नजीबाबाद में आईरा की विशेष बैठक नजीबाबाद से दैनिक जनवाणी के तहसील प्रभारी अफजाल अहमद के नाम पर बनी सहमति संगठन की मजबूती को लेकर पत्रकारों ने किया मंथन नजीबाबाद बिजनौर , 25 अगस्त 2026। आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/चेयरमैन डॉ तारिक जकी ने विचार-विमर्श के बाद पत्रकार अफजाल अहमद को जनपद बिजनौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके इस निर्णय का संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों ने स्वागत किया है। इस संबंध में नजीबाबाद में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को जनपद बिजनौर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्ययोजना तथा जिलाध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त नाम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का आयोजन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जीशान नजीबाबादी द्वारा किया गया। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डॉ. आफताब नोमानी एवं टी.एस. मालिक ने की। बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, पत्रकारों के हितों की प्रभावी पैरवी करने तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष पद के लिए चर्चा के दौरान दैनिक जनवाणी के पत्रकार अफजाल अहमद के नाम पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने सामूहिक सहमति व्यक्त की। बैठक में बनी सहमति और विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष/चेयरमैन डॉ. तारिक जकी ने अफजाल अहमद को जनपद बिजनौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया। उपस्थित पत्रकार साथियों ने चेयरमैन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अफजाल अहमद के नेतृत्व में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन जनपद बिजनौर में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगा। बैठक में शहज़ाद नोमानी, नौशाद मुल्तानी, अफजाल अहमद, गुलज़ार अहमद, शहज़ाद मलिक, नरेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, सोनू आदित्य, मुशर्रफ अली, सरफराज अहमद, शाकिर अली, बहार आलम, आकिफ हुसैन उर्फ अक्की, खिजर अहमद एवं कुलदीप सिंह, संजीव ठाकुर, विकास आर्य सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
नजीबाबाद में आईरा की विशेष बैठक नजीबाबाद से दैनिक जनवाणी के तहसील प्रभारी अफजाल अहमद के नाम पर बनी सहमति संगठन की मजबूती को लेकर पत्रकारों ने किया मंथन नजीबाबाद बिजनौर , 25 अगस्त 2026। आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/चेयरमैन डॉ तारिक जकी ने विचार-विमर्श के बाद पत्रकार अफजाल अहमद को जनपद बिजनौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके इस निर्णय का संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों ने स्वागत किया है। इस संबंध में नजीबाबाद में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स
एसोसिएशन के पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को जनपद बिजनौर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्ययोजना तथा जिलाध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त नाम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का आयोजन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जीशान नजीबाबादी द्वारा किया गया। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डॉ. आफताब नोमानी एवं टी.एस. मालिक ने की। बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, पत्रकारों के
हितों की प्रभावी पैरवी करने तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष पद के लिए चर्चा के दौरान दैनिक जनवाणी के पत्रकार अफजाल अहमद के नाम पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने सामूहिक सहमति व्यक्त की। बैठक में बनी सहमति और विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष/चेयरमैन डॉ. तारिक जकी ने अफजाल अहमद को जनपद बिजनौर का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया। उपस्थित पत्रकार साथियों ने चेयरमैन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए
उम्मीद जताई कि अफजाल अहमद के नेतृत्व में आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन जनपद बिजनौर में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगा। बैठक में शहज़ाद नोमानी, नौशाद मुल्तानी, अफजाल अहमद, गुलज़ार अहमद, शहज़ाद मलिक, नरेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, सोनू आदित्य, मुशर्रफ अली, सरफराज अहमद, शाकिर अली, बहार आलम, आकिफ हुसैन उर्फ अक्की, खिजर अहमद एवं कुलदीप सिंह, संजीव ठाकुर, विकास आर्य सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
- नवागत एसपी बिजनौर के के विश्नोई मीडिया से वार्ता करते हुए बिजनौर में1
- लोकेशन लक्सर से है मातृ शक्ति के आशीर्वाद से गूंजा बहादुरपुर खादर हजारों बहनों ने सचिन अग्रवाल को बांधा रक्षासूत्र (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र विष्णु गार्डन बहादुरपुर खादर जहां मातृ शक्ति आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत भाई-बहन के रिश्ते का एक भव्य और भावुक नजारा देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन अग्रवाल ने आज विष्णु गार्डन बहादुरपुर खादर प्रोग्राम आयोजित किया जिसमें 500 प्लस महिलाएं दलित समाज की मौजूद रही व 600 प्लस महिलाएं अन्य समाज की नजर आई आज के इस प्रोग्राम कर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर हजारों बहनों से रक्षासूत्र यानी राखी बंधवाई और बहनों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं हर बहन ने सचिन अग्रवाल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।वहीं सचिन अग्रवाल की ओर से भी बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार स्वरूप गिफ्ट भेंट किए गए। हजारों बहनों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को भव्य बना दिया।कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की तस्वीरें देखने को मिलीं।इस दौरान सचिन अग्रवाल ने कहा कि सभी बहनें जिस तरह मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंच रही हैं मैं सभी बहनों का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं1
- दो फकीरों की ग्रामीणों ने की पिटाई बच्चा चोर के शक में दोनों को पकड़ा फकीरों की वेशभूषा देख बच्ची डरी थी बिजनौर दो फकीरों की ग्रामीणों ने की पिटाई बच्चा चोर के शक में दोनों को पकड़ा फकीरों की वेशभूषा देख बच्ची डरी थी पुलिस मामले की जांच में जुटी बिजनौर के थाना स्योहारा के बूढ़ेरन क्षेत्र का मामला1
- ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी द्वारा एक बाइक सवार के साथ अभद्र व्यवहार करने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।1
- बिजनौर में बंद मकान से महिला का शव बरामद, बेटे ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप बिजनौर: मंडावली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सैद उर्फ नायगांव में एक बंद मकान से महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले का विवरण: मृतका की पहचान: मृतका की पहचान ग्राम मोहनपुर निवासी शहनाज परवीन (पत्नी अहमद हसन) के रूप में हुई है। पारिवारिक पृष्ठभूमि: शहनाज और उनके पति अहमद हसन अपने बच्चों के साथ उत्तराखंड के श्रीनगर में रहते थे। उनके छह बच्चे हैं (तीन लड़के और तीन लड़कियां)। तीनों लड़के श्रीनगर में काम करते हैं। घटना का कारण: दोनों पिछले मंगलवार को जमीन से जुड़े एक मामले पर बात करने के लिए मिर्जापुर सैद आए थे। बेटे के गंभीर आरोप: मृतका के बड़े बेटे आसिफ ने अपने पिता अहमद हसन पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। आसिफ के अनुसार: माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आए दिन झगड़े होते रहते थे। इससे पहले जब वे लाल डांग में रहते थे, तब भी पिता ने कई बार मां को मारने का प्रयास किया था। आसिफ की अपनी मां से आखिरी बार बुधवार शाम को बात हुई थी। घटना का खुलासा: आसिफ जब श्रीनगर से अपने घर पहुंचा, तो मकान पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर अंदर जाने पर उसने देखा कि उसकी मां शहनाज परवीन का शव चारपाई पर पड़ा था और उससे तेज बदबू आ रही थी। आसिफ ने तुरंत 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस छेत्रधिकारी की उपरोक्त मामले को लेकर बाईट ।1
- जिला बिजनौर में ek bahu ne ki apne hi pati ki hatiya susral wale sare hairan जिला बिजनोर में अपने ही पति गला घोट कर की हत्या1
- किरतपुर में पुलिस ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए किया फ्लैग मार्च2
- - रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत* - रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत*1