबर को एफआईआर दर्ज हुई थी।इसमें चायल के पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता और भरवारी के तीन पूर्व चेयरमैन सहित कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- कौशाम्बी न्यूज1
- *कौशाम्बी में भीषण हादसा: तेल भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी आग* कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा तेल से भरा एक टैंकर सैनी थाना क्षेत्र के लोहन्दा मोड़ स्थित नेशनल हाईवे के पास अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही क्षणों में टैंकर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा टैंकर धू-धू कर जलने लगा। आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।1
- शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा नहीं किया गया अभी तक कोई कार्रवाई।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by Deepak kumar1